हर बचपन मुस्कुराए और हर सपना हो साकार, यही हमारा संकल्प: सीएम योगी

खबर सार :-

बाल दिवस के मौके पर आज बच्चों को घर और स्कूल में उपहार मिल रहे हैं। उनसे खूब मन लगाकर पढ़ने के साथ ही भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेेरित किया जा रहा है। चाचा नेहरू से मिली प्रेरणा बच्चों को समझाई गई। वहीं कई स्कूलों में रंगारंग आयोजन किए जा रहे हैं।
बाल दिवस पर आज हर बच्चे को शुभकामनाएं, मौका मिलते ही स्कूलों में मचा दी धूम

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, आज बाल दिवस के अवसर पर बच्चों का उत्साह घर से बाहर तक दिख रहा है। वह दोनों जगहों पर लाडले हैं। स्कूल में और घर पर भी। इसीलिए आज अपने पूरे अधिकार के साथ मम्मी-पापा के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कर रहे हैं। वहीं स्कूलों में भी बाल दिवस पर रंगारंग आयोजन हो रहे हैं। जिनको मौका दिया गया, वह स्टेज पर धूम बचाते दिखे। 

 भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। दरअसल, पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद लगाव रखते थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। नेहरू जी का मानना था कि बच्चे ही देश का असली भविष्य हैं। इसीलिए इन बच्चों की सफलता के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं। 

यह भी पढें : पीएम स्वनिधि महोत्सव में महापौर ने पथ विक्रेताओं को किया प्रोत्साहित, छोटे व्यापारियों को दिया महत्व

मुख्यमंत्रियों ने बच्चों को आगे बढ़ाने का वादा किया

देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बच्चों को उनके सफल जीवन के लिए हर सुविधाएं देने का वादा किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने कहा कि हर बचपन मुस्कुराए, हर प्रतिभा निखरे और हर सपना साकार हो, यही हमारा संकल्प है। योगी आदित्यनाथ ने अपनी बातें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र की आशाएं कहा है।

उनका मानना है कि इन बच्चों से भविष्य की सबसे सुंदर संभावनाएं उपजेंगी। योगी ने बाल दिवस पर सभी प्यारे बच्चों को अपार स्नेह, आशीर्वाद दिया है। सीएम ने पोस्ट में कहा है कि सरकार हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, अच्छी शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने के अवसर प्रदान कर रही है। बच्चों को अपना बचपन मुस्कुराहट के साथ बिताना चाहिए। उनको एक प्रतिभाशाली निखार का सपना बुनकर उसे साकार करना चाहिए। यह सपना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के प्रति देखा है।
 
बाल दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के लिए लिखा है कि समस्त प्रदेशवासियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। धामी ने बच्चों को आने वाले कल की उम्मीद बताया है। उन्होंने कामना की है कि बच्चों की मुस्कान हमेशा बनी रहे। इनमें खुशहाल समाज की झलक और उनके सपनों में एक सशक्त व समृद्ध देश की नींव छिपी है। कहा जाता है कि हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो। सरकारें इसीलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पोषण, छात्रवृत्ति और अपनी प्रतिभा को निखारने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करती है।

बच्चों की उड़ान में पंख मजबूत करेंगे जनप्रतिनिधि

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बाल दिवस की सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य और समाज की सबसे अनमोल पूंजी कहा है। आज हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने का संकल्प ले रहा है। इनकी खुशहाली की कामना उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए किया है।

कहा है कि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य और विकसित भारत के वास्तविक आधार स्तंभ हैं। इन बच्चों को नई उड़ान देने, उनकी प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण का निर्माण करने में सहायक बनने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रामविचार नेतम ने भी देश व प्रदेश के सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

किसी प्रकार की रुकावट नहीं करने की अपील

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने बच्चों की मुस्कान में देश का उज्ज्वल भविष्य बसने की बात कही है। इनके सपनों को नई उड़ान में किसी प्रकार की रूकावट नहीं करने की अपील की है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते बच्चों की  प्रतिभा को निखारने और उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने की जिम्मेदारी निभाने का वादा किया है। कहा कि इस बाल दिवस पर संकल्प लें कि हर बच्चे को सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का समान अवसर मिले। बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरते हुए देखने की इच्छा जताई है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि हर बच्चे का बचपन खुशहाल हो। उनके सपनों को नई उड़ान मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल एवं स्वर्णिम बने। 

यह भी पढें : Microsoft की सेवाएं अचानक ठप होने से दुनियाभर में मचा हड़कंप, Outlook और Teams के यूजर्स परेशान
 

अन्य प्रमुख खबरें