Assam: काजीरंगा सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हुई, 23 की शिनाख्त

खबर सार :-

असम के काजीरंगा सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता देने की घोषण की है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री का आज घटनास्थल का दौरा करने वाले है।
Assam के काजीरंगा सड़क हादसे में PM ने जताया दुख, CM करेंगे दौरा

खबर विस्तार : -

काजीरंगा, असम के काजीरंगा सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या 26 हो गयी है। बीती रात मृतकों की संख्या 23 थी। शनिवार सुबह इलाज के दौरान एक युवती की जोरहाट मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में मौत हो गयी। युवती की पहचान लक्ष्मी माझी के रूप में की गयी है। हादसे की भयावहता को देखते हुए गंभीर रूप से घायलोे का उच्चस्तरीय इलाज कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे को लेेकर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हादसे में घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। पीएम कार्यालय की ओर से इस घटना का जिक्र सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किया गया है। 

यह भी पढ़ें :बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर फेंका पेट्रोल बम, राख में तब्दील हुआ सामान

स्पीड बन गई हादसे का कारण 

बता दें कि गुरुवार को असम के काजीरंगा के पास एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल डेका की ओर से बताया गया है कि बस बहुत तेज गति से चल रही थी। यह पार्क के पास लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंटेनर ट्रक से टकराने से पहले चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया था। हादसे पर कुछ लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इनमें विभिन्न राजनीतिक दल एवं संगठन राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन पर सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है।

23 लोगों की हुई पहचान, आज होना है पोस्टमार्टम 

हादसे में जान गंवाने वाले 26 लोगों में से 23 लोगों की शिनाख्त होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की पहचान दीपांजलि रंगफारपि, ज्योति माझी, अनुराग गोवाला, दामिनी घटोवाल, बेबी कर्मकार, दर्पना माझी, सुभाष दास, चालक अब्दुल मजिद, पूर्णिमा गोवाला, अब्दुल रसीद अली, फाइजुल इस्लाम, फरहाना यास्मिन, सुनिल भूमिज, हाइजुल इस्लाम, रंजिता घटोवाल, मुहम्मद रफिक, गंगा गोवाला, मुहम्मद अली, फारूक अहमद, गोलापी बेगम, मीना मिराज, दीपक गुरुंग के अलावा जेएमसीएच में आज सुबह लक्ष्मी माझी के रूप में हुई है। रात तक बताया गया है कि जेएमसीएच में सात गंभीर रूप से घायलों का आईसीयू में इलाज चल रहा था। करीब 20 को जेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। 

गुवाहाटी से भेजी गई डॉक्टरों की टीम

आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा गोलाघाट के रंगाजान स्थित घटनास्थल का दौरा करने के लिए पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का उच्चस्तरीय इलाज के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि 23 शव गोलाघाट जिला चिकित्सालय में हैं। आज इनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी से डॉक्टरों की टीम गोलाघाट भेजी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि इस दुख के समय में उन्हें गहरा आघात लगा है। इस घड़ी में पूरा असम पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। सीएम ने कहा कि घायलों को तुरंत बेहतरीन चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी में कहा था कि मंत्री अतुल बोरा मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की देखरेख कर रहे हैं।

हर बार बाद में तलाशी जाती हैं कमियां

असम में हुए हादसे का असली कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि वाहन तेज गति से चलाया जा रहा था। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि रोड भी खराब है। बहरहाल अभी तो पोस्टमार्टम भी बाकी है। इसके बाद वाहनों की जांच को भी हादसे से जोड़ा जाना है। लेकिन यह किसी ने नहीं कहा कि असली कारणों पर बात क्यों नहीं की जाती है। 

यह भी पढ़ें : किश्तवाड़ में लापता दो पुलिस अधिकारियों के गोलियों से छलनी मिले शव, सरकारी हथियार भी गायब

अन्य प्रमुख खबरें