सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 92 साल की उम्र में निधन, पैतृक गांव में ली अंतिम सांस
खबर सार :-
CM Yogi Adityanath Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का उत्तराखंड के पंचूर गांव में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पौड़ी के एसएसपी और जिला सूचना अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
खबर विस्तार : -
CM Yogi Mother Passed Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार को उनकी माता सावित्री देवी का निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थी। सीएम योगी की मां सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री को यह दुख सूचना उस वक्त मिली जब वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। जहां 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। हालांकि मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा। सूत्रों की माने तो सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंच सकते हैं।
पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने बताया कि सावित्री देवी ने पंचूर में ही अंतिम सांस ली। जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। सावित्री देवी पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में लंबे समय से रह रही थीं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है, जहां उनका परिवार रहता है। बताया गया कि उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद डॉक्टर को बुलाया गया था। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका।
लंबे समय से बीमार थीं सीएम योगी की मां
रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम योगी की मां, सावित्री देवी, लंबे समय से बीमार थीं। वह पौड़ी जिले के पंचूर गांव में रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हो सकता है; हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सीएम योगी कई बार अपनी मां से मिलने गए थे। दो साल पहले, जब उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, तब सीएम योगी उनका हाल-चाल जानने के लिए उनसे मिलने गए थे।
ये भी पढ़ेंः- गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का पहला वानिकी और बागवानी विश्वविद्यालय, आधारशिला रखेंगे CM योगी
सीएम योगी के सात भाई-बहन
योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव से है। परिवार में सात भाई-बहन हैं। विकिपीडिया के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर हैं। उनसे तीन बहने और एक भाई बड़ा है। जबकि दो भाई छोटे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी, उनका पैतृक गांव और परिवार उत्तराखंड में ही रहा है। योगी आदित्यनाथ के पिता, आनंद सिंह बिष्ट, वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। 20 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया। पिता के निधन के बाद भी परिवार पंचूर गांव में ही रहता रहा। अब, उनकी मां सावित्री देवी के निधन की खबर से मुख्यमंत्री के परिवार में शोक छा गया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत नेताओं ने जताया दुख
सीएम योगी की मां के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा: "उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी की माताजी, सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। जीवन में मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं बाबा केदार से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री योगी जी तथा पूरे शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन की खबर अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मां का जाना जीवन में एक ऐसी कमी है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। दुख की इस कठिन घड़ी में, मैं मुख्यमंत्री और उनके पूरे शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री तथा पूरे परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"
गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन की खबर अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। दुख की इस कठिन घड़ी में, मैं मुख्यमंत्री और उनके पूरे शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री तथा पूरे परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"
ये भी पढ़ेंः- UP Elections 2027 : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर होगी चर्चा
अन्य प्रमुख खबरें
-
चक्रवाती तूफान 'अकवान' का लैंडफॉल शुरू, 90 KM की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
2026-11-20
-
मठ, मंदिर और परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से गुलजार, रामनगरी में पहुंचे हैं लाखों भक्त
2026-11-20
-
पटियाला-संगरूर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, डायवर्जन कर निकाले जा रहे वाहन
2026-11-19
-
FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी बोले-50 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी
2026-11-19
-
सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज
2026-11-19
-
चक्रवात अकवान का असर, तमिलनाडु में 23-24 नवंबर को भारी बारिश के आसार
2026-11-19
-
बिहार में पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत
2026-11-19
-
अजमेरः ढोल की थाप पर ऊंटों ने लगाए ठुमके, लंगड़ी टांग में अर्जेंटीना की माया ने मारी बाजी
2026-11-18
-
vb-g-ram-ji अधिनियम होगा सख्त, जवाबदेही के लिए लोकपाल Act लागू
2026-11-18
-
चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर ओडिशा में अलर्ट, बीच पर्यटन पर रोक
2026-11-18
-
तीरथ राम’ और ‘दुर्योधन’ पर विशेषज्ञ हुए सवार, 19 लोगों का कातिल कबरा कान को किया बेहोश
2026-11-18
-
Cyclonic Akvan: 145 की स्पीड से तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'अकवान' !
2026-11-18
-
पीएम मोदी ने मनीला में भेंट किए भारतीय कला के अनमोल तोहफे
2026-11-18
-
विद्यार्थियों को गांधीसागर घुमाएगी एमपी सरकार, कैबिनेट होगी साथ
2026-11-17
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17