50 फुट ऊंची है ballroom की छत, उतारे जा सकते हैं American हेलीकॉप्टर

खबर सार :-

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी सुरक्षित रहेगा। इसकी छत की ऊंचाई करीब 50 फिट है। इस पर हेलीकॉप्टर और 100 ड्रोन उतारे जा सकते हैं। यह सुरक्षा के लिहाज से सर्वात्तम इमारत है।
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट

खबर विस्तार : -

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि व्हाइट हाउस में बनाया जा रहा ballroom आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस पर किसी प्रकार का अटैक असर नहीं कर पाएगा।  ट्रंप ने इस भवन का निरीक्षण बुधवार को किया और अंतिम स्टील बीम लगाए जाने के मौके पर भवन के संबंध में बयान भी जारी किया। 

 ट्रंप ने दावा किया है कि भवन इस प्रकार बनाया जा रहा है कि यह ड्रोन, गोलियों और मिसाइलों के हमलों को भी झेलने में सक्षम रहेगा। निर्माण कार्य तय समय से आगे चल रहा है। इस पर जो धन खर्च करने का अनुमान था, उस निर्धारित बजट से कम पर इसका निर्माण हो रहा है। यह इमारत दुनिया के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार कराया जा रहा है। इसकी छत, दीवारें और खिड़कियां भी किसी संभावित हमले का सामना कर सकेंगी।

यह भी पढें : US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा, ट्रंप की पार्टी की करारी हार

अब तक यह स्थान वाशिंगटन का सबसे सुरक्षित बताया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस भवन की कई खुबियां बताईं। इस बॉलरूम के बारे में बताया गया है कि एक समय में इसमें 2,000 से 2,500 लोग भोजन कर सकते हैं। यदि कभी जरूरत पड़ी तो विशेष लोगों को इसमें रात्रिभोज के लिए बुलाया जा सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से यह दुनिया का अनोखा स्थान है। यहां चीन और रूस समेत विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और दूसरे शीर्ष नेताओं की मेजबानी भी की जा सकेगी। अब तक यह स्थान वाशिंगटन का सबसे सुरक्षित बताया गया है।

ट्रंप ने इमारत के भूमिगत हिस्से का जिक्र किया। यहां का निर्माण कार्य परियोजना का विस्तार जमीन के पांच स्तर नीचे तक है। इसको बनवाने में सेना का भी सहयोग लिया गया है। सहयोग यानी सेना ने इस निर्माण के दौरान सुरक्षा और सुविधा को बराबर महत्व दिया है। वह चाह रही थी कि दशकों पहले से जिन चीजों की जरूरत है, वह इसमें मिल सके। इस ballroom की छत को ड्रोन पोर्ट के रूप में ढाला जा रहा है। इसकी मजबूती बेमिसाल होगी। एक साथ इस पर 100 से अधिक ड्रोन रखे जा सकेंगे।

ट्रंप ने जमीन के नीचे की सुविधाओं का उल्लेख नहीं किया

काफी कुछ तो वह बताते गए, लेकिन ट्रंप ने जमीन के नीचे या अंदर की सुविधाओं का उल्लेख नहीं किया। इसकी इमारत में स्टील का स्तेमाल किया गया है। इसे असाधारण रूप से मजबूत बताते हुए कहा कि इसकी छत का उद्देश्य केवल बारिश से बचाव करना नहीं है। 50 फुट से अधिक ऊंची छत लगभग पांच मंजिला इमारत के बराबर है। 1792 में व्हाइट हाउस का निर्माण शुरू हुआ था। राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के उत्तराधिकारी जॉन एडम्स वर्ष 1800 में इसमें रहने पहुंचे थे।

उसके बाद इसमें बदलाव और विस्तार की जरूरत थी। इस भवन में ऊंचे कोरिंथियन शैली के चूना पत्थर के स्तंभ बाहरी छोर पर लगाए गए हैं। इसके अंदर संगमरमर का फर्श और शीशे इस इस्तेमाल किया जाना है। उन्होंने बताया कि नए बॉलरूम को व्हाइट हाउस के मौजूदा हिस्सों से जोड़ने के लिए एक शीशे वाला गलियारा बनाया जाएगा। रसोई को मुख्य तल के नीचे रखा जाएगा, ताकि मेहमानों के लिए अधिक जगह उपलब्ध हो और इमारत के नजारों पर भी असर न पड़े।

परियोजना का खर्च निजी दानदाताओं द्वारा उठाया जा रहा

Donald Trump ने कहा कि व्हाइट हाउस में पहले से मौजूद स्वागत स्थल बड़े राजकीय आयोजनों के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स की यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौरान सैकड़ों मेहमानों से जुड़ी एक मांग को पूरा करना संभव नहीं हो पाया था। सबसे प्रशंसनीय काम उन कर्मियों का है, जो इसके निर्माण में लगे हुए हैं। करीब 500 से अधिक कर्मचारी इसको तैयार कर रहे हैं। इस परियोजना का सबसे कठिन काम जमीन के नीचे का है। लगभग यह पूरा कर लिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति का एक दावा यह भी है कि परियोजना का खर्च निजी दानदाताओं द्वारा उठाया जा रहा है। 

यह भी पढें :  जयपुर की बेटी पिया दांडिया ने जीती फ्लोरिडा सीट, संसद पहुंचने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला
 

अन्य प्रमुख खबरें