गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, बचाव अभियान जारी
खबर सार :-
गुवाहाटी में पटरी से उतरी ट्रेन की जानकारी पुलिस जुटा रही है। इस बात का पता चलाया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों रेल पटरी से उतरी है।
खबर विस्तार : -
गुवाहाटी, मिजोरम के सैरांग से कोलकाता जा रही कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे कई यात्री घायल हो गए। यह हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में दिगारू रेलवे स्टेशन के पास बुधवार तड़के हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मिजोरम के सैरांग से कोलकाता जा रही ट्रेन अपने इंजन (लोकोमोटिव) समेत सुबह करीब 6ः54 बजे पटरी से उतर गई। इंजन के पटरी पर उतरते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में अनहोनी की आशंका हुई तो वह चीखपुकार करने लगे। कुछ यात्री गेट से तो कुछ खिड़की से बाहर की स्थिति देखने के लिए परेशान रहे। हादसा होने पर लोग नीचे उतरते रहेे। घटना की जानकारी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वह तत्काल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू करा दिया।
यह भी पढ़ें : दिल्ली: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज को जारी किया नोटिस
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं पहुंचे हुए
हादसा के बाद रेल यातायात भी प्रभावित हो गया था। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में दिगारू रेलवे स्टेशन के पास हुए बुधवार तड़के हादसे में अधिकारियों को मार्ग बहाल कराना काफी जरूरी हो गया। वहीं, यात्रियों के बारे में वह पहले तो घायल की खबर से इंकार करते रहे। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
हादसा के संबंध में शर्मा ने बताया, “आज सुबह करीब 6ः54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। लेकिन उन्होंने किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है। उनका कहना है कि ट्रेंन के संबंध में जो जानकारी दी गई, वह सही है। उसी आधार पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। जानकारी इस बात की है कि हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। यद्यपि घायलों की सटीक संख्या अभी नहीं बताई जा सकती है। उनकी हालत के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पटरी से ट्रेन के उतरने का कारण पता नहीं
हादसे के कारण पर अधिकारियों ने बताया कि रेलवे और स्थानीय प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहे हैं। यह बात स्वीकार रहे हैं कि यात्री प्रभावित हुए हैं। उनकी मदद के लिए इंतजाम कर रहे हैं। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही की गतिशीलता प्रभावित हो गई। इसे सुधारने के लिए एवं ट्रैक संचालन पर जोर दिया जा रह है। इसीलिए रेलवे कर्मचारी मौके पर काम कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि प्रभावित हिस्से को साफ किया जाए। जल्द से जल्द सामान्य परिचालन बहाल हो सके। ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
रेलवे अधिकारी यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच करेंगे की किन परिस्थितियों के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी पाकर घटनास्थल पर बचाव दल और वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी संभाली है। यद्यपि हर कोई यह जानकारी चाहता है कि हादसा का कारण क्या है? किन परिस्थितियों में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस नीचे उतरी। यह मिजोरम और पूर्वी भारत के बीच एक महत्वपूर्ण रेल संपर्क बनाती है। गुवाहाटी के नजदीक डिगारू में आज सुबह कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण काफी देर तक पता नहीं चल सके हैं।
इंजन के साथ पांच डिब्बे भी पटरी से उतरे
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 06ः54 बजे, असम की राजधानी के डिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता- साइरंग एक्सप्रेस को एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इस दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति तेज थी। इसको नियंत्रित नहीं किया जा सका। यही वजह रही कि ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में इंजन के साथ ही 5 कोच भी पटरी से उतरे। उधर पैसेंजर अपने घरों को नहीं जा पा रहे हैं।
यद्यपि कहा जा रहा है कि यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई है। राहत और बचाव कार्य के अंतर्गत तुरंत प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। हादसे के संबंध में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने हताहत होने की कोई खबर से इंकार किया है। मिजोरम को पूर्वी भारत से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण रेल सेवा कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को ही माना जाता है। यह मिजोरम को पूर्वी भारत से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण रेल सेवा है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर चिंता जताते रहे अधिकारियों ने भी रेल सेवा को सही माना था।
यह भी पढ़ें : गोंडा में 520 करोड़ की परियोजनाएं, सीएम ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
अन्य प्रमुख खबरें
-
Mathura: भाई दूज पर हजारों भाई-बहनों ने यमुना में लगाई पवित्र डुबकी
2026-11-11
-
देश आज मना रहा है भैया दूज, विश्वभर में निभाई जाती है यह परंपरा
2026-11-11
-
ढाई साल में साफ हो पाएगी दिल्ली की यमुना, दूसरी क्रूज सेवा के लिए शुरू होगा काम!
2026-11-10
-
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
2026-11-10
-
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, AQI 400 के पार
2026-11-09
-
PM Modi ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली
2026-11-08
-
अयोध्या दीपोत्सव: सरयू तट पर जले 36 लाख दीये, त्रेतायुग जैसा नजारा
2026-11-08
-
500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या ने फिर प्राप्त किया अपना गौरवः CM YOGI
2026-11-07
-
मध्यप्रदेश में पशुओं को समर्पित मेला, सीहोर जिला में है लगता बारह खंभा मेला
2026-11-07
-
11 बजे तक धन त्रयोदशी मनाई गई, शनिवार को भी हुई जमकर खरीददारी
2026-11-07
-
रेलमंत्री की निगरानी में चलाई जा रही हैं अतिरिक्त ट्रेनें, सुरक्षा के लिहाज से किए गए व्यापक प्रबंध
2026-11-07
-
CM भजनलाल समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
2026-11-07
-
मेदिनीपुर में सदियों से निभा रहे पूजा की परंपरा, मां काली की होती है पूजा
2026-11-07
-
धू-धूकर जलीं धनतेरस पर दीवाली की खुशियां, जबलपुर की झुग्गियों में देरारात फैली आग
2026-11-07
-
सात लोगों को कुचलते हुए निकल गया ट्रक, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
2026-11-06