दीपोत्सव रविवार को: जोधपुर के बाजारों मेें छाई रौनक, शनिवार को भी हुई जमकर खरीददारी
खबर सार :-
दीपावली का उत्साह चरम पर देखा जा रहा है। इस मौके पर बाजार सजे रहे और इनमें शनिवार को खरीद होती रही। उम्मीद है कि खदीददारी सोमवार को भी होगी।
खबर विस्तार : -
जोधपुर, दीपावली के मौके पर शनिवार को रूप चौदस का पर्व मनाया गया। इसके बाद अब पंच दिवसीय पर्व के अंतर्गत दीपोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। मुहूर्त के अनुसार, सुबह पौने 11 बजे तक धन त्रयोदशी मनाई गई। रूप चौदस की परंपरा इसके बाद निभाने की रही है। शाम के समय में लोगों ने पवित्र जलाशयों में दीपदान करने के साथ अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीएं जलाकर रोशनी की। रविवार को दीपोत्सव धूमधाम के साथ मनाए जाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
यह भी पढ़ें : खूंटी के गांवों में रोजगार का नया जरिया बनी गेंदा फूल की खेती, रांची से लेकर गुमला तक महक रही खुशबू
आज भी करोड़ों का कारोबार हुआ
धनतेरस के बाद आज बाजारों में खरीदारों की भीड़ कम नहीं थी। आज भी करोड़ों का कारोबार हुआ है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पांच दिन में जोधपुर शहर में करीब एक हजार से 12 सौ करोड़ का कारोबार किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक खरीदारी चल रही है। दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और फिर भाई-दूज के पर्व को लेकर भी उत्साह रहता है। इस मौके पर 11 नवंबर को दीपोत्सव का समापन खरीददारी के साथ ही होेगी।
पिछले दिनों व्यापारियों को कुछ मायूसी लग रही थी, लेकिन दीपावली पर्व पर कमी पूरी हो गई। पिछले कई दिनों से बाजार आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगा रहे थे। शहर के प्रतिष्ठित नृसिंहजी की प्याऊ मार्केट एसोसिएशन के संयोजक जगदीश देवड़ा एवं अध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार, दीपावली पर चौराहे और आसपास के बाजार जगमग दिख रहे थे। इनको व्यापारियों के सामूहिक सहयोग से सजाया गया है। हर बाजार और चौराहे पर शाम होते ही रौनक बढ़ जाती है। यहां पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ शनिवार शाम तक रही है।
शाम को रोशनी में भी खरीद की गई
रविवार की सुबह बाजार में पटाखों, सोने-चांदी के आभूषणों, स्टील के बर्तनों, विद्युत सजावटी सामान और पूजा सामग्री की जमकर विक्री होती रही। मिट्टी के दीपक खरीदने के लिए भी लोग दुकानों के सामने खड़े रहे। माना जाता है कि बिना मिट्टी के दीये के पूजा पूरी नहीं होती है। नृसिंहजी की प्याऊ, हनुमानजी मंदिर, राजीव गांधी कॉलोनी, कीर्ति नगर, चतुरावता का पुलिया एवं माता का थान रोड तक सजावट देखने लायक रही। दो किलोमीटर क्षेत्र में की गई रोशनी खुद अपने आप में सजावट रही है। सभी बाजार जगमग हो रहे थे। शाम को इस जगमग में भी खरीद की गई।
दीपावली पर रविवार 8 नवंबर को रेलवे में कुछ बदलाव किया गया। यह बदलाव यात्री आरक्षण कार्यालयों के संचालन समय में होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) कार्यालय इस दिन केवल सुबह की पारी में संचालित होंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव की मानें तो दीपावली के अवसर पर यह व्यवस्था एक दिन के लिए लागू की गई है। आरक्षण चार्ट तैयार करने और करंट बुकिंग का काम सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा। इसमें बदलाव नहीं किया गया है।
चौराहों और बाजारों में चौकसी बढ़ा दी गई
अनारक्षित टिकट काउंटर नियमित समय पर खुले रखने की जानकारी दी गई है। दूसरी ओर मंडोर मंडी स्थित कृषि मंडी दलाल संघ ने दीपावली पर्व पर 8 से 11 नवंबर तक मंडी में अवकाश घोषित किया है। मंडी सचिव प्रेम किशन रूपकिशोर ने बताया कि 12 नवंबर से मंडी में पहले की तरह व्यापार शुरू होगा। दीपावली पर स्कूल कालेेज पहले से ही बंद घोषित हैं। अभी सोमवार को भी कई स्थानों पर छुट्टी रहेगी। बाजारों में खरीद सोमवार को हो सकती है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व्यवस्था मजबूत कर ली गई है। चौराहों और बाजारों में गस्त भी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें : ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या, झांकियों में साकार हुई रामायण; रामपथ पर उमड़ा आस्था का सैलाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्यप्रदेश में पशुओं को समर्पित मेला, सीहोर जिला में है लगता बारह खंभा मेला
2026-11-07
-
रेलमंत्री की निगरानी में चलाई जा रही हैं अतिरिक्त ट्रेनें, सुरक्षा के लिहाज से किए गए व्यापक प्रबंध
2026-11-07
-
CM भजनलाल समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
2026-11-07
-
मेदिनीपुर में सदियों से निभा रहे पूजा की परंपरा, मां काली की होती है पूजा
2026-11-07
-
धू-धूकर जलीं धनतेरस पर दीवाली की खुशियां, जबलपुर की झुग्गियों में देरारात फैली आग
2026-11-07
-
सात लोगों को कुचलते हुए निकल गया ट्रक, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
2026-11-06
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
2026-11-06
-
राष्ट्रपति भवन में 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह
2026-11-05
-
Chitrakoot पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुफाओं में रहेगा इस बार प्रतिबंध
2026-11-05
-
वाराणसी को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल
2026-11-05
-
राजस्थान : बारूद के विस्फोट में दो भाइयों की मौत, धमाकों से हिल गए पास के मकान
2026-11-05
-
Delhi के चावड़ी बाजार में कोहराम, मकान के मलबे में दबकर दो की मौत
2026-11-05
-
डाॅ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि
2026-11-05
-
अग्निवीरों का जारी रहेगा चार साल का सेवा काल, नहीं होगा कोई बदलाव नहीं
2026-11-04
-
हिमंता की राहुल को सलाह, आप एंग्री यंग मैन की तरह काम नहीं कर सकते
2026-11-04