Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सुरक्षा

खबर सार :-

बॉलीवुड में एक बार फिर गैंगस्टरों की धमकियों को लेकर चिंता सताने लगी है। इसी बीच ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से सुरक्षा की मांग की है।
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

खबर विस्तार : -

मुंबई, पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों को धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच कुछ कलाकारों पर हमले की घटनाएं भी सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने स्वाभाविक हैं। इन घटनाओं से फिल्मी सितारों के साथ-साथ निर्माता, निर्देशक और फिल्म निर्माण से जुड़े अन्य लोगों में भी डर का माहौल है। संगठन एआईसीडब्ल्यूए सीएम को पत्र लिखकर फिल्मी सितारों, की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।

यह भी पढें :रीवा में Gaushala निर्माण के नाम पर लाखों की वित्तीय अनियमितता, छह लोगों पर FIR

1990 के दशक जैसा डर का माहौल बनने लगा

मुंबई में मौजूदा हालात फिल्म इंडस्ट्री के लिए चिंताजनक बन रहे हैं। सीएम को लिखे गए पत्र में आशंका जताई गई है कि बॉलीवुड में एक बार फिर 1990 के दशक जैसा डर का माहौल बनने लगा है। उस दशक में भी फिल्म जगत से जुड़े लोगों को अपराधियों की धमकियों का सामना करना पड़ता था। यहां तक की खूनखराबा भी होता था। मौजूदा घटनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री को उस दौर की याद दिला दी है। इस पत्र में एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कई धमकियों का उल्लेख किया है। इसमें कहा गया कि अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी देने वाले कह रहे हैं कि बुलेटप्रूफ कांच भी फिल्मी सितारों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाएगा। 

शुटरों की संख्या दो सौ के करीब बताई

पत्र में चिंता जताई गई कि दिल्ली पुलिस ने मुंबई से दो शूटरों को गिरफ्तार किया, जबकि गैंगस्टर अपने पास 200 शूटर होने का दावा कर रहे हैं। इन बातों ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। सुरक्षा की मांग करने वालों ने कहा कि गैंगस्टर फिल्मी सितारों के घरों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भला कौन सुरक्षित हो सकता है? बता दें कि इस समय कलाकारों के बीच अनिश्चितता और डर का माहौल है। जानकारी तो यह भी है कि फिल्मी सितारे और निर्माता शूटिंग के लिए बाहर जाने से बच रहे हैं। इसका असर फिल्मों के निर्माण पर पड़ा तो देश की आर्थिक राजधानी पर भी पड़ना स्वाभाविक है। फिल्मों की शूटिंग करने में कई कलाकारों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जबकि कुछ अन्य परियोजनाओं का काम प्रभावित होने की आशंका है।

छोटे कलाकार के साथ मजदूर भी हैं हिस्सा

हाल में ही पिछले महीने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना को भी गंभीरता से उठाया है। एआईसीडब्ल्यूए का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से अब डर लगने लगा है। समझने की जरूरत इस बार पर है कि फिल्म इंडस्ट्री में हजारों लोग अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते हैं। मजदूर, लाइटमैन, तकनीशियन और छोटे कलाकार इसके हिस्सा बनते हैं।

इंडस्ट्री के लोगों की सुरक्षा की मांग उठी 

कलाकारों के अलावा काम करने वालों की रोजी-रोटी काफी हद तक फिल्मों की शूटिंग और निर्माण कार्य पर निर्भर करती है। यदि सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण शूटिंग लगातार प्रभावित होती है तो इन सभी लोगों की कमाई पर असर पड़ सकता है। यही हाल रहा तो फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। कुछ कलाकार बुलेटप्रूफ के पीछे रहने को मजबूर हैं। संगठन का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देती है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान को मजबूत करती रही है। इस हालात के बीच फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस के सामने प्रमुख मांगें रखी हैं।

शूटिंग के स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहे

इसमें अभिनेता सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनके परिवारों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। मुंबई में रहने वाले सभी फिल्मी सितारों और फिल्म निर्माताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विचार किया जाए। शूटिंग के स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहे। साथ ही गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त और जल्द कार्रवाई हो। एआईसीडब्ल्यूए ने फिल्मी सितारों से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है। एआईसीडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग्रह करते हुए कहा कि अपराधी बड़े कलाकारों को इसलिए निशाना बनाते हैं, क्योंकि वे आम लोगों के बीच आसानी से पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द कठोर कदम उठाने की कार्रवाई करें। 

यह भी पढें : सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 92 साल की उम्र में निधन, पैतृक गांव में ली अंतिम सांस
 

अन्य प्रमुख खबरें