अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
खबर सार :-
आज भगवान राम की अयोध्या में उनके भक्त मार्गाें, सरयू तट के साथ ही मठ और मंदिरों में आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। इन भक्तों की संख्या अनगिनत है। अनुमान है कि पचास लाख के करीब लोग यहां पहुंच रहे हैं।
खबर विस्तार : -
अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में आज कहीं पर भी खाली जगह नहीं है। हर ओर आस्था का जन सैलाब दिख रहा है। श्रद्धालु सरयू तट पर स्नान करने के बाद पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। जो लोग परिक्रमा पूरी कर पा रहे हैं, वह उसके बाद मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। कार्तिक शुक्ल एकादशी पर पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर यहां कई लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हुए हैं। आज अयोध्या नगरी में पंचकोसी परिक्रमा चल रही है। इस परिक्रमा में देश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि दुनिया के कई देशों से भी लोग यहां परिक्रमा के लिए आए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : समुद्र से आसमान तक भारत-जापान की साझेदारी, रक्षा तकनीक में भी साथ आएंगे दोनों देश
दुनियाभर से अयोध्या आए हैं भक्त
पंचकोसी परिक्रमा नया घाट और राम की पैड़ी के आसपास से शुरू की गई है। यह अयोध्या के प्रमुख मंदिरों, कुड और घाटों से होकर गुजरती है। पूरे परिक्रमा मार्ग पर हजारों की संख्या में भक्त एक साथ चलते हुए दिख रहे हैं। यहां का अद्भुत नजारा देखने के लिए भी लोग पहुंचे हुए हैं। अयोध्या की परिक्रमा विश्व प्रसिद्ध है। इसलिए यहां पर कई किलोमीटर की यानी पांच कोष की परिक्रमा के लिए लोग नंगे पैर हाथ में पूजन सामग्री लेकर चलने के लिए बेताब दिखते हैं।
जय श्रीराम की गूंज हर ओर उठ रही
काफी दूर-दूर तक जय श्रीराम के जयकारों से अयोध्या गूंज रही है। 14 कोसी परिक्रमा के लिए करीब 30 लाख श्रद्धालु पिछले साल पहुंचे थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 50 लाख श्रद्धालुओं के करीब पहुंच सकती है। प्रशासन की ओर से बताया गया है की भीड़ काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। उम्मीद की जा रही है कि भक्तों की संख्या 50 लाख से भी ज्यादा हो सकती है।
यहां पर तैनात अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार ने स्वयं पैदल चलकर परिक्रमा की निगरानी की। उन्होंने बताया कि पैदल चलकर वह व्यवस्थाओं को करीब से देख रहे हैं। दूसरी ओर भीड़ के बीच में वह सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी परख पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ मैनेजमेंट करने के लिए पहले से ही प्लानिंग की गई थी। एक माह का समय इस पर लगाया गया। आज उस पर अमल किया जा रहा है।
फोरलेन मार्ग होने से दूर हुईं दिक्कतें
परिक्रमा मार्ग को पहले से ही फोरलेन कर दिया गया था। इसकी आज उपयोगिता सार्थक सिद्ध हो रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं को भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है। अयोध्या कमिश्नर लोगों के बीच में चलकर बात भी कर रहेे हैं। उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की स्थिति भी चेक की। पूरे मार्ग पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चौराहा से लेकर सभी पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई है। 14 कोसी परिक्रमा में इससे पहले 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई है। पंचकोसी परिक्रमा काफी विस्तृत है।
क्यों प्रसिद्ध है 14 कोसी परिक्रमा?
बताया जाता है कि अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास और संपूर्ण सृष्टि के 14 लोकों की धार्मिक मान्यता के कारण प्रसिद्ध है। इस यात्रा में श्रद्धालु अयोध्या की पवित्र परिधि के लगभग 42 किलोमीटर मार्ग पर नंगे पैर चलकर भगवान राम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। धार्मिक व्याख्या के अनुसार 14 कोस का संबंध 7 ऊपरी लोकों से माना जाता है। इस परिक्रमा को संपूर्ण सृष्टि की आध्यात्मिक यात्रा और लोकों के भ्रमण के समतुल्य कहा गया है।
यह भी पढ़ें : 21 दिन में नशे की आदत छुड़ाने का दावा, 100 रुपये लेकर पिलाए तीन गिलास काढ़ा
अन्य प्रमुख खबरें
-
चक्रवाती तूफान 'अकवान' का लैंडफॉल शुरू, 90 KM की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
2026-11-20
-
पटियाला-संगरूर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, डायवर्जन कर निकाले जा रहे वाहन
2026-11-19
-
FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी बोले-50 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी
2026-11-19
-
सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज
2026-11-19
-
चक्रवात अकवान का असर, तमिलनाडु में 23-24 नवंबर को भारी बारिश के आसार
2026-11-19
-
बिहार में पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत
2026-11-19
-
अजमेरः ढोल की थाप पर ऊंटों ने लगाए ठुमके, लंगड़ी टांग में अर्जेंटीना की माया ने मारी बाजी
2026-11-18
-
vb-g-ram-ji अधिनियम होगा सख्त, जवाबदेही के लिए लोकपाल Act लागू
2026-11-18
-
चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर ओडिशा में अलर्ट, बीच पर्यटन पर रोक
2026-11-18
-
तीरथ राम’ और ‘दुर्योधन’ पर विशेषज्ञ हुए सवार, 19 लोगों का कातिल कबरा कान को किया बेहोश
2026-11-18
-
Cyclonic Akvan: 145 की स्पीड से तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'अकवान' !
2026-11-18
-
पीएम मोदी ने मनीला में भेंट किए भारतीय कला के अनमोल तोहफे
2026-11-18
-
विद्यार्थियों को गांधीसागर घुमाएगी एमपी सरकार, कैबिनेट होगी साथ
2026-11-17
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म के मामले में आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
2026-11-17