मीरपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बांग्लादेश पुलिस की धरपकड़, बवाल के दौरान 100 घायल, 40 गिरफ्तार
खबर सार :-
बांग्लादेश में एक बार फिर अशांति की आग भड़की है। इसमें करीब 100 लोग घायल हुए हैं। यह मामला व्यापारिक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
खबर विस्तार : -
ढाका, बांग्लादेश के मीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा उद्योग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान यह हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि इनक कर्मियों ने तीन दिन से अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन चला रखा था। इनकी मांग है कि 30,000 टका न्यूनतम वेतन किया जाए। यह निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन मंगलवार के दिन हिंसक हो गया। इनके उग्र रूप के कारण प्रदर्शनकारी को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पडी। इससे कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़पें शुरू हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत कर हालाता पर काबू पाया। तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
अशांति फैलाने के आरोप में 40 लोगों को गिरफ्तार किया
यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। पुलिस का कहना है कि इन झड़पों में 100 लोग घायल हुए हैं। घायलों में पुलिस कर्मचारी भी हैं। अशांति फैलाने के आरोप में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बवाल को पूर्व में हुए तख्ता पलट से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसीलिए अब सरकार की सख्ती का असर दिख रहा है। अभी तक गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। इस मामलें में ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इसमें कपड़ा उद्योग कर्मचारियों और मजदूरों ने अपनी ओ से सफाई दी है। कहा है कि सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि आंदोलन के पीछे किसी राजनीतिक उकसावे या बड़ी साजिश की आशंका है।
लेकिन इसे कर्मियों ने खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि किसी बाहरी प्रभाव के कारण नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई के चलते वे विरोध प्रदर्शन किया गया है। कर्मियों का कहना है कि उनको मजबूर होकर ऐसा करना पड़ा हैं। उधर पुलिस का दावा है कि देररात 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारियों में बाहरी लोग शामिल थे। इधर रेंज के डीआईजी मो. मुस्तफिजुर रहमान ने ढाका, मीरपुर, गाजीपुर और नारायणगंज में अशांति के सिलसिले में चुप्पी तोड़ी है। कहा है कि गिरफ्तार किए गए 40 लोगों में से कोई भी कपड़ा कारखाने का मजदूर नहीं है।
तोड़फोड़ या हिंसा में मजदूरों की कोई भूमिका नहीं
प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि तोड़फोड़ या हिंसा में मजदूरों की कोई भूमिका नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है, तो यह पुलिस का काम है कि वह इस पर कार्रवाई करे। आरोप है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। इसके बाद भी उन पर पुलिस ने हमला किया है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि उनके साथियों को गिरफ्तार किया जाता है, तो मजदूर इसका विरोध करेंगे। इस प्रदर्शन का असल कारण सरकार से की जा रही मांग है। कर्मियों का कहना है कि न्यूनतम वेतन राशि की घोषणा की जाए। यह मांग उनकी प्रमुख है। इसके बाद प्रदर्शन तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। सरकार 30,000 टका न्यूनतम वेतन की घोषणा करे। फैक्ट्रियों पर काम करने के लिए मजदूर तैयार हैं।
दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनों में ऐसे लोग घुस आए हैं, जिनका मजदूरों की वेतन मांगों से कोई लेना-देना नहीं है। इधर, ढाका जिला पुलिस अधीक्षक शमीमा परवीन ने चौकाने वाला खुलासा किया है कि बुरका और हेलमेट पहने कुछ लोग देश विरोधी हरकत करने आए थे। सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में मजदूरों को उकसाया गया है। उन्होंने दावा किया कि इन गतिविधियों की फंडिंग की गई है। यद्यपि इसकी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : महिला प्लेयरों के सशक्तिकरण के लिए एनसीडब्ल्यू की खास पहल, 'खेल शक्ति' का आयोजन, मिलेगा राष्ट्रीय परामर्श
अन्य प्रमुख खबरें
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30
-
नार्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च पर साझा की जानकारी
2026-10-30
-
Pakistan और बांग्लादेश पर आशंका: गुजरात भेजे गए थे धमकी भरे दो ईमेल
2026-10-28
-
फिलीपींस में मुद्दे पर बोलेंगे राजनाथ, रक्षा सहयोग पर बनाएंगे सहमति!
2026-10-27
-
शक्तिशाली होने का सपना देख रहा Pakistan, तीन देश बनाएंगे organization
2026-10-27
-
सर्बिया चुनाव: छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत, वुसिक ने मानी हार
2026-10-26
-
बांग्लादेश में डेंगू का कहर! 24 घंटों में 2,249 नए मामलों की पुष्टि
2026-10-26