सुप्रीम कोर्ट में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
खबर सार :-
सुप्रीम कोर्ट में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर सुनवाई टाल दी गई है। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ आसाराम बापू की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सर्दियों की छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: नाबालिग से रेप के जुर्म में उम्रकैद की सज़ा काट रहे आसाराम बापू की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई टालने की अपील की थी। वकील ने कोर्ट को बताया कि आसाराम ने अब जेल में सरेंडर कर दिया है। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ आसाराम बापू की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सर्दियों की छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी।
नाबालिग लड़की से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा
राजस्थान हाई कोर्ट ने मई 2026 में निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सज़ा को बरकरार रखा था। 27 मई, 2026 को राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर बेंच ने आसाराम बापू को सामूहिक दुष्कर्म और आपराधिक साजिश के आरोपों से बरी कर दिया था। हालांकि, कोर्ट ने नाबालिग से रेप और पाूॅक्सो एक्ट की दूसरी गंभीर धाराओं में उनकी सज़ा और उम्रकैद को बरकरार रखा था। पिछले महीने 27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू की मेडिकल पैरोल बढ़ाने की अर्जी खारिज कर दी थी और उन्हें मौजूदा समय खत्म होने पर सरेंडर करने का निर्देश दिया था। आसाराम 2013 में एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सज़ा काट रहा है। जोधपुर कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया था।
कोर्ट ने आसाराम की मेडिकल पैरोल बढ़ाने की अर्जी की खारिज
राजस्थान हाई कोर्ट ने 6 अक्टूबर को उन्हें 20 दिन की पैरोल दी थी। उनके वकील ने मेडिकल ग्राउंड पर पैरोल बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की मेडिकल पैरोल बढ़ाने की अर्जी खारिज कर दी और उन्हें सरेंडर करने का निर्देश दिया। इससे पहले, गुजरात हाई कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम बेल अर्जी खारिज कर दी थी, जिसमें मानवीय आधार पर 20 दिनों के लिए अस्थायी रिहाई की मांग की गई थी। आसाराम ने अपनी 83 साल की पत्नी से मिलने की इजाजत मांगी थी, जो अस्पताल में भर्ती थीं। कोर्ट ने आसाराम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे बात करने की इजाजत दी थी। 2013 में, आसाराम को गुजरात की एक निचली अदालत ने अपने सूरत आश्रम में एक महिला शिष्या के साथ बार-बार रेप करने के लिए दोषी ठहराया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विद्यार्थियों को गांधीसागर घुमाएगी एमपी सरकार, कैबिनेट होगी साथ
2026-11-17
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
एक योग जो बढ़ाए आंतरिक शक्ति, कम लोगों को है जानकारी
2026-11-17
-
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम
2026-11-17
-
बंगाल की खाड़ी में तूफान ‘अकवन’ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
2026-11-17
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15