IND vs NZ 1st T20I: फिलिप्स की धमाकेदार पारी, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखी 226 रनों की चुनौती

खबर सार :-

IND vs NZ 1st T20I: भारत के खिलाफ पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। यह अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखी 226 रनों की चुनौती

खबर विस्तार : -

India vs New Zealand 1st T20I Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हैग्ले ओवल में खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 226 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने धमाकेदार 82 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि चार साल बाद टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवरों में 49 रन दिए।

टिम सीफर्ट-फिन एलन ने दिलाई तेज शुरुआत

इससे पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट और फिन एलन ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। सीफर्ट 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का शामिल था। जबकि एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाएं। हालांकि डेरिल मिशेल इस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 19 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। 

ये भी पढ़ेंः- IND-W vs ZIM-W T20: तूफानी पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत, मैदान पर छलके आंसू, भारत ने 3-0 से किया सूपड़ा साफ

ग्लेन फिलिप्स ने उड़ाया गर्दा

इसके बाद, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंदों में 73 रनों की शानदार साझेदारी की। जैकब्स 16 गेंदों में 31 रन बनाकर रन आउट हो गए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की, 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। 205 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए, उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं, माइकल ब्रेसवेल 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय गेंदबाजों की जमकर हुई धुनाई

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया। हालांकि, भारत के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। चार साल बाद टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवरों में 49 रन दिए, जबकि अर्शदीप ने 45 रन लुटाए। अक्षर पटेल ने अपने 4 ओवरों में 51 रन दिए, और नितीश कुमार रेड्डी ने बिना कोई विकेट लिए 40 रन दिए। फिलहाल भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई है।

भारत के लिए आसान नहीं होगी न्यूजीलैंड की चुनौती 

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का यूरोप दौरा निराशाजनक रहा, जहां उसे आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अब, न्यूजीलैंड में भी भारत के लिए चुनौती आसान नहीं होगी। वैसे तो टी20 क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले अक्सर काफी रोमांचक होते हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच 31 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं; इनमें से भारत ने 17 जीते हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड ने 11 जीते हैं। तीन मैच टाई रहे। इनमें से दो टाई मैचों का फैसला सुपर ओवर से हुआ और दोनों ही बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

भारत : अभिषेक शर्मा,  संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 1st T20I: चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

अन्य प्रमुख खबरें