Pakistan पूरी ताकत के साथ सऊदी अरब की रक्षा करेगा: ख्वाजा आसिफ
खबर सार :-
पाकिस्तान की आदत है, इंसल्ट कराना। इस बार वह तीन देशों केे बीच समझौता करके खुद को बड़ा ताकतवर समझ रहा है। अमेरिका और ईरान में सुलह कराने का दावा भी कर रहा है। वह तीन देशों के नाम खुलकर बता भी नहीं पा रहा है।
खबर विस्तार : -
इस्लामाबाद, पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच जंग कुछ थम रही है। इसमें कई देशों के समझौते के प्रयासों के बाद भी बैठकों पर पानी फिर गया था। कई देश अब भी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। जबकि इस मामले में अमेरिका तो दूर इजराइल भी घास नहीं डाल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से जुड़े तनाव के मामले में भी शांतिपूर्ण स्थिति बनाने की दिशा में प्रगति की संभावना है। पाकिस्तान इसमें अपनी जीत समझ रहा। यानी हार को भी जीत बताना पाकिस्तान की आदत बन गई है। अमेरिका खुद कह रहा है कि ईरान के पास अब कुछ भी नहीं बचा है। वह युद्ध नहीं कर सकता है।
ये भी पढ़ेंः महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही समिति, रोजगार का प्रशिक्षण और फिर मिलता है बाजार
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने संकल्प लिया
टीवी पर एक चर्चा के दौरान पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक चौकाने वाला संकल्प लिया है। इसमें उन्होंने सऊदी अरब की रक्षा का जिक्र किया है। यह वह कैसे करते हैं, इसको अभी उन्होंने सार्वजनिक नहीं किया है। यह जरूर कहा कि इस्लामाबाद के लिए जितना महत्वपूर्ण है सुरक्षा है, वह वहां होनी चाहिए। पाकिस्तान की ओर से उन्होंने हमले पर भी चिंता जताई। आसिफ ने जियो न्यूज के कार्यक्रम आज शहजेब खानजादा के साथ में यह बात तब कही। जब वे पाकिस्तान, सऊदी अरब, ईरान और तुर्किये से जुड़े क्षेत्रीय राजनयिक प्रयासों पर चर्चा कर रहे थे। यह चर्चा हूतियों से जुड़े तनाव के बीच हो रही थी।
यदि द न्यूज की रिपोर्ट सटीक बैठती है तो रक्षामंत्री सऊदी अरब की रक्षा करना करेंगे। इसको उन्होंने अपना कर्तव्य बताया है। इससे पहले, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने तेहरान में ईरान, सऊदी अरब और तुर्किये के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इनकी मंशा में चार देश क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ख्वाजा आसिफ सऊदी अरब पर हुए हमलों को लेकर परेशान हैं। अब उनका दावा पूरी ताकत के साथ सऊदी अरब की रक्षा करना कब शुरू करेंगे? इस वह चुप रहे।
अमेरिका के सामने फीका पड़ा समझौते का रुतबा
पाकिस्तान अतंकियों को पनाह देने में ही अपनी क्षमता गंवा रहा है। आसिफ ने कहा कि सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के संबंध केवल औपचारिक समझौतों तक सीमित नहीं हैं। इस्लामाबाद रियाद को अपना पूरा समर्थन देगा। सैन्य शक्ति मेें भी वह सहयोग कर पाएंगे? यह सवाल बड़ा दिलचस्प है, क्योंकि सेना और उसकी ताकत पर मुल्ला मुनीर का कब्जा है। बाकी और आर्थिक मदद कर पाएंगे? यह भी सवाल है, क्योंकि पाकिस्तान खुद ही कंगाल है। उनका दावा सऊदी अरब की रक्षा करने के लिए जरूर है। रक्षामंत्री ने एक ऐसे समझौते का भी जिक्र किया, जिसके तहत तीन देशों ने किसी भी बाहरी हमले का जवाब देने के लिए सहमति जताई है।
पाकिस्तान को अपने से ज्यादा दूसरों की चिंता सता रही
पाकिस्तान का तीन देशों से समझौता हुआ है। वह भी रणनीतिक तौर पर युद्ध में सहयोग के लिए नहीं है। इसके बाद भी वह कह रहा है कि अब जब तीन देश इसमें शामिल हैं और एक समझौता भी है तो हम किसी भी बाहरी हमले के खिलाफ एक-दूसरे के क्षेत्र की रक्षा करेंगे। आसिफ तेहरान में हुई बैठक के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, कि अमेरिका के बारे में निश्चित रूप से चर्चा हुई होगी। वह कुछ प्रगति के बारे में भी कह चुके हैं। यह प्रगति अमेरिका से है।
रियाद हवाई अड्डे को बार-बार निशाना बनाए जाने और हरमैन शरीफैन (मक्का और मदीना के पवित्र स्थलों) पर हमले की कोशिश का भी जिक्र किया और ऐसी हरकतों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। इससे समझा जा सकता है कि वह तीन देशों से मिलकर किस पर विजय पाना चहते हैं? कहीं उनकी ख्वाहिश भारत तो नहीं? आसिफ ने कहा कि वे नतीजों को लेकर अभी “पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं” लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ईरान और बातचीत में शामिल अन्य देशों के बयानों के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः लक्ष्मी पूजा से पहले फूलों की कीमतें नियंत्रित, मिट्टी की महंगाई से Potter परेशान
अन्य प्रमुख खबरें
-
सर्बिया चुनाव: छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत, वुसिक ने मानी हार
2026-10-26
-
बांग्लादेश में डेंगू का कहर! 24 घंटों में 2,249 नए मामलों की पुष्टि
2026-10-26
-
एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान
2026-10-25
-
Zelenskyy, त्रिपक्षीय बैठक में होंगे शामिल, जमीन छोड़ने को तैयार नहीं
2026-10-25
-
रक्षा निर्यात में India की छलांग: Europe में भारतीय हथियारों की मांग बढ़ी
2026-10-24
-
Odisha में नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव-2026 का CM ने किया शुभारंभ
2026-10-24
-
Zelenskyy ने कहा, मुद्दों से भटका रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप
2026-10-24
-
Trump की पत्नी करा रहीं मध्यस्थता, Oleshky में फंसे लोगों में उम्मीद जगी
2026-10-24
-
ताइवान में टाइफून ‘चांपी’ को लेकर अलर्ट, भारी बारिश के आसार
2026-10-23
-
तिब्बत के साथ-साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके
2026-10-23
-
Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके
2026-10-22
-
भारत-पोलैंड की नई रणनीति: खनिज, रक्षा और व्यापार पर बड़ा जोर
2026-10-22
-
आकर्षित कर रहे थे धार्मिक नाम, केदार, त्रिदेव, अलकनंदा खूब भाए
2026-10-22
-
Hormuz जलडमरूमध्य में तनाव: टैंकर पर हमला; सभी 21 भारतीय सुरक्षित
2026-10-22
-
चीन का गोल्ड रिजर्व 2,410 टन पार, डॉलर को चुनौती देने की तैयारी
2026-10-19