ताइवान में तूफान ‘चांपी’ का अलर्ट, 20 शहरों और काउंटियों में स्कूल-दफ्तर बंद, उड़ानें रद्द
खबर सार :-
शुक्रवार को ताइवान में टाइफून चांपी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने एहतियात बरतते हुए 20 शहरों और काउंटियों में स्कूल-दफ्तर बंद रखने का आदेश जारी किया है।
खबर विस्तार : -
ताइपे: ताइवान में टाइफून 'चांपी' को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस टाइफून के कारण भारी बारिश होने और हवा की गति काफी तेज होने की आशंका है। तूफान के आने की संभावना को देखते हुए, अधिकारियों ने 20 शहरों और काउंटियों में स्कूलों और दफ्तरों को बंद करने का आदेश दिया है।
भारी बारिश और खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। टाइफून के दौरान हवा की गति 170 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ताइवान और पड़ोसी देश जापान, दोनों जगह सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कीलुंग, ग्रेटर ताइपे और ताओयुआन सहित कई इलाकों में शुक्रवार को स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। ताइवान के दक्षिणी क्षेत्रों युनलिन, चियायी, ताइनान, काओशुंग और पिंगटुंग में भी स्कूलों और दफ्तरों को बंद रखने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, पूर्वी ताइवान और आसपास के द्वीपों, जैसे यिलान, हुआलिएन, पेंघु और लियनचियांग में भी कक्षाएं और कामकाज अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं।
CWA ने टाइफून 'चांपी' के लिए जारी की चेतावनी
ताइवान के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (CWA) ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे टाइफून 'चांपी' के लिए चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह से शाम के बीच टाइफून ताइवान के सबसे करीब होगा और इसका असर शनिवार शाम तक बना रह सकता है। कई इलाकों में भारी बारिश शुरू हो चुकी है; ताइपे शहर के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे बाढ़ और मौसम से जुड़े अन्य खतरों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ेंः- Hormuz जलडमरूमध्य में कुवैती झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला; 21 भारतीय नाविक खतरे से बचे
तटीय और पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की सलाह
अधिकारियों ने लोगों को तटीय और पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। तूफान के आने से पहले ताइवान में 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान द्वीप के उत्तर-पूर्वी तट के पास से गुजरेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों का स्टेटस चेक करते रहें और एयरलाइंस की ओर से आने वाली नई घोषणाओं पर नजर रखें। टाइफून 'चांपी' का असर जापान में भी देखने को मिल रहा है, जहां चार एयरलाइंस की 160 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ऑल निप्पॉन एयरवेज (ANA) ने घोषणा की है कि ओकिनावा प्रान्त के मियाको और इशिगाकी हवाई अड्डों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें शुक्रवार को पूरे दिन रद्द रहेंगी।
कई उड़ानों को रद्द करने की घोषणा
जापान एयरलाइंस (JAL) ने भी ताइपे सोंगशान हवाई अड्डे और ताइवान ताओयुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली कई उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। इसके परिणामस्वरूप, जापान और ताइवान के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा, दक्षिणी ओकिनावा के द्वीपों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
FAQ
1- तूफान चांपी क्या है?
एशिया के दक्षिणी और पूर्वी इलाके में उठा तूफान चांपी इस साल का सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
2- तूफान चांपी से कितने देश प्रभावित होंगे?
तूफान चांपी का असर ताइवान और पड़ोसी देश जापान में भी देखने को मिलेगा। दोनों जगह सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
3- ताइवान में चांपी का कितनी देर असर रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान का असर शनिवार शाम तक बना रह सकता है।
ये भी पढ़ेंः- तिब्बत में एक बार फिर कांपी धरती, 4.4 रही तीव्रता; पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके
अन्य प्रमुख खबरें
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13
-
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी
2026-11-12
-
होर्मुज स्ट्रेट पर तेल टैंकर में लगी आग, ईरान अमेरिका पर बना रहा दबाव
2026-11-11
-
बांग्लादेश में हिंसा तेज, उपद्रवियों ने बस जलाया; चालक की मौत
2026-11-11
-
अयोध्या से जनकपुरधाम जाएगी भारतीय रेल, सीमापार जिम्मेदारी नेपाल सरकार की
2026-11-05
-
Uttarkashi में ड्राइवर का कार से हटा ध्यान, सात में चार लोगों की मौत
2026-11-05
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04