छठ महापर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का पावन अनुष्ठान, सभी व्रतियों को किया जा रहा नमन

खबर सार :-

नई दिल्ली, छठ महापर्व के मौके पर देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। सभी व्रतियों के लिए कामनाएं की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर सैकड़ों नेताओं और वीवीआईपी लोगों ने इस अवसर पर पोस्ट किए हैं।
महापर्व पर सबको मिले छठी मइया का आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर पीएम की शुभकामनाएं

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने छठी मइया से सभी छठी व्रतियों के लिए मंगल कामनाएं की हैं। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में छठी मइया बहार लेकर आई हैं।  
शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कामनाओं की बरसात होने लगी। यह भोर का समय था, जबकि छठी मइया से पुकार की जाने लगी। इसमें छठी व्रतियों के जीवन को खुशहाल बनाने की कामना की गई। 

स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने छठ पर्व को लोक आस्था और सूर्य उपासना के रूप में देखा है। इस दौरान चार दिवसीय पावन अनुष्ठान पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। नहाय-खाय के मौके पर उन्होंने सभी व्रतियों को नमन किया है। पीएम ने कहा है कि सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”

यह भी पढ़ें : हापर्व डाला छठ की बिखरने लगी छटा, शुक्रवार को नहाय-खाय से होगा अनुष्ठान का शुभारंभ

रक्षामंत्री ने भी छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं

यह भारत देश है। यहां सभी पर्व और त्योहारों के मौके पर एक दूसरे की आस्था का आदर किया जाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छठ पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “लोकआस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हो रहा है। रक्षामंत्री ने भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना को समर्पित पर्व बताया। कहा कि यह महापर्व हमारी समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रतीक है।”

दिल्ली में 11 किमी तक होगी छठ पूजा

 रक्षामंत्री केवल अकेले राजनीतिक नहीं, ऐसे ढेरों पोस्ट किए गए हैं। इनमें व्रत का संकल्प ले रहे सभी व्रतियों को सादर नमन और वंदन किया गया है। छठी मैया और सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि मांगी गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महान पर्व पर मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में छठी मैया से प्रार्थना है कि हर परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे।

आस्था के प्रतीक इस अवसर पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। कहा है कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। छठी मैया व भगवान सूर्यदेव से उन्होंने नागरिकों के लिए ऐसी कृपा मांगी है, जिसमें हर परिवार में आरोग्य, खुशहाली एवं मंगल का वास हो।” उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक हर जगह छठ का पवित्र उत्सव मनाया जा रहा है।

उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी एक पोस्ट में लोक आस्था, पवित्रता व सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा का जिक्र किया है। कहा है कि प्रथम अनुष्ठान पर भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो।” इन शुभकामनाओं के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली मांगी है।

उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, कि भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पवित्रता, संयम और श्रद्धा के साथ आरंभ होने वाले छठ महापर्व के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की समस्त व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर पोस्ट में भगवान सूर्य देव एवं छठी मइया से प्रार्थना की है कि सभी व्रतियों के व्रत को सफल बनाएं तथा समस्त परिवारों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का संचार करें। 

देशभर में देखा जा रहा छठ पर्व का उत्साह 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना है।”बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा है कि सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इसी तरह से देशभर से शुभकामनाएं की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं की हैं। 

यह भी पढ़ें : अब एक ही पोर्टल पर मिलेंगी देश के वीर सैनिकों की वीरता और बहादुरी की कहानियां, नया पोर्टल लॉन्च

अन्य प्रमुख खबरें