Oman तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल

खबर सार :-

ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एमटी ऑन पीस जहाज पर हुए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। इसमें 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं।
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, Oman के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एमटी ऑन पीस जहाज पर हमला हुआ है। इसमें 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं। घायलों को ओमानी अधिकारियों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। भारत ने हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही समुद्री परिवहन की सुरक्षा के लिए चौकसी बरतने की सलाह दी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी हमले की निंदा की है। भारत ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले वाणिज्यिक जहाज एमटी ऑन पीस पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। 

यह भी पढ़ेंः यूथ काॅन्क्लेव में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी, सीएम मोहन यादव करेंगे मार्गदर्शन

19 सदस्यीय चालक दल में 12 लोग घायल 

बता दें कि ओमान के तट के पास जहाज में हमला हुआ है। इसके 19 सदस्यीय चालक दल में से 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 11 भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। कहा है कि भारतीय क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक ढांचे को निशाना न बनाया जाए। इस संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था। जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। इस पर चालक दल में कुल 19 सदस्य थे। इनमें 17 भारतीय नागरिक हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि जो लोग घायल हुए थे, उन सभी को इलाज के लिए ले जाया गया है। घायल नाविकों को ओमान के खसब में ले जाया गया है। उनका वहीं इलाज किया जा है। बताया जा रहा है कि घायलों को सुरक्षित निकालने में ओमान के अधिकारियों ने मदद की है। भारत ने ओमान को धन्यवाद दिया है। जबकि, विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों पर चिंता जताई। कहा गया है कि ऐसे हमले क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं। इनसे तनाव बढ़ सकता है। कई देशों की शांति भंग होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

भारत की ओर से कहा गया है कि वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने जैसी घटनाएं बंद होनी चाहिए। यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के जरिए सुरक्षित नौवहन होना चाहिए। भारत की ओर से सुरक्षित व्यापार बहाल करने की जरूरत बताई है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने एक अन्य वाणिज्यिक टैंकर को लेकर भी जानकारी दी थी। सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजर रहे एक वाणिज्यिक टैंकर को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के जवानों ने रेडियो पर संपर्क किया।

मास्टर ने अपना रास्ता भी बदल दिया था

उस समय जहाज को चेतावनी दी गई थी कि अगर वह वापस नहीं मुड़ा तो उसे निशाना बनाया जा सकता है। सोमवार सुबह करीब 8ः27 की यह घटना है। इसमें ओमान के खसब से लगभग 11 नॉटिकल मील उत्तर घटनास्थल बताया जा रहा है। इससे पहले ही जहाज के मास्टर ने अपना रास्ता भी बदल दिया था। इस क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उधर, विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाई थी।

इन हालातों पर तो समुद्री परिवहन चिंता जनक बन गया है। नई चुनौतियों का सामन करने के लिए तैयार होना पड़ेगा। खाड़ी से लेकर लाल सागर तथा काला सागर तक वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमले चिंता का विषय हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारतीय नाविकों समेत कई देशों के लोगों ने इन हमलों में अपनी जान गंवाई है। ऐसी घटना किसी भी देख की ओर से की जा रही हों, वह पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।

एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में भागीदारी की

भारत ने लाइबेरिया और 23 अन्य साझेदार देशों के साथ मिलकर वाणिज्यिक समुद्री मार्गों की सुरक्षा और उनके समर्थन में वैश्विक जनमत जुटाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में भागीदारी की है। ओमान तट के पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे पनामा के झंडे वाले जहाज एमटी ऑन पीस (आईएमओ 9893204) पर मंगलवार को हमला किया गया। होर्मुज वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ेंः खड़दह में ‘रंगदारी’ विवाद पर भाजपा के दो गुट भिड़े, दो स्थानीय नेता गिरफ्तार

अन्य प्रमुख खबरें