बिहार में पत्थर की दीवार से रोपवे तक देखा परिवर्तन, अभी आगे हैं अपार संभावनाएं

खबर सार :-

बिहार को ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक स्थल के साथ अब उसे पर्यटन के लिहाज से समृद्धिवाला राज्य माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इनके उपहारों का ज्यादा से ज्यादा पर्यटन के लिहाज से विस्तार किया जाना जरूरी है। ‎इसीलिए ‎आनंद महिंद्रा ने बिहार को पर्यटन की ‘सोने की खान’ कहा है।
‎आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’

खबर विस्तार : -

पटना, बिहार की ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं ने लोहा मनवा दिया है। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी माना कि बिहार में परिर्वन हो रहा है। उन्होंने राजगीर का एक वीडियो देखा था। इस वीडियो को लेकर उनके मन की बात जुबा पर आ गई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया साझा कर दी। बिहार को आकर्षित करने वाला राज्य बताया। कहा कि पर्यटन के लिहाज से ‘सोने की खान’ है बिहार। 

यह भी पढ़ें :  ग्राउंड फ्लोर के वाहनों में स्पार्किंग से आग, सीढ़ियों से ऊपर पहुंची, दो की मौत

बिहार में नालंदा विश्व विद्यालय है। बिहार से ही कोई सबसे पहले राष्ट्रपति बना। बिहार में उद्योग हैं। इन क्षेत्रों से भी हटाकर एक उद्योगपति पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को सामर्थ्यवान समझ रहा है, यह देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने स्वीकारा है। उनको और भी बिहार की खूबियां बताते हुए बिहार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने इतिहास और तीर्थयात्रा के अलावा भी कई क्षेत्रों में सक्षम बताया है।  कहा कि ऐसा राज्य है बिहार जिसकी विविधता को करीब से जानने की जरूरत है। उनके कहने का मतलब ‎आनंद महिंद्रा जैसा ही रहा। लेकिन जो वीडियो महिंद्रा ने साझा किया वह राजगीर का है। इसमें लिखा कि वह आकर्षित हुए हैं। यानी उनको कोई अच्छा लगा।

उन्होंने वीडियो को पर्यटन स्थल के रूप में देखा

वह खुद बताते हैं कि राजगीर के बारे में उन्हें थोड़ी-बहुत जानकारी थी। उन्होंने वीडियो को पर्यटन स्थल के रूप में देखा। महिंद्रा ने इसका अध्ययन किया। इसके इतिहास और विशेषताओं के बारे में पढ़ा। इसे दिलचस्प और अनुभव वाला कहा। इससे वह प्रभावित हुए और मन की बात कही। अक्सर आनंद अपने मन की बात को सोशल मीडिया पर साझा कर देते हैं। वह इतिहास पर गए। लिखा कि करीब 2,500 साल पहले राजगीर मगध की राजधानी हुआ करता था। उनके कहने का मतलब था कि भगवान बुद्ध और भगवान महावीर दोनों का जन्म बिहार में हुआ। यही बात यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को पर्यटन बनाया जाए।

इधर, बिहार का जिक्र महिंद्रा ने नए उदाहरणों के साथ किया। कहा कि शहर करीब 40 किलोमीटर लंबी विशाल पत्थर की दीवार से घिरा था। इसका निर्माण बिना सीमेंट या चूने के किया गया था। प्रगति के साथ परिवर्तन का संतुलन कैसे हो सकता है कि वह पर्यटन के काम आए, यह महिंद्रा ने समझाया। उनका तर्क रहा कि आज यहां ग्लास स्काईवॉक, रोपवे, घने जंगलों वाली पहाड़ियां और प्राचीन स्मारक पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। बिहार का कई तरीके से प्रगति किया जा सकता। उन्होंने ‎बिहार की व्यापक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया। बोधगया, नालंदा, वैशाली और पाटलिपुत्र का भी जिक्र किया।

बिहार में इतिहास और विरासत का अद्भुत खजाना

बिहार को कई तरह के खजाने वाला राज्य बताया। कहा कि बिहार में इतिहास और विरासत का अद्भुत खजाना मौजूद है। इनके नाम भी बताए,बोधगया में भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, नालंदा प्राचीन दुनिया के महान शिक्षा केंद्रों में शामिल था। उन्होंने वैशाली की गणराज्य की स्थापना में बड़े योगदान का जिक्र किया। पाटलिपुत्र पूरी दुनिया में मशहूर है, जिसमें सम्राट अशोक की मौर्य साम्राज्य की राजधानी रहा है। यह आज दुनिया के सामने लाए जाने वाले स्थान हैं। आनंद महिंद्रा ने कुछ तीर्थ स्थलों को जोड़कर उन्हें पर्यटन के लिहाज से देखा है। उनका जोर बिहार पर अपेक्षाकृत ज्यादा ध्यान देने के लिए है।

इसीलिए पर्यटन के लिहाज से बिहार को सोने की खान के रूप में देख रहे हैं। राजगीर के एक वीडियो ने उन्हें सोचने के लिए विवश की हैं। महिंद्रा के पोस्ट पर राज्य के मंत्री ने विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने 2024-25 के कार्यकाल को याद दिलाया और कहा कि राज्य की विविधता और यहां मौजूद खजानों को देखने का अवसर उन्हें जरूर मिला है। उनके कहने का मतलब है कि जितना समय उनको मिला है, उसका पूरा उपयोग राज्य को पहचानने के लिए किया है। वैसे भी बिहार में पुनौरा धाम और बोधगया, विष्णु मंदिर, राजगीर के आध्यात्मिक स्थल विक्रमशिला के अलावा भी जल पर्यटक, एडवेंचर टूरिज्म, इको टूरिज्म, पहाड़ियां  झरने, वन्य जीव अभ्यारण, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार का सामर्थ्य हैं।

यह भी पढ़ें :  कुलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, आतंकियों के मिले अहम सुराग; सीआरपीएफ ने तेज किए ऑपरेशन

अन्य प्रमुख खबरें