शताब्दी मित्रा, इंडिया पब्लिक खबर में बतौर सब एडिटर पांच साल से जुड़ी हुई हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में डिग्री हासिल करने के बाद इन्होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की और अभी डिजिटल मीडिया पर सक्रिय हैं। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट के साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल खबरों को भी कवर किया है। इन्होंने लखनऊ के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया है। लाइफस्टाइल और पर्यटन जैसे विषय इनके पसंदीदा हैं, जिनमें इन्होंने कई लेख लिखे हैं।