US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा, ट्रंप की पार्टी की करारी हार
खबर सार :-
अमेरिकी चुनावों में भारतीय मूल के लोगों का प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है। बुधवार को घोषित नतीजों के अनुसार, पिया डंडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में जीत हासिल की है
खबर विस्तार : -
US Midterm Election Results 2026: अमेरिका में मिडटर्म या मध्यावधि चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इस चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत प्रदर्शन किया। डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े कई भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने जीत हासिल की या बढ़त बनाई, वहीं कुछ प्रमुख उम्मीदवारों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस बीच फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने कांग्रेसनल सीट जीतकर इतिहास रच दिया। जबकि वर्जीनिया में, राज्य विधायक सुहास सुब्रमण्यम और मैरीलैंड की उप-गवर्नर अरुणा मिलर ने फिर से चुनाव जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की। हालांकि ओहियो में गवर्नर पद के एक कड़े मुकाबले में विवेक रामास्वामी पीछे चल रहे हैं।
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका
बता दें कि अमेरिका के मध्यावधि चुनावों (Midterm Election) के नतीजे आने शुरू हो गए है। इन चुनावों में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटें, सीनेट की 35 सीटें और 36 राज्यों के गवर्नरों के पद शामिल हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की कोशिश कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन का बहुमत खत्म करना। इसके लिए उसे प्रतिनिधि सभा में तीन और सीनेट में चार सीटों का सीधा फायदा हासिल करना होगा। शुरुआती नतीजों से पता चलता है कि डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी रिपब्लिकन पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी से पीछे चल रही है। इन मध्यावधि चुनावों के नतीजे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव तक की राजनीतिक दिशा तय कर सकते हैं।
ये मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी एक बड़ी परीक्षा हैं। वे ईरान के साथ संभावित टकराव, आप्रवासन (इमिग्रेशन) और टैरिफ जैसे मुद्दों को लेकर दबाव में हैं। इन चुनौतियों के बीच, उनकी अप्रूवल रेटिंग गिरकर 31 प्रतिशत पर आ गई है जो उनके राष्ट्रपति कार्यकाल का सबसे निचला स्तर है। ऐसे में, इन चुनावों के नतीजे उनकी लोकप्रियता के लिए एक अहम कसौटी साबित होंगे।
सीनेट चुनाव में ट्रंप की पार्टी की करारी हार
सीनेट (भारत की राज्यसभा जैसी संसद का उच्च सदन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को करारी हार का सामना करना पड़ा। जबकि इसमें डेमोक्रेट्स पार्टी को बहुमत मिल गया है। उसके पास अब उच्च सदन में 51 सीट (कुल 100 में से) हैं। जबकि ट्रंप की रिपब्लिकन के पास 39 सीनेट बचे हैं।
फ्लोरिडा में भारतवंशी पिया डांडिया की ऐताहासिक जीत
अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकी पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन केसी असकर को हराकर जीत हासिल की है। इस जीत से दक्षिण फ्लोरिडा में नए सिरे से तय किए गए इस जिले पर डेमोक्रेट्स का कब्ज़ा हो गया है और US कांग्रेस में एक और भारतीय-अमेरिकी महिला शामिल हो गई हैं। डांडिया एक पूर्व स्कूल प्रिंसिपल और व्हाइट हाउस फेलो हैं। उनके माता-पिता भारत से आकर US में बस गए थे। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार में शिक्षा, किफायती जीवन-यापन और आर्थिक अवसरों जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया।
ये भी पढ़ेंः- जर्मनी में सरकार के खिलाफ ‘जेन-जी’ ने खोला मोर्चा, मांगों को लेकर 34 शहरों में युवाओं का प्रदर्शन
डांडिया ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और यह बढ़त अंतिम परिणाम घोषित होने तक कायम रही। 97 प्रतिशत से अधिक वोटों की गिनती के बाद, डांडिया को लगभग 52 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को करीब 48 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। कुल 2.92 लाख से अधिक वोटों की गिनती की गई।
सुहास सुब्रमण्यम-अरुणा मिलर ने दूसरी बार दर्ज की जीत
भारतीय मूल के डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में जीत हासिल की है। वोटों की गिनती के दौरान उन्हें 61 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डेव बेकविथ काफी पीछे रह गए। 2024 में, सुब्रमण्यम वर्जीनिया से अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि भले ही चुनाव खत्म हो गए हैं, लेकिन वाशिंगटन में बदलाव लाने का काम तो अभी शुरू हुआ है।
जबकि मैरीलैंड में अरुणा मिलर ने अपनी राजनीतिक स्थिति बनाए रखी है। डेमोक्रेटिक गवर्नर वेस मूर के फिर से चुने जाने के साथ, अरुणा डिप्टी गवर्नर के पद पर लौट आई हैं। उनकी इस सफलता को भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि वह अमेरिका में राज्य-स्तरीय प्रशासनिक पदों में से एक सबसे ऊंचे पद पर बनी हुई हैं।
रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी हारे
केरल मूल के भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ने ओहायो के गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन के सामने अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसके साथ ही उनके हाई-प्रोफाइल चुनाव अभियान का अंत हो गया है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस का जोरदार समर्थन प्राप्त था। इस हार को रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक बड़ा चुनावी झटका माना जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि ओहायो एक ऐसा राज्य है जहां डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के चुनाव में आसानी से जीत हासिल की थी।
60 वर्षीय चिकित्सक और ओहायो की पूर्व स्वास्थ्य निदेशक, एमी एक्टन अब ओहायो की गवर्नर चुनी जाने वाली पहली महिला बन गई हैं। वह 2006 के बाद से इस पद पर पहुंचने वाली पहली डेमोक्रेट भी हैं। एमी एक्टन को लगभग 51 प्रतिशत वोट मिले, जबकि विवेक रामास्वामी को करीब 46 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।
ये भी पढ़ेंः- फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में विमान क्रैश, सभी 9 लोगों की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30
-
नार्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च पर साझा की जानकारी
2026-10-30
-
Pakistan और बांग्लादेश पर आशंका: गुजरात भेजे गए थे धमकी भरे दो ईमेल
2026-10-28
-
फिलीपींस में मुद्दे पर बोलेंगे राजनाथ, रक्षा सहयोग पर बनाएंगे सहमति!
2026-10-27
-
शक्तिशाली होने का सपना देख रहा Pakistan, तीन देश बनाएंगे organization
2026-10-27