Microsoft की सेवाएं अचानक ठप होने से दुनियाभर में मचा हड़कंप, Outlook और Teams के यूजर्स परेशान
खबर सार :-
Microsoft services down: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप हो जाने के कारण Outlook और टीम्स (Teams) जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर भारी असर पड़ा है। OpenAI और एंथ्रोपिक की AI सेवाओं में उपयोग होने वाले कनेक्टर्स भी इस रुकावट से प्रभावित हुए हैं।
खबर विस्तार : -
Microsoft services down: दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की सेवाएं अचानक ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ। माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं ठप होने से भारत समेत दुनिया भर के यूजर्स आउटलुक (Outlook) और टीम्स (Teams) जैसे प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं कई कंपनियों और सरकारी दफ्तरों का कामकाज ठप हो गया है, जिससे दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान जारी कर कहा, "हम इस समस्या के असर को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
Outlook से लेकर Teams तक के यूजर्स परेशान
दरअसल इस तकनीकी खराबी का सबसे बुरा असर कंपनी की ईमेल सेवा, 'आउटलुक' पर पड़ा है। हजारों यूजर्स को अन्य माइक्रोसॉफ्ट ऐप्लिकेशन्स का इस्तेमाल करने में भी दिक्कतें आ रही हैं, जिनमें पेशेवर कामों के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाला 'टीम्स', AI-आधारित असिस्टेंट 'कोपायलट' और माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई अन्य सेवाएं शामिल हैं। कई यूजर्स ने बताया कि उनके ऐप्लिकेशन्स ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम' (Downdetector.com) पर आउटलुक से जुड़ी समस्याओं को लेकर 1 लाख से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
Microsoft की सर्विस क्यों हुई ठप ? कंपनी ने दिया जवाब
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की सेवाएं अचानक ठप होने के बाद अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया। कंपनी ने कहा, "हम इस समस्या के असर को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।" कंपनी ने आगे बताया कि वह अपने एडमिन सेंटर के जरिए नियमित अपडेट दे रही है। अपने ताजा अपडेट में, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि यह समस्या "बड़ी संख्या में सर्वरों के अचानक फेल होने" के कारण आई है। हालांकि, कंपनी ने सटीक कारण नहीं बताया है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि वह अभी भी इस आउटेज की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः-दूरसंचार विभाग ने '4-जी संतृप्त परियोजना' से ग्रामीण, दूर-दराज के क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को दी मजबूती
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि उसके कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर पर "बहुत ज्यादा लोड" आ गया है। इसे संतुलित करने के लिए, कंपनी अपने वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर (अवसंरचना या आधारिक संरचना) पर कनेक्शन ट्रैफिक को फिर से बांट रही है। टेक कंपनी ने बताया कि उसकी टीमों ने सभी नए डिप्लॉयमेंट रोक दिए हैं, प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर से ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। साथ ही सेवाओं को बहाल करने के लिए प्रभावित सर्वरों को रीस्टार्ट किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इस आउटेज से उसका 'डिफेंडर एक्सडीआर' (Defender XDR) सुरक्षा सिस्टम भी प्रभावित हुआ है।
ये पांच तकनीकी कमियां हैं जिम्मेदार
इससे पहले, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया था कि उसने उत्तरी अमेरिका में अपनी 'टीम्स' सेवा में आई रुकावट को ठीक कर लिया है और समस्या पूरी तरह से सुलझ गई है। बाद में, कंपनी ने बताया कि समस्याओं को ठीक करने के प्रयासों के बावजूद, सिस्टम उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं में आई इस वैश्विक रुकावट से लाखों उपयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं। क्वार्ट्ज़ की एक रिपोर्ट क्लाउड सेवाओं में बार-बार आने वाली रुकावटों के कारणों को स्पष्ट करती है, और इसके लिए पांच तरह की तकनीकी कमियों को जिम्मेदार बताती है।
- नेटवर्क रूटिंग की गड़बड़ी
- डेटा सेंटर्स के सिस्टम में खराबी
- माइक्रोसॉफ्ट एंट्रा आईडी में साइन-इन की परेशानी
- सॉफ्टवेयर अपडेट में खामियों शामिल
- कंफिग्रेशन में गलत तरीके से बदलाव
FAQ...
1- माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने से कौन-कौन से मुख्य प्लेटफॉर्म हुए प्रभावित?
दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं अचानक ठप हो जाने के कारण आउटलुक (Outlook) और टीम्स (Teams) जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर भारी असर पड़ा है। इसके अलावा OpenAI और एंथ्रोपिक की AI सेवाओं में उपयोग होने वाले कनेक्टर्स भी इस रुकावट से प्रभावित हुए हैं।
2- माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक आउटेज का मुख्य कारण क्या था?
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने शुरुआती अपडेट में बताया कि यह वैश्विक आउटेज बड़ी संख्या में सर्वरों के अचानक बंद हो जाने के कारण हुई थी। कंपनी के अनुसार, उसके कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर पर अत्यधिक लोड आ गया था और ऑटोमेटेड हेल्थ चेक के दौरान सर्वर फेल हो गए।
3- तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट क्या कदम उठा रहा है?
इस तकनीकी समस्या को सुलझाने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट की टीम ने सभी नए डिप्लॉयमेंट रोक दिए हैं। प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर से आने वाले ट्रैफिक को दूसरी जगह भेजा जा रहा है। इसके अलावा, सेवाओं को बहाल करने के लिए प्रभावित सर्वरों को रीस्टार्ट किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः- IEA Report: रिन्यूएबल एनर्जी अभियान ने भारत को ईंधन आयात में कराई 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत
अन्य प्रमुख खबरें
-
ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में हुई बड़ी तरक्की
2026-11-12
-
Honor ला रही है 8000mAh बैटरी वाला नया वाइड-स्क्रीन फोन
2026-11-11
-
सैमसंग ला रहा है रोलेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, वर्टिकल स्क्रीन से होगी नई शुरुआत
2026-11-11
-
WhatsApp का मेगा प्लान! AI, पेमेंट और चैट में होंगे बड़े बदलाव
2026-11-11
-
Realme 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानिए नए फोन में क्या मिलेगा
2026-11-07
-
व्हाट्सएप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ला रहा है आईओएस जैसे चैट प्रीव्यू फीचर्स
2026-11-06
-
Honor 700 सीरीज का डिजाइन आधिकारिक रूप से सामने आया
2026-11-06
-
iQOO 16s स्मार्टफोन मलेशियाई SIRIM डेटाबेस में हुआ सर्टिफाइड
2026-11-06
-
Motorola Signature 27 लॉन्च: 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स
2026-11-05
-
ट्राई के नए नियम: अब आईपी आधारित होंगे टेलीकॉम नेटवर्क
2026-11-03
-
Apple iPad 2027 Models: नए फीचर्स के साथ ऐपल लॉन्च करेगा 3 नए आईपैड
2026-11-03
-
Xiaomi 18 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च इसी महीने, जानें कीमत और फीचर्स
2026-11-02
-
लावा के स्मार्टफोन 15 नवंबर से महंगे होंगे, जानें नई कीमतें
2026-11-01
-
सैमसंग गैलेक्सी A08 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-10-28
-
मोटोरोला मोटो जी47 पावर यूरोप में लॉन्च, 7000mAh बैटरी
2026-10-28