दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, रणवीर सिंह समेत कई सितारों ने जीते पुस्कार
खबर सार :-
Dadasaheb Phalke Awards 2026: धुरंधर ने बेस्ट फिल्म और रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। अनीता पड्डा को 'सैयारा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। आर्यन खान को 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
खबर विस्तार : -
Dadasaheb Phalke Awards 2026: 20 नवंबर को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा कर दी गयी है। इस साल भारतीय सिनेमा, OTT प्लेटफॉर्म्स, टेलीविजन और इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट की कई जानी-मानी हस्तियों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया। इस समारोह में रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता, जबकि रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को प्रोड्यूसर्स ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला। फिल्म में नेगेटिव रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
धुरंधर और रणवीर सिंह समेत कई सितारों को मिला सम्मान
- धुरंधर–बेस्ट फिल्म
- रणवीर सिंह-बेस्ट एक्टर (धुरंधर)
- आदित्य धर-बेस्ट डायरेक्टर
- आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर- बेस्ट निर्माता
- यामी गौतम धर- आलोचकों की बेस्ट एक्ट्रेस
- अक्षय खन्ना- प्रदर्शन के लिए पहचान (धुरंधर)
- अनीत पड्डा- बेस्ट एक्ट्रेस (सैय्यारा)
- सैयारा- सॉन्ग ऑफ द ईयर
कंताराः चैप्टर 1 को बेस्ट फिल्म चुना गया
क्रिटिक्स कैटेगरी में, 'कंतारा: चैप्टर 1' को बेस्ट फिल्म चुना गया, जबकि ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। यामी गौतम को उनकी फिल्म 'हक' के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस बीच, विनीत कुमार सिंह ने "चावा" के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और रितेश देशमुख ने "हाउसफुल 5" के लिए कॉमिक रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।
ये भी पढ़ेंः- 'हनु-मान' के बाद अब 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' की बारी, मेकर्स ने शेयर किया धमाकेदार पोस्टर
तारक मेहता का उल्टा चश्मा- टीवी सीरीज ऑफ द ईयर
टेलीविजन कैटेगरी में "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" को टीवी सीरीज ऑफ़ द ईयर चुना गया। अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी को "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" के लिए बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। म्यूजिक की दुनिया में, फ़िल्म "सैयारा" के टाइटल ट्रैक को सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। शाश्वत सचदेव, फहीम अब्दुल्ला और इरशाद कामिल को भी अवॉर्ड मिला। जाने-माने एक्टर कमल हासन को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए खास सम्मान मिला।
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने जीता बेस्ट वेब सीरीज का अवॉर्ड
वेब सीरीज कैटेगरी में, आर्यन खान की डेब्यू सीरीज, "द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड" ने बेस्ट वेब सीरीज का अवॉर्ड जीता। आर्यन खान को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। जयदीप अहलावत ने "पाताल लोक 2" के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता, जबकि शेफाली शाह ने बेस्ट एक्ट्रेस और हुमा कुरैशी ने "दिल्ली क्राइम्स 3" के लिए नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। विनय पाठक को "ग्राम चिकित्सालय" के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।
OFFICIAL WINNERS | DPIFF AWARDS 2026 Dadasaheb Phalke International Film Festival proudly announces winners across 41 categories, celebrating excellence in Indian & International Cinema, Web Series, Television, Music and Short Films. ???? 20 Nov 2026 | ???? Mumbai, India #DPIFF2026 #DPIFF
— Dadasaheb Phalke International Film Festival (@Dpiff_official) November 20, 2026
अवतार को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड
इंटरनेशनल कैटेगरी में, "अवतार: फायर एंड ऐश" ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता। माइकल बी. जॉर्डन को "सिनर्स" के लिए बेस्ट एक्टर और जेसी बकले को "हैमनेट" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। पॉल थॉमस एंडरसन ने "वन बैटल आफ्टर अनदर" के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता। टेलर स्विफ्ट को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर और जेम्स कैमरून को ग्लोबल सिनेमा में उनके योगदान के लिए अवॉर्ड दिया गया।
Dadasaheb Phalke Awards 2026 की लिस्ट
- आर्यन खान– बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज) (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)
- तारक मेहता का उल्टा चश्मा- टेलीविजन सरीज ऑफ द ईयर
- बैड्स ऑफ बॉलीवुड- बेस्ट वेब सीरीज
- जयदीप अहलावत- वेब सीरीज में बेस्ट एक्टर (पाताल लोक)
- शेफाली शाह- वेब सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस (दिल्ली क्राइम 3)
- टेलर स्विफ्ट– इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
- जेम्स कैमरून– वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान
अवतार: फायर एंड ऐश- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
गौरतलब है कि अवॉर्ड्स की इस लिस्ट को देखते समय, एक जरूरी बात ध्यान में रखना ज़रूरी है। दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान है, जो भारत सरकार देती है। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स, एक प्राइवेट फ़िल्म फेस्टिवल है, जो फिल्म, टेलीविजन, म्यूजिक और डिजिटल एंटरटेनमेंट में काम को पहचान देता है। 20 नवंबर को नामों की घोषणा के बाद, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में विजेताओं को लेकर काफ़ी चर्चा हुई है।
ये भी पढ़ेंः- Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सुरक्षा
अन्य प्रमुख खबरें
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20
-
सामंथा प्रभु के घर खुशियों ने दी दस्तक ! 39 की उम्र में बनी मां
2026-11-20
-
फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में बना डर और असुरक्षा का माहौल
2026-11-20
-
Om Movie Review: खतरनाक मिशन पर धनुष, ममूटी-साई पल्लवी ने भी दिखाया दम
2026-11-20
-
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तांडव, 14 दिन में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-19
-
Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे का गेम देख गदगद हुए निरहुआ
2026-11-19
-
कालीन भैया पर क्यों फिदा हैं महिलाएं ! पंकज त्रिपाठी ने भी जताई हैरानी
2026-11-18
-
मनीष गोयल के सपोर्ट में उतरीं पत्नी पूनम, काजी को सुनाई खरी-खोटी
2026-11-17
-
साउथ स्टार तेजा सज्जा ने गर्लफ्रेंड मौर्य से की सगाई
2026-11-16
-
कमजोर पड़ रहे भोजपुरी सिनेमा को मोहनजी की 'सइयां हमार' ने दी नई उम्मीद
2026-11-16
-
अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गोल्डी ढिल्लों की खुली धमकी
2026-11-16
-
एआई और डिजिटल पहचान के दुरुपयोग पर जताई चिंता
2026-11-16
-
रामायण ने छीना 'धुरंधर' का ताज, 11वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-11-16
-
'4000 नहीं रामायण का बजट 800 करोड़' से भी कम, राम गोपाल वर्मा का दावा
2026-11-15