PAK vs ENG: इंग्लैंड पर पाकिस्तान की एतिहासिक जीत, शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए की रिकॉर्ड साझेदारी
खबर सार :-
PAK vs ENG: पाकिस्तान ने सिर्फ 154 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे, और उस समय उनकी हार तय लग रही थी। लेकिन, शादाब और हारिस रऊफ ने सभी अनुमानों और आशंकाओं को गलत साबित करते हुए एक रोमांचक जीत दिलाई।
खबर विस्तार : -
PAK vs ENG: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रविवार को खेला गया वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। इस मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर यादगार जीत दर्ज की। पाकिस्तान की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो शादाब खान (Shadab Khan) और हारिस रऊफ रहे। दोनों ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 89 रन जोड़कर इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पाकिस्तान ने 154 रनों पर गंवा दिए थे 9 विकेट
इंग्लैंड द्वारा दिए गए 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बहुत खराब रही और 31 रन के स्कोर तक ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए। फखर जमान, सैम अयूब और बाबर आजम जैसे प्रमुख खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद साद बेग ने 32 रनों की आक्रामक पारी खेलकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन इंग्लिश गेंदबाजों ने खेल पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। पाकिस्तान ने 154 रनों पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था मानो इंग्लैंड की जीत अब बस एक औपचारिकता रह गई है।
शादाब-हारिस ने की रिकॉर्ड साझेदारी
लेकिन, 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऑलराउंडर शादाब खान ने इतना शानदार प्रदर्शन किया कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक हैरान रह गए। शादाब खान ने 11वें नंबर उतरे हारिस रऊफ के साथ मिलकर एक-एक रन जोड़ते हुए इतिहास बदल दिया। हारिस रऊफ ने सिर्फ विकेट बचाने का काम किया और उसे बखूबी निभाया। जबकि दूसरे छोर पर शादाब ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली और शानदार शतक जड़ा। हालांकि, जब टीम जीत से 21 रन दूर थी और शादाब शतक से सिर्फ 3 रन दूर थे, तभी उन्हें LBW आउट दे दिया गया।
लेकिन शादाब ने DRS रिव्यू लिया और जीवनदान मिल गया। इस दौरान शादाब ने पहले तो 93 गेंदों में अपना पहला इंटरनेशनल शतक पूरा किया। जबकि अंत में हारिस रऊफ ने चौका जमाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। हारिस ने 19 गेंदों का सामना किया लेकिन केवल 7 रन बनाए। शादाब और हारिस ने 10वें विकेट के लिए 80 गेंदों में 89 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह वनडे क्रिकेट में सफल रन-चेज के दौरान 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एंडी रॉबर्ट्स और डेरिक मरे (65 रन) के नाम था, जिन्होंने 1975 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था।
8वें नंबर शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने शादाब
शादाब खान 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए थे। शुरुआत में हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे और शादाब को जमने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने अपनी पहली 12 गेंदों पर केवल 3 रन बनाए। हालांकि, मैदान पर कुछ समय बिताने के बाद, उन्होंने मैच की स्थिति को समझा और धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ने लगे। जैसे ही शादाब का बल्ला चला, इंग्लैंड की गेंदबाजी बेबस नजर आने लगी। उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने पैरों का बेहतरीन इस्तेमाल किया, जबकि इंग्लैंड के स्पिनर उनके खास स्वीप और रिवर्स-स्वीप शॉट्स का कोई तोड़ नहीं निकाल पाए।
शादाब ने सिर्फ 96 गेंदों में 113 रन बनाए; उनकी इस पारी में 13 चौके और 5 छक्के शामिल थे। 8वें नंबर शतक लगाने वाले वे तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शादाब खान ने वनडे क्रिकेट में किसी एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया। उनसे पहले, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज और आयरलैंड के सिमी सिंह ही इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा पाए थे। दोनों ने ठीक 100-100 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ेंः- IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-दीप्ति का शतकीय प्रहार, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 329 रनों का टारगेट
फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर, पाकिस्तान ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, श्रीलंका की टीम अपने दो मैचों में से एक जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। लगातार तीन मैच हारने के बाद इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है; उनका अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को श्रीलंका से होगा। श्रीलंका के अभी दो मैच बाकी हैं। फाइनल मैच 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
241 रनों पर सिमट गई थी इंग्लैंड
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवर में 241 रनों पर सिमट गई। 19 रन के स्कोर तक टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे; इसके बाद जॉर्डन कॉक्स और बेन डकेट ने चौथे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की और टीम को 52 रन तक पहुंचाया। जॉर्डन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, उनकी पारी में केवल एक बाउंड्री शामिल थी। इसके बाद, डकेट ने सैम करन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 93 रन जोड़े, जिससे टीम का कुल स्कोर 145 तक पहुंच गया।
डकेट ने विल जैक्स (13) के साथ भी 30 रनों की साझेदारी की। बेन डकेट 111 गेंदों में 105 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 छक्के और 10 चौके शामिल थे। वहीं, कुरेन ने 52 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल थे। गस एटकिंसन (36*) और हेनरी क्रोकॉम्ब (8) ने आखिरी विकेट के लिए 40 रन जोड़े, जिससे टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। विपक्षी टीम के लिए, कप्तान शाहीन अफरीदी ने 46 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि रजाउल्लाह और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा, हारिस रऊफ ने 1 विकेट हासिल किया।
FAQ...
1- पाकिस्तान ने इंग्लैंड को कितने विकेट से हराया?
पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 1 विकेट से हराया। शादाब खान ने 96 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्होंने हारिस राउफ के साथ 10वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2- शादाब खान और हरिश राउफ के बीच 10वें विकेट के लिए कितनों रनों की साझेदारी हुई ?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में शादाब खान और हारिस राऊफ के बीच 10वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुए। जो एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया। शादाब खान नाबाद 113 रन जबकि राऊफ ने 7 बनाए थे।
3- बेन डकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ कितने रन बनाए ?
बेन डकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ 105 रन बनाए, जो उनके वनडे करियर का 5वां शतक है। उन्होंने 104 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए।
ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 2nd T20I: रोमांचक मुकाबले में तिलक-नीतीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने 2-0 की बनाई बढ़त
अन्य प्रमुख खबरें
-
हरमनप्रीत-दीप्ति का शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 329 रनों का लक्ष्य
2026-10-25
-
IND vs NZ: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-24
-
IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 181 रनों का टारगेट
2026-10-24
-
IND vs NZ 2nd T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव की वापसी
2026-10-24
-
IND vs NZ: ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर
2026-10-23
-
श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, वनडे में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-23
-
जोगिंदर शर्मा का जीवन परिचय और 2007 टी20 विश्व कप का ऐतिहासिक सफर
2026-10-22
-
हैरी ब्रूक ने रावलपिंडी में रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज वनडे दोहरा शतक
2026-10-22
-
न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
2026-10-22
-
IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखी 226 रनों की चुनौती
2026-10-22
-
IND vs NZ 1st T20I: चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी
2026-10-22
-
दूसरे टेस्ट मैंच में कंगारू टीम पर मंडरा रहा पारी की हार का खतरा
2026-10-22
-
ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी
2026-10-21
-
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, भावुक हुईं हरमनप्रीत
2026-10-21
-
दिग्गज प्लेयरों के क्लब में शामिल हुए पाक आलराउंडर अराफात मिन्हास
2026-10-21