गुजरात में बम धमकी के ईमेल की जांच पूरी: बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

खबर सार :-

स्कूलों, अदालतों, सरकारी कार्यालयों और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को निशाना बनाने की धमकी ईमेल के जरिए से दी गई थी। इसके बाद हड़कंप मच गया था। साइबर क्राइम ब्रांच और केंद्रीय एजेंसियों ने ईमेल के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी थी।
Pakistan और बांग्लादेश पर आशंका: गुजरात भेजे गए थे धमकी भरे दो ईमेल

खबर विस्तार : -

अहमदाबाद, गुजरात में अक्टूबर महीने के दौरान स्कूलों, अदालतों, सरकारी कार्यालयों और नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऐसा ईमेल मिलने के मामले में अहम सुराग मिले हैं। जांच के दौरान पता चला कि मामले के तार पड़ोसी देश से जुड़े हो सकते हैं। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार, शुरुआती जांच में दो अलग-अलग समूहों के तार बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े होने की जानकारी मिली है। भारतीय जांच एजेंसियां अब धमकी भरे इन ईमेल के स्रोत जुटी रही हैं।

यह भी पढ़ें: आपके नमक में कितना है आयोडीन? स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए सही मात्रा का सेवन जरूरी

मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े लोगों की भूमिका सामने आ रही है।  अधिकारियों का कहना है कि भेजे गए दो अलग-अलग ईमेल में कुल 35 स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। इनमें 24 स्कूल, अहमदाबाद के मेयर का कार्यालय, कई अदालतें, सरकारी कार्यालय और मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का नाम लिया था। मेल के बाद सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई।

पहला धमकी भरा ई-मेल 7 अक्टूबर को भेजा गया 

पहला धमकी भरा ईमेल 7 अक्टूबर को भेजा गया था। इसमें अहमदाबाद के 16 स्थानों पर बम हमले करने की बात कही गई थी। निशाने पर 10 स्कूल, मेयर का कार्यालय, गुजरात हाई कोर्ट, सोला कोर्ट, घीकांटा मेट्रो कोर्ट, अहमदाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय और नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के नाम थे। इसमें खालिस्तानी संगठनों का जिक्र था। साथ ही पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों से दूर रहने को कहा था। संदेश में 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और 1 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हमलों का उल्लेख किया गया था।

ईमेल में वर्ष 1984 के सिख-विरोधी दंगों का हवाला था। खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा जैसे संगठनों का नाम भी लिया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि धमकी के पीछे वास्तविक भूमिका है या नहीं।
दूसरा ईमेल 27 अक्टूबर को एक अलग ईमेल आईडी से भेजा गया था। इसमें भी अहमदाबाद के स्कूलों सहित 19 स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।

21 नवंबर को बम हमलों की धमकी दी गई थी

खालिस्तानी संगठनों का जिक्र कर 21 नवंबर को दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम से जुड़े संभावित बम हमलों की धमकी दी गई थी। ईमेल में आईफोन का उल्लेख था। 1984 के सिख-विरोधी दंगों के बारे में कहा कि 21 नवंबर को मोटेरा स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से यात्रा नहीं करें। पुलिस के अनुसार मेल में इस्तेमाल की गई भाषा, धमकी देने के तरीके और अलग ईमेल आईडी जैसे पहलुओं की जांच जरूरी है। धमकी भरे संदेश भेजने के लिए पुराने ईमेल खातों का इस्तेमाल किया गया था। 

यह भी पढ़ें: सर्दियों में स्वाद के साथ ही सेहत का भी रखें ध्यान, इन चीजों के सेवन से शरीर को मिलेगा पोषण

अन्य प्रमुख खबरें