Air India ने दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क की सीधी उड़ानों को दोबारा किया शुरू

खबर सार :-

एयर इंडिया दिल्ली से जेएफके के लिए रोजाना एक उड़ान भर रहा है। एक उड़ान मुंबई से जेएफके के लिए भी रोज की होती है, प्रभावित रूटों पर यात्रा के समय में 5 घंटे तक की कमी आ सकती है।
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क को उड़ान भरने वाली सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है। एयर INDIA ने रविवार को यह घोषणा की है। इस नानस्टाप दूरी में करीब पांच घंटे का समय बचेगा। यह सेवाएं कुछ समय से बाधित थीं। एयरलाइन को कुछ उड़ानों में टेक्निकल हॉल्ट लेने पड़ रहे थे।

यह भी पढ़ें :कोलकाता से चेन्नई तक पड़ सकता है प्रभाव, हवाई जहाज बचाव अभियान के लिए तैयार

न्यूयॉर्क के लिए एयर इंडिया की सेवाएं बाधित थीं

पाकिस्तान ने भारत की हवाई यात्राओं को अपने एयरस्पेस देने से मना कर दिया था। इसके बाद भारत के लिए कुछ दिक्कतें होने लगीं थीं। एयरलाइंस की ओर से बताया गया है कि यह कदम एयरस्पेस में नरमी के बाद उठाया गया है। अब पहले जैसी ही सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। अभी तक इन गतंव्यों तक पहुंचने के लिए परिचालन संबंधी बाधाएं थीं। इन कारणों के चलते एयरलाइन को कुछ उड़ानों में टेक्निकल हॉल्ट लेने पड़ रहे थे।

विमान संचालित करने की योजना पहले से निर्धारित

न्यूयार्क के बीच उड़ाने प्रभावित होने से कनेक्टिविटी पर भी असर पड़ा है। एयरलाइन ने अब भारत-न्यूयॉर्क के सभी चार रूटों पर नॉन-स्टॉप उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। इससे दोनों देशों के संपर्क बेहतर होंगे। मुंबई से जेएफके और नेवार्क दोनों जगहों के लिए उड़ानें बोइंग 777-300ईआर विमानों से संचालित करने की योजना पहले से ही निर्धारित है। इनके केबिन के अंदरूनी हिस्से में भी बदलाव किया गया है। इनमें नया लुक, प्राइवेसी दरवाजों वाले फर्स्ट क्लास सुइट, फ्लैट-बेड बिजनेस क्लास सीटें और बेहतर इकोनॉमी क्लास केबिन आदि से सुसज्जित किया गया है। 

 दिल्ली और मुंबई को न्यूयॉर्क से जोड़ने वाली अपनी सभी उड़ानों के  संबंध में एयरलाइन ने बताया कि एयर इंडिया ने नॉन-स्टॉप सेवाएं बहाल कर दी हैं। इस बहाली के पीछे के कारण पहले की हवाई क्षेत्रों से हटाई गई पाबंदियां हैं। कई पाबंदियों के कारण हवाई उड़ानें कहीं न कहीं रोकनी पड़ती थी। इनमें तकनीकी बाधाएं आ रही थी। अब यह बाधाएं दूर कर ली गई हैं। जिससे बीच में रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब उन हवाई क्षेत्रों के फिर से खुलने के बाद यह बदलाव किया गया है। 

22 की जगह अब लगेंगे 17 घंटे

बताया जा रहा है कि सीधी सेवाओं के फिर से शुरू होने से प्रभावित रूटों पर यात्रा के समय में 5 घंटे तक की कमी आ सकती है। इससे पहले ईंधन भरन के लिए रास्ते में रूकना होता था। इससे यात्रा का समय बढ़ जाता था। अब यही 22 घंटे की यात्रा करीब 17 घंटे में अपना सफर पूरा कर लेंगी। यह यात्रा दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेएफके) और नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (ईडब्ल्यूआर) के लिए जाने वाली एयरलाइन की उड़ानें, ईंधन भरने के लिए रोम में एक टेक्निकल स्टॉप के साथ संचालित हो रही थीं।

भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में पाबंदियां लगी थीं। इससे भारत और उत्तरी अमेरिका के बीच उड़ान संचालन महंगा और कठिन हो गया था। इस नई कोशिश के बाद अमेरिका के भारत आने वाले या भारत से अमेरिका जाने वाले यात्रियों को महंगाई की मार नहीं झेलनी होगी। साथ ही समय भी बचेगा। ज्यादा समय लगने से यात्रा बोझिल हो रही रही थी। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया गया था। उसके बाद न्यूयॉर्क के लिए एयर इंडिया की सेवाएं बाधित हो गई थीं। 

नई व्यवस्था में किया जा रहा है बदलाव

एयर इंडिया दिल्ली से जेएफके के लिए रोजाना एक उड़ान भर रहा है। एक उड़ान मुंबई से जेएफके के लिए भी रोज की होती है। एयरलाइन दिल्ली और नेवार्क के बीच हर हफ्ते चार उड़ानें की जा रही हैं। जबकि मुंबई तथा नेवार्क के बीच हर हफ्ते तीन उड़ानें संचालित की जा रही हैं। दिल्ली से जेएफके और नेवार्क के लिए उड़ानें एयर इंडिया के प्रमुख एयरबस ए350-900 विमानों से संचालित की जाती हैं। ज्यादातर उड़ानों के बारे में कहा गया है कि तीन तरह के केबिन उड़ानों में हैं। इसमें फुल-फ्लैट बेड वाले बिजनेस क्लास सुइट, एक अलग प्रीमियम इकोनॉमी सेक्शन, और इकोनॉमी क्लास की सीटें शामिल हैं। इन-फ्लाइट में एंटरटेनमेंट सिस्टम और बेहतर ऑनबोर्ड सुविधाएं भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : मुंबई के CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां alert
 

अन्य प्रमुख खबरें