Pakistan के शीर्ष सैनिक कमांडर ने दी भारत को गीदड़भभकी

खबर सार :-

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले दिन सीमा पार से आतंकवाद को लेकर चेतावनी दी थी। राजनाथ के इस बयान के बाद पाकिस्तान की ओर से टिप्पणी आई है। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से सीमा पार से आतंकवाद की किसी भी नई घटना पर पहले से ज्यादा आक्रामक जवाब देने की चेतावनी दी गई थी। इस पर पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है।
राजनाथ की चेतावनी के बाद तिलमिलाया Pakistan

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, Pakistan एक बार फिर गलतफहमी में है। राजनाथ को Pakistan की ताकत से परिचित कराना चाह रहा है।। इसी तिलमिलाहट की वजह से पाकिस्तान के शीर्ष सैनिक कमांडर ने भारत को गीदड़भभकी की दी है। पाकिस्तान के सैनिक कमांडर ने अंग्रेजी अल्फाज के जरिए जवाब दिया है। कहा है मिस कैलकुलेशन, यानी भारत ने गलत अनुमान लगाया है।

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जो बात कही है, उसका जवाब पाकिस्तान ने दिया है और कहा है कि गलत अनुमान लगाया है। उसका कहना है कि भारत ने कभी ऐसा नहीं सोचा होगा कि पाकिस्तान क्या कर सकता है। उसकी कल्पना भी नहीं की होगी। पाकिस्तान का यह बयान राजनाथ सिंह की सख्त चेतावनी के बाद आया है। इससे अब दोनों देशों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। 

यह भी पढ़ें : ऊर्जा निगम ने पुलिस के साथ शुरू किया उत्तराखंड में अभियान, मुख्यमंत्री धामी ने बिजली चोरी रोकने के दिए निर्देश

पाकिस्तान ने कहा, वह जो जवाब देगा सोचा भी नहीं होगा

दोनों देशों में तनाव का माहौल भी बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की मीडिया आउटलेट डान की रिपोर्ट में एक खबर प्रकाशित की गई है, इसमें पाकिस्तान की नेशनल स्ट्रैटेजिक कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमेर रजा के बयान को छापा गया है। पाकिस्तान की ओर से जारी बयान से ऐसा लगता है, जैसे भारत को उसने चेतावनी दी है। तत्काल युद्ध करने वाला है। आमेर रजा ने शनिवार को पाकिस्तानी सैन्य अकादमी के पासिंग आउट परेड के दौरान यह टिप्पणी की है। अपनी सेना की मौजूदगी में उन्होंने कहा है कि परमाणु हथियारों से लैस पाकिस्तान में युद्ध की कोई जगह नहीं है। पाकिस्तान इन अल्फाजों के जरिए क्या जताना चाहता है? 

भारत पिछली कार्रवाई से ज्यादा प्रभावी तरीका अपनाएगा

वह तत्काल परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा और भारत शांतिपूर्वक बैठकर देखता रहेगा? आगे उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  आगे कहा है कि किसी भी गलत आकलन का जवाब उनकी कल्पना से परे होगा। यह धमक भारत को दी है। सैन्य कमांडर ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ कथित शत्रुतापूर्ण इरादों और उसे प्रचार का भी जिक्र किया गया है। अभी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान अपनी दुर्गति को भूल गया है। दुनिया के सामने अपनी पीड़ा बताते बताते थक रहा था। इसके बाद अब टिप्पणियों का दौर जारी किया है। दरअसल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कि उस बयान के बाद यह टिप्पणी आई है, जिसमें उन्होंने गुरुवार को कहा था की सीमा पार से आतंकवाद की कोई भी नई घटना होने पर भारत का जवाब पिछली कार्रवाई से भी बड़ा होगा। 

पाकिस्तान कह रहा, विरोधी पक्ष कर रहा दुष्प्रचार

रक्षामंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ यह रुख तैयार किया है और कहा है कि किसी भी चुनौती का जवाब दिया जाएगा। वहीं जिओ न्यूज़ के मुताबिक कमांडर ने अपने खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार का भी जिक्र किया है। भारत का नाम लिए बगैर कहां है कि विरोधी पक्ष, यानी पाकिस्तान में इतनी हिम्मत नहीं है कि भारत का नाम ले सके। विरोधी पक्ष पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार और नॉरेटिव वार फेयर के जरिए जनता तथा बालों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष गतिविधियों के जरिए अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान यह भूल रहा है कि उसने आतंकवाद पर पहले से काफी ज्यादा लगाम लगाई है। भारत ही नहीं, कई देशों से उसको फटकार पड़ी है। भारत ने तो कह दिया है की कोशिश भी की तो जवाब उससे भी करारा दिया जाएगा।

आतंकवाद पर रक्षामंत्री ने दी थी नसीहत

 पाकिस्तानी कमांडर ने अपने संबोधन में देश की रक्षा तैयारी और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया है। कहा है कि भारत की चेतावनी के जवाब में किसी विशिष्ट सैन्य कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई। इससे पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भी राजनाथ सिंह की टिप्पणियों को उकसावे वाली आधिपत्यवादी मानसिकता वाला करार दिया है। 15 अक्टूबर को राजनाथ सिंह ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर, बालाकोट हवाई हमले, सर्जिकल स्ट्राइक ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में बदलाव है।

उन्होंने स्पष्ट किया था कि भारत शांति चाहता है, लेकिन उसकी प्रतिबद्धता की कमजोरी नहीं समझ जाना चाहिए। पाकिस्तान हमेशा इसी गलतफहमी में रहा है कि भारत शांति का मार्ग अख्तियार करता है। इसलिए, वह कुछ नहीं बोलेगा। लेकिन यह भूल गया था कि देश में इस समय प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी हैं और वह मुंहतोड़ जवाब देते हैं। किसी भी देश का मामला हो वह समझौता नहीं करते हैं। 

यह भी पढ़ें :LUCKNOW :बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी के लिए लगाए गए पंप, हालात हो रहे सामान्य

अन्य प्रमुख खबरें