'सूर्य देव की कृपा से सभी का जीवन प्रकाशमय हो', PM मोदी समेत कई नेताओं ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
खबर सार :-
लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में नई चेतना और ऊर्जा के संचार की कामना की है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रकृति की उपासना को समर्पित यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई चेतना और ऊर्जा का संचार करे, और समाज में आपसी सद्भाव व एकता को और मजबूत बनाए। उन्होंने प्रार्थना की कि सूर्य देव की कृपा से सभी का जीवन प्रकाशमय हो।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' `पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "महापर्व छठ के 'संध्या अर्घ्य' के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकृति की उपासना को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई चेतना और स्फूर्ति लाए, तथा समाज में सद्भाव और एकता को और सुदृढ़ करे। सूर्य देव की कृपा से सभी का जीवन प्रकाशमय हो। जय छठी मइया!" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी छठ पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि सूर्य उपासना और गहरी लोक-आस्था से जुड़ा यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। छठी मइया का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
'संध्या अर्घ्य' के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "आज आस्था, श्रद्धा और समर्पण के महापर्व छठ का तीसरा दिन है। आज शाम डूबते हुए सूर्य को 'अर्घ्य' देकर उनकी उपासना की जाएगी। 'संध्या अर्घ्य' के इस पावन अवसर पर व्रत रखने वाले सभी लोगों और सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्य देव और छठी मइया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, और सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।" केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, "लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के 'संध्या अर्घ्य' के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई। भगवान सूर्य सभी को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण प्रदान करें। यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए।" "जय छठी मैया।"
यह भी पढ़ें:- छठ पर्व पर मध्य प्रदेश में दिखेगा आस्था का अद्भुत नजारा, आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे हजारों व्रती
भगवान सूर्य और छठी मैया आशीर्वाद दें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "लोक आस्था के महापर्व और भगवान सूर्य तथा छठी मैया की उपासना के पावन अवसर 'छठ पूजा' पर सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी प्रार्थना है कि भगवान सूर्य और छठी मैया सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। जय छठी मैया।"
वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुका है महापर्व 'छठ'
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "लोक आस्था का महापर्व 'छठ' अब एक स्थानीय परंपरा से आगे बढ़कर वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुका है। आज पूरा देश छठ की भावना में सराबोर है। यूरोप, अमेरिका और एशिया समेत दुनिया के हर कोने से वीडियो संदेश और मनमोहक दृश्य सामने आ रहे हैं। हमने पूरे बिहार को सजाने-संवारने और इसे स्वच्छ व सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास किया है, ताकि छठ व्रत रखने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन भी पूरी तरह तैयार और सतर्क है। हमें विश्वास है कि इस वर्ष का छठ पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। हम इस गौरवशाली परंपरा को वैश्विक स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे। जय छठी मैया। जय बिहार।"
यह भी पढ़ें:- राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
अन्य प्रमुख खबरें
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15
-
आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी
2026-11-15
-
'वायु रक्षा 2040' संगोष्ठी में उभरती तकनीकों पर हुआ मंथन
2026-11-15
-
डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत
2026-11-15
-
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
2026-11-15
-
मुंबई CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, BMC और PNB रहे निशाने प
2026-11-15
-
बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा निम्न दबाव, चक्रवाती तूफान की आशंका से सहमे लोग
2026-11-15
-
तमिलनाडु में drone से होगी डिलीवरी, निपटाएंगे खेतों का भी काम
2026-11-14
-
Happy Children's Day 2026: 14 नवंबर को ही क्यों बनाया जाता है बाल दिवस
2026-11-14
-
छठ और शादियों के सीजन में बढ़ा हवाई किराया, CTI ने मंत्री को लिखा पत्र
2026-11-14
-
Assam के काजीरंगा सड़क हादसे में PM ने जताया दुख, CM करेंगे दौरा
2026-11-14
-
‘गैस चैंबर’ में तब्दील हुआ एनसीआर! कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार
2026-11-14
-
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-11-14
-
देशभर में छठ पूजा का उत्साह, आज मनाया जाएगा ‘खरना’
2026-11-14
-
बाल दिवस पर आज हर बच्चे को शुभकामनाएं, मौका मिलते ही स्कूलों में मचा दी धूम
2026-11-14