बडोदरा में करतब दिखाएंगे भारतीय पायलट, 12 से 15 नवंबर तक वायुसेना का है खास आयोजन

खबर सार :-

नई दिल्ली, 12 से 15 नवंबर तक वायुसेना की टीम बडोदरा में मौजूद रहेगी। इस दौरान 11वीं स्क्वाड्रन की स्थापना के मौके पर 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैैं।
आसमान में वायुसेना के सारंग का प्रदर्शन, 5 हेलीकॉप्टरों के साथ दिखेंगे वायुसेना के जांबाज

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, भारतीय वायुसेना के प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर का प्रदर्शन गुजरात के वडोदरा में देखने को मिलने ही वाला है। वायुसेना की पूरी टीम अपने शानदार हवाई करतबों का प्रदर्शन करने जा रही है। इस दौरान दर्शकों को रोमांचित करने वाले दृश्य करीब से देखने को मिलेंगे। आयोजन में मुख्य रूप से सारंग के रंग-बिरंगे हेलीकॉप्टरों का प्रदर्शन किया जाना है।

यह भी पढ़ें : साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी, 13 साल बाद पत्नी अन्ना कोनिडेला से हुए अलग

सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने कई हवाई प्रदर्शन किए

बडोदरा में जो टीम भाग लेने जा रही है, उसका नाम एक खूबसूरत पक्षी से जुड़ा है। दरअसल, मोर की सुंदरता और आकर्षक रंगों को दर्शाते ये हेलीकॉप्टर जब एक साथ आसमान में उड़ान भरते हैं, तो अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। इसीलिए इनको ही यहां पर मौका देने के लिए आमंत्रित किया गया है। सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित हवाई प्रदर्शन किए हैं। इनमें देश के अलावा विदेश में भी भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व रहा है। जहां भी यह टीम पहुंची अपना शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौका दिया। 

इसने दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित किया है। यह करतब में माहिर भारतीय पायलट हैं। इनकी दक्षता आसमान तक दिखती है। हेलिकाप्टर के साथ देश में विकसित विमानन तकनीक की बढ़ती क्षमता को भी भारतीय पायलट प्रदर्शित करते हैं। वडोदरा में होने वाला यह प्रदर्शन खास तौर पर युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह प्लैटिनम जुबली समारोह का हिस्सा माना जा रहा है। सारंग टीम में पांच हेलीकॉप्टर शामिल किए जाने हैं। यह सभी एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे। इनक अपने असाधारण कौशल, सटीक नियंत्रण तथा बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करेंगे। सारंग भारतीय वायुसेना की हेलीकॉप्टर हवाई करतब प्रदर्शन टीम है। इसे पांच हेलीकॉप्टरों के साथ प्रदर्शन करने वाली अपनी तरह की अनूठी सैन्य टीम होने का गौरव प्राप्त है। 

पांच हेलीकॉप्टरों के साथ प्रदर्शन करने वाली है टीम 

यह टीम स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए निर्मित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के जरिए अपने करतब दिखाएगा। सारंग के प्रदर्शन की सबसे बड़ी खासियत पांच हेलीकॉप्टरों का बेहद करीब रहकर एक साथ उड़ान भरना है। यह हवा में भी बेहतर  तालमेल बनाए रखने में सक्षम होते हैं। इसके लिए पायलटों को असाधारण कौशल, अनुशासन और सटीक नियंत्रण प्रशिक्षण प्राप्त रहता है।यह आयोजन वडोदरा में होने वाला है। इसके प्रदर्शन को देखकर युवाओं में नई संभावनाओं का संचार होगा।

बेहतर तकनीकी के साथ पायलट तक का सफर सपने जैसे भले ही हो, यह हकीकत बनाया जा सकता है। इसके साथ ही सारंग टीम अपने शानदार हवाई कौशल के जरिए भारतीय वायुसेना की पेशेवर क्षमता और स्वदेशी विमानन क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए फोकस रहेगा। यहां पर एक साथ यह उड़ते हेलीकॉप्टर अलग-अलग आकृतियां बनाएगे। विशेषज्ञों का मानना है कि पांच हेलीकॉप्टरों को आसमान में उड़ना नया काम नहीं है। यह आसमान में ही उडते हैं। इनको अद्भुत तालमेल के साथ उड़ते देखना नयापन दिखाएगा। विद्यार्थियों में विमानन, विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ेगी। 

सारंग का प्रदर्शन गर्व और सम्मान का अवसर होता

हजारों युवाओं की इच्छा होती है कि वह सेना में नौकरी करें। इन युवकों को इस तरह के हवाई प्रदर्शन काफी प्रेरित करते हैं। हेलीकॉप्टरों के अद्भुत करतब देखकर उनमें विमानन, विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि पैदा होती है। साथ ही वर्तमान वायु योद्धाओं के लिए भी सारंग का प्रदर्शन गर्व और सम्मान का अवसर होता है। 

यह भी पढ़ें :मशहूर सितार वादक पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अन्य प्रमुख खबरें