हेलीकॉप्टरों के टकराने से नोपाल में हादसा, एक विदेशी नागरिक की मौत
खबर सार :-
नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित सोलुखुम्बु जिले में एक विदेशी नागरिक की उस समय मौत हो गई, जबकि दो हेलीकॉप्टर एक ही समय उतर रहे थे। इनके पंख आपस में एक दूसरे से टकरा गए।
खबर विस्तार : -
काठमांडू, नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह एक हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है। इसमें एक विदेशी नागरिक की मौत होने की जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार, नेपाल के सिोलुखुम्बु जिले में मंगलवार की सुबह हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। इसके संबंध में जानकारी दी गई है कि लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों एक ही समय उतर रहे थे। इसी दौरान इनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घायल होने के कारण भर्ती कराया गया है।
हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए
दरअसल, सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी के अनुसार, खुम्बु पासांगल्हामु फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए। यही दुर्घटना का कारण बना। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के बारे में अभी तक जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है। जबकि एक अन्य व्यक्ति जो घायल हुआ, उस व्यक्ति को इलाज के लिए माउंटेन हेलिकॉप्टर से भेजा गया है। सोलुखुम्बु के पुलिस निरीक्षक मौसम तामांग के अनुसार, मृतक विदेशी नागरिक हैं। उनके शव को प्रभु हेलिकॉप्टर से लुक्ला लाया गया है।
डीएसपी सूरज पांडे ने बताया कि फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर सुबह करीब 8ः15 बजे खुम्बू पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर-4 स्थित फेरिचे हेलीपैड पर उतर रहे थे। उधर, घटना के संबंध में नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने भी स्थानीय मीडिया आउटलेट ऑनलाइन खबर को इस संबंध में जानकारी दी है। कहा है कि फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकराए। उनका कहना है कि घटना के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि सोलुखुम्बु जिले का एवरेस्ट क्षेत्र दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट का हिस्सा है।
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक बड़ी संख्या में यहां हैं आते
इसके कारण अंतरराष्ट्रीय पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आते हैं। यह पर्यटन का बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां विदेशी पर्वतारोहियों और पर्यटकों की आवाजाही से हमेशा चहल पहल बनी रहती है। यद्यपि यह दुर्गम पहाड़ी इलाकों से जुड़ा भी है। इसलिए यहां पर यात्रियों को लाने-ले जाने के साथ-साथ आपातकालीन बचाव अभियानों के लिए भी हेलीकॉप्टरों का नियमित इस्तेमाल किया जाता है। हादसे के संबंध में प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल फेरीचे हेलिपैड पर उतरने के दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखों के टकराने को ही कारण मान रहे है। वह बाकी जानकारी भी जुटा रहे हैं।
जो व्यक्ति घायल हुआ है, उसको स्थानीय मीडिया के अनुसार प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से लुकला ले जाया गया। पांडे ने दोनों हेलीकॉप्टरों में बैठे लोगों की जानकारी से भी इंकार किया है। फिर भी गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर टकराने के बाद भी इनमें किसी में आग की घटना नहीं घटी। नेपाल पुलिस ने एक्स पोस्ट में बताया, “सोलुखुम्बु के फेरेचे हेलीपोर्ट पर दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया।” पुलिस ने हिमालयी क्षेत्र की बस्ती फेरिचे में हुए इस हादसे की वजह की किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया है। मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
अन्य प्रमुख खबरें
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13
-
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी
2026-11-12
-
होर्मुज स्ट्रेट पर तेल टैंकर में लगी आग, ईरान अमेरिका पर बना रहा दबाव
2026-11-11
-
बांग्लादेश में हिंसा तेज, उपद्रवियों ने बस जलाया; चालक की मौत
2026-11-11
-
अयोध्या से जनकपुरधाम जाएगी भारतीय रेल, सीमापार जिम्मेदारी नेपाल सरकार की
2026-11-05
-
Uttarkashi में ड्राइवर का कार से हटा ध्यान, सात में चार लोगों की मौत
2026-11-05
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01