बिपाशा बसु 6 साल बाद करेंगी वापसी, हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में आएंगी नजर

खबर सार :-

बिपाशा बसु 6 साल बाद दर्शकों के बीच एक बार फिर वापसी करने वाली हैं। वे हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘बाराबंकी’ में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु

खबर विस्तार : -

मुंबई: एक्ट्रेस बिपाशा बसु छह साल बाद वेब सीरीज 'बाराबंकी' से वापसी करने जा रही हैं। इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसे नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं और 'अलमट्टी मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले प्रभलीन संधू (कौर) इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखी गई इस सीरीज में बिपाशा बसु के साथ सनी कौशल और विशाल जेठवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह सीरीज पूर्व IPS अधिकारी आलोक लाल की किताब 'द बाराबंकी नारकोस: बस्टिंग इंडियाज मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल' पर आधारित है। 1984 के बैकग्राउंड पर बनी यह कहानी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चल रहे अफीम और ड्रग्स की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क और उसे खत्म करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन को दिखाती है। इस सीरीज में बिपाशा बसु एक बिल्कुल अलग और अनोखे लुक में नजर आएंगी।

2020 की वेब सीरीज में नजर आई थीं बिपाशा

बिपाशा बसु की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2020 की वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ काम किया था। भूषण पटेल द्वारा डायरेक्ट की गई इस सीरीज में लीड जोड़ी के अलावा सोनाली राउत, नताशा सूरी, सुयश राय और नितिन अरोड़ा अहम भूमिकाओं में थे। कहानी लंदन में रहने वाले एक युवा बिजनेसमैन आदित्य धनराज (करण सिंह ग्रोवर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी पत्नी दिया (सोनाली राउत) अचानक गायब हो जाती हैं। जब आदित्य पुलिस की मदद से अपनी पत्नी को ढूंढना शुरू करते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि जांच अधिकारी नेहा सिंह (बिपाशा बसु) हैं, जो उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, लापता व्यक्ति का मामला किडनैपिंग और फिरौती के मामले में बदल जाता है, साथ ही बिजनेस की प्रतिद्वंद्विता और कई छिपे हुए राज़ भी सामने आते हैं।

यह भी पढ़ेंः- बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, फैंस को दी ये नसीहत

हाॅरर-क्वीन के नाम से बनाई खास पहचान

माॅडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु ने मुख्य रूप से थ्रिलर और हाॅरर फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने साल 2001 में ‘अजनबी’ से बाॅलीवुड में एंट्री की। यह एक थ्रिलर फिल्म थी। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। साल 2002 में आई हाॅरर फिल्म ‘राज’ उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। इसके अलावा उन्होंने जिस्म, धूम-2, ओमकारा, रेस जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। खास बात है कि बिपाशा ने हाॅरर फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस बिपाशा बसु लगभग 6 साल बाद वेब सीरीज से अभिनय की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। बिपाशा मशहूर फिल्म निर्देशक हंसल मेहता की सीरीज ‘बाराबंकी’ में नजर आएंगी। बिपाशा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वे फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी के कुछ खास पलों को शेयर करती रहती हैं। गणेशोत्सव के अवसर पर उन्होंने अपनी बेटी का एक क्यूट वीडियो शेयर किया था। अब 6 साल बाद एक्ट्रेस की वापसी का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

FAQ

1- बिपाशा बसु कितने साल बाद अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं?

बिपाशा बसु 6 साल बाद एक वेब सीरीज से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं।

2- बिपाशा बसु की सीरीज का निर्देशक का क्या नाम है?

इस सीरीज का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर हंसल मेहता कर रहे हैं।

3- सीरीज में उनके साथ कौन-कौन एक्टर नजर आएंगे?

सीरीज में बिपाशा बसु के साथ विशाल जेठवा और सनी कौशल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ेंः- भारत को नीचा दिखाने की कोशिश, विदेशों में कर रहे आलोचना: तनीषा मुखर्जी

अन्य प्रमुख खबरें