दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत
खबर सार :-
दिल्ली पुलिस के अनुसार यह घटना चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने पैवलान इलाके में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही उनकी टीम और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, दिल्ली में मकान गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को फिर एक तीन मंजिला मकान के गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी पाते ही मौके पर पुलिस एवं अन्य विभागों की टीम बचाव कार्य के लिए पहुंच गई हैं। एक अन्य घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें : 50 फुट ऊंची है ballroom की छत, उतारे जा सकते हैं American हेलीकॉप्टर
फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसका निर्माण कार्य भी चल रहा था। हादसे की जानकारी पाते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके कुछ ही देर बाद संबंधित बचाव दल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य के दौरान एक घायल व्यक्ति को निकाला गया है। इसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मलवे में अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन के पास चावड़ी बाजार सितारा गली में इमारत सुबह करीब 9ः30 बजे गिरी थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
किसी माध्यम से फायर ब्रिगेड को भी घटना की सूचना मिली तो वहां से मौके पर 6 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई। बचाव कार्य में लगी टीमों ने दो लोगों को मलबे से निकला जिनकी मौत हो चुकी थी। इसके कुछ ही देर बाद प्रयासों के दौरान एक और व्यक्ति को निकाला गया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान गिरने के दौरान जोर की आवाज हुई तो लोग बाहर की ओर दौड़े। वहां मलबे से कुछ आवाज़ आ रही थी। बताया जा रहा है कि दबे हुए लोग मजदूर थे। इनको निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मालवे में फंसे हुए लोगों को निकाला।
इमारत का निर्माण कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ था
कई लोगों का कहना है की इमारत का निर्माण कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ था। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि धमाके की आवाज पर हम सभी लोग डर कर बाहर की ओर दौड़े। मलबे से चारों तरफ सड़क बंद हो चुकी थी। पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर रास्ता खोलने का प्रयास किया, लेकिन मलवा होने के कारण इसमें काफी देर लगी। घटना के बाद सबसे ज्यादा परेशानी मलबे को लेकर थी। इसको हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। दोपहर तक मलबे की तलाशी का काम पूरा कर लिया गया है। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले कई महीनों से यहां काम चल रहा था। यह इमारत लगभग तीन मंजिल तक तैयार हो चुकी थी। हादसे के दौरान कुछ लोग यहां मौजूद थे। पुलिस और बचावकर्मी हादसे के पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं। इधर हादसे के बाद राजनीतिक बयान बाजी भी शुरू हो गई है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार और नगर निगम पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि चावड़ी बाजार चांदनी चौक में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। आरोप लगाया कि एमसीडी ने दिल्ली की सभी इमारतों का कई बार सेफ्टी ऑडिट कराया, उसके बाद भी मकान गिरने का सिलसिला चल रहा है।
सरकार को कोई ठोस उपाय समझ में नहीं आ रहा
उन्होंने कहा कि बार-बार सेफ्टी आडिट के आदेश दिए जा रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई ठोस उपाय समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागों ने बार-बार रिश्वत ली। दिल्ली में पिछले महीने भी एक मकान गिरा था। पुलिस और एमसीडी भी मौके पर पहुंची थी। आरोप लगाया कि अधिकारियों के पास भी रिश्वत का पैसा पहुंच रहा है। यद्यपि उनके पास किसी मकान के रिश्वत का उदाहरण नहीं रहा।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंडः गंगनानी में इनोवा कार नदी में गिरी, चार लोगों के शव बरामद
अन्य प्रमुख खबरें
-
Happy Children's Day 2026: 14 नवंबर को ही क्यों बनाया जाता है बाल दिवस
2026-11-14
-
छठ और शादियों के सीजन में बढ़ा हवाई किराया, CTI ने मंत्री को लिखा पत्र
2026-11-14
-
Assam के काजीरंगा सड़क हादसे में PM ने जताया दुख, CM करेंगे दौरा
2026-11-14
-
‘गैस चैंबर’ में तब्दील हुआ एनसीआर! कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार
2026-11-14
-
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-11-14
-
देशभर में छठ पूजा का उत्साह, आज मनाया जाएगा ‘खरना’
2026-11-14
-
बाल दिवस पर आज हर बच्चे को शुभकामनाएं, मौका मिलते ही स्कूलों में मचा दी धूम
2026-11-14
-
मप्र में सांची दूध 4 रुपए प्रति लीटर महंगा, शनिवार से नई दरें लागू
2026-11-13
-
केंद्र सरकार ने 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई
2026-11-13
-
महापर्व पर सबको मिले छठी मइया का आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर पीएम की शुभकामनाएं
2026-11-13
-
सैनिकों के गौरवशाली पलों को सहेजने के लिए नया पोर्टल लॉन्च
2026-11-12
-
बदल जाएंगे Bengaluru मेट्रो स्टेशनों के नाम, कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
2026-11-12
-
एआई-सक्षम इंटेलिजेंस सैटेलाइट के लिए 64 करोड़ की डील
2026-11-12
-
आक्रामक-रक्षात्मक क्षमता मजबूत करे इंडियन एयरफोर्स—राजनाथ सिंह
2026-11-12
-
काशी में छठी मैया के गीतों की गूंज, घाटों और सरोवरों पर तैयारियां तेज
2026-11-12