फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में विमान क्रैश, सभी 9 लोगों की मौत
खबर सार :-
अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक विमान हादसे की जानकारी मिली है। इस घटना में करीब नौ लोगों की जान जाने की खबर है। यह घटना रविवार की है।
खबर विस्तार : -
फ्लोरिडा, रविवार को अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक विमान हादसे में नौ लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान ऊंचाई पर था। यद्यपि इसके बारे में अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। विमान हादसे के संबंध में बताया गया कि पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके में विमान को जलता हुआ देखा गया। जिस जगह पर यह क्रैश हुआ, वहां पर बस्ती है।
यह एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाका है। विमान में हादसे के दौरान 9 लोग थे। इन सभी की मौत हो गई। विमान जिस स्थान पर गिरा, वहां पर कई घर और गाड़ियां भी थीं। लोग इसके कै्रश होते ही भागने लगे। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय मीडिया अल जजीरा तथा तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें कहा गया है कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने जानकारी दी है कि लियरजेट 60 दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसने कुछ देर पहले ही टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।
बहामास के नॉर्थ एलेउथेरा एयरपोर्ट पहुंचना था
इसको बहामास के नॉर्थ एलेउथेरा एयरपोर्ट पहुंचना था। जिस समय हादसा हुआ, बताया जा रहा है कि स्थानीय समय दोपहर करीब 12ः50 बज रहा था। अचानक ही विमान क्रैश हो गया। इसकी अंदरखाने की खबर में बताया गया कि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) की जांच में सहयोग के लिए एफएए के कर्मचारी घटनास्थल पर भेजे गए हैं। यद्यपि इस घटना को बेहद दुखद बताया गया है। अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की पुष्टि की है। उनका कहना है कि यह भयावह त्रासदी है।
यद्यपि विमान क्रैश होने से संबंधित कुछ खबरें भी चर्चा में आ रही हैं। इनमें मीडिया रिपोर्ट्स कहती है कि लाइवएटीसी.नेट पर उपलब्ध कॉकपिट ऑडियो रिकॉर्डिंग से पूरी दुर्घटना का मेल कराया जा रहा है। घटना से कुछ समय पहले पायलट ने विमान पर बर्फ जमने की बात कही थी। इस समस्या का जिक्र करते हुए उसे सुना गया था, लेकिन कुछ ही समय में शुरुआत में पायलट ने स्थिति को संभाल लेने की जानकारी दी। ज्यादा समय भी नहीं बीता, उसने विमान के तेजी से ऊंचाई खोने की जानकारी दी। इससे कमांड घबरा गया।
आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दिया
इसके तुरंत बाद क्रू घबरा गया और उसने वह बात बताई जो सुनने योग्य नहीं थी। उसने कहा कि विमान जमीन से टकराने वाला है। बहरहाल, बाद में ऐसी ही खबर भी मिली। विमान हादसा को लोगों ने करीब से देखा। सामने आए वीडियो में विमान के मलबे के आसपास आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दिया। दुर्घटना के बाद विमान हादसे की जांच की जानी है, इसलिए आपातकालीन सेवाएं लागू हैं। सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए सड़कें बंद कर दी गईं।
सच्चाई की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और इसकी आधिकारिक जांच की जा रही है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने हादसे को विनाशकारी बताया है। बताया जा रहा है कि विमान तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया था। यह मिसाइल जैसा दिख रहा था। जिस जगह पर यह गिरा, वहां पर सड़क के किनारे एक बड़ा गड्ढा बन गया।
पाम बीच काउंटी फायर रेस्क्यू ने सावधानी बरतने के लिए लोगों से घटनास्थल से दूर रहने को कहा है। जबकि 10वें एवेन्यू नॉर्थ के बीच मिलिट्री ट्रेल पर उत्तर और दक्षिण दिशा के रास्तों को बंद कर दिया। जांच के लिए अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मौके पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमें विमान के तकनीकी रिकॉर्ड, कॉकपिट ऑडियो और दुर्घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की पड़तालकर रही हैं।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान सरकार आतंकियों को देती रही पनाह, पाक पीएम ने उगला अंदर का सच
अन्य प्रमुख खबरें
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13
-
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी
2026-11-12
-
होर्मुज स्ट्रेट पर तेल टैंकर में लगी आग, ईरान अमेरिका पर बना रहा दबाव
2026-11-11
-
बांग्लादेश में हिंसा तेज, उपद्रवियों ने बस जलाया; चालक की मौत
2026-11-11
-
अयोध्या से जनकपुरधाम जाएगी भारतीय रेल, सीमापार जिम्मेदारी नेपाल सरकार की
2026-11-05
-
Uttarkashi में ड्राइवर का कार से हटा ध्यान, सात में चार लोगों की मौत
2026-11-05
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01