राजस्थान में पंच-सरपंच चुनाव का अंतिम चरण, 1.05 करोड़ से अधिक मतदाता कर रहे मतदान

खबर सार :-

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण के तहत आज 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान चल रहा है। यह प्रक्रिया सुबह अपने निर्धारित समय से ही शुरू हो गई थी।
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए

खबर विस्तार : -

जयपुर, मतदाता सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। मतदान का समय निश्चित है। इसलिए शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में 3,747 सरपंचों के साथ 33,885 वार्ड पंच के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मतदान के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। इनमें करीब 54.8 लाख पुरुष और 51.05 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। कई युवा पहली बार वोट डाल रहे हैं। मतदान शुरू होते ही कई मतदान केंद्रों पर भीड़ लग गई। वोट डालने के उत्साह के कारण सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं। कई जगहों पर लोग बूथ से बाहर तक लाइन में खड़े नजर आए।

यह भी पढ़ें  :Jaipur में दीवाली पर अतिरिक्त सफाईकर्मी नहीं देने पर कांग्रेस पार्षद खफा

व्हीलचेयर लेकर पहुंची महिला 

सीकर जिले की फतेहपुर पंचायत की भिचरी ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। यहां भी सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई। वहीं, श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ क्षेत्र में भी मतदाता सुबह से ही लाइन पर लगते नजर आए। कई जगहों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई थीं। लाइन मे लगने के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीे हुआ। बालोतरा के स्टेशन पर बूथ संख्या 21 पर एक बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंची थी।

वहीं, जैसलमेर की रामगढ़ पंचायत समिति की भोजरामपुर ग्राम पंचायत में भी एक वोट का उत्साह रहा, लेकिन अजीब बात यह रही कि ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए मतदान नहीं करने का फैसला किया। बताते है कि पंच और सरपंच पद के लिए कोई प्रत्याशी ही नहीं बना। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ क्षेत्र में 90 वर्षीय व्यक्ति लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचा। जैसलमेर की एक ग्राम पंचायत में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचा।

बुजुर्गाें का उत्साह भी देखने वाला रहा

मतदान केंद्रों पर भीड़ ज्यादा थी, इसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई थी। भरतपुर की रूपवास पंचायत समिति के खावा मतदान केंद्र पर महिलाओं का सब्र देखने को मिला। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह पहुंच गईं। इस दौरान एक महिला के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है। सवाई माधोपुर की शेरपुर ग्राम पंचायत में भी मतदान के लिए लंबी लाइन लगी रही।

यहां मतदान केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। परिसर में अलग से पंडाल लगाया था। स्थानीय लोगों ने इसे गुब्बारों से सजाया था। इससे मतदान केंद्र पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया। एक बुजुर्ग मतदाता को उनके घरवाले ने सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। सभी पंडालों में पानी की व्यवस्था की गई थी। साफ-सफाई के लिए पहले से ही निर्देश मिले थे, इसलिए सरकार की ओर से कर्मचारियों का व्यापक असर देखने को मिला। 

मतगणना का इंतजार अभी से होने लगा

श्रीगंगानगर जिले में सबसे अधिक पंच और सरपंच पदों पर चुनाव हो रहे हैं। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जा रही है। प्रदेश की सभी 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव की प्रक्रिया इन चरणों में ही पूरी कर ली जाएगी। उधर, जिला परिषद और पंचायत समिति के पदों के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब सभी की नजरें शाम मतगणना पर टिकी हैं। हालांकि, मतगणना शाम 6 बजे से ही शुरू होगी या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट होनी बाकी है। वोटिंग में सबसे ज्यादा लाइन में खड़े होने के लिए बुजुर्गों को दिक्कत होती है लेकिन केंद्रो में इस बार बुजुर्गों को पहले ही भेजने की कोशिश होती रही है इसलिए उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। बुजुर्गों ने युवाओं के इस पहल का धन्यवाद भी किया है। 

यह भी पढ़ें  : आगरा से अखिलेश ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया

अन्य प्रमुख खबरें