IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-दीप्ति का शतकीय प्रहार, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 329 रनों का टारगेट

खबर सार :-

IND W vs ZIM W: वडोदरा के मैदान पर, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शतकीय पारियां खेलकर भारतीय टीम को एक मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दोनों ही बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने जमकर पिटाई की। भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 329 रनों का लक्ष्य रखा है।
हरमनप्रीत-दीप्ति का शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 329 रनों का लक्ष्य

खबर विस्तार : -

IND W vs ZIM W 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे वडोदरा के BCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा  के शतकों की बदौलत अपने 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इस मैच में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मंधाना बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं। जबकि शेफाली वर्मा भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 8 रन बनाकर चलती बनी। 19/2 के स्कोर पर टीम मुश्किल में थी।

प्रतिका-हरमनप्रीत ने टीम को संकट से निकाला

यहां से प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 118 गेंदों में 124 रनों की साझेदारी की। प्रतिका ने शानदार पारी खेली और 67 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुई। इसके बल्लेबाजी करने उतरी तेजल हसबनीस सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि हरमनप्रीत ने एक छोर संभाले रखा और उन्हें दीप्ति शर्मा के रूप में एक बेहतरीन साथी मिली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 137 गेंदों में 153 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

ये भी पढ़ेंः- प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर, सेलेक्शन कमेटी में रमेश पोवार की भी हुई एंट्री

हरमनप्रीत का ऐतिहासिक शतक

इस दौरान हरमनप्रीत ने शानदार शतक लगाया। हरमन ने 15 महीने के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। वह 121 गेंदों में 126 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी इस पारी में 15 बाउंड्री शामिल थीं। इसके साथ ही, हरमनप्रीत वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। अपने आठवें वनडे शतक के साथ, उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 7 शतक लगाए थे। भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्मृति मंधाना टॉप पर है। टीम इंडिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला ....

  • स्मृति मंधाना - 14
  • हरमनप्रीत कौर - 8
  • मिताली राज - 7
  • पूनम राउत - 3
  • जेमिमा रोड्रिग्स - 3
  • प्रतिका रावल - 3

दीप्ति शर्मा ने ठोका तूफानी शतक

इसके अलावा टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जबरदस्त शतकीय पारी खेली। दीप्ति ने 83 गेंदों में अपना दूसरा शतक पूरा किया। वह 86 गेंदों में 106 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी इस पारी में 15 चौके शामिल थे। हरनप्रीत और दीप्ति के शतक के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से इन तीन बल्लेबाजों को छोड़कर बाकी किसी ने 10 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं किया। अब जिम्बाब्वे को मैच जीतने के लिए 329 बन बनाने होंगे। जिम्बाब्वे के लिए, नोमवेलो सिबांडा 2 विकेट लेकर शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जबकि तेंडाई मकुशा और मिशेल मावुंगा ने एक-एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 2nd T20I: रोमांचक मुकाबले में तिलक-नीतीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने 2-0 की बनाई बढ़त

अन्य प्रमुख खबरें