Hong Kong Sixes: क्रुणाल पांड्या बने भारतीय टीम के कप्तान, भुवनेश्वर कुमार की वजह से चमकी किस्मत
खबर सार :-
Hong Kong Sixes India Captain: स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या, जिन्होंने भारत के लिए 19 वनडे और 5 टी20 मैच खेले हैं, अब हांगकांग सिक्सस में भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। वे भुवनेश्वर कुमार की जगह लेंगे।
खबर विस्तार : -
Hong Kong Sixes: हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम ने बड़ा बदलाव किया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को कप्तान बनाया गया है। भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट से बाहर हो गए है उनकी जगह तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को भुवी की जगह टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम से बाहर भुवनेश्वर कुमार
बता दें कि मशहूर हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए पहले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम का कप्तान बनयाा गया था। लेकिन न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद, यह जिम्मेदारी क्रुणाल को सौंप दी गई। भुवी न्यूजीलैंड में पांच मैचों की T20 सीरीज खेलने वाले हैं, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। इसके अलावा, भुवनेश्वर वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले अंतिम टी20 मैच के लिए भी टीम का हिस्सा हैं, जो शनिवार (17 अक्टूबर) को खेला जाएगा।
उनकी जगह तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को हांगकांग सिक्सस 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। क्रुणाल पांड्या और कुलवंत खेजरोलिया के अलावा, इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन शामिल हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों के पास आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों का अनुभव है। टीम गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी दोनों विभागों में काफी संतुलित और मजबूत नजर आ रही है।
ये भी पढ़ेंः- पूनम राउत ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट कर प्रशंसकों का जताया आभार
4 साल बाद भुवनेश्वर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी
क्रिकेट हॉन्ग कॉन्ग, चीन के कमर्शियल और मार्केटिंग डायरेक्टर अनुराग भटनागर ने कहा, "हालांकि हम हॉन्ग कॉन्ग सिक्सस 2026 में भुवनेश्वर कुमार की कमी जरूर महसूस करेंगे, लेकिन हमें इस बात की बहुत खुशी है कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी एक बड़ी उपलब्धि है, और हम न्यूजीलैंड के दौरे पर उनकी सफलता की कामना करते हैं। हम भविष्य में उनका हॉन्ग कॉन्ग सिक्सस में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"
दरअसल 36 वर्षीय भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। जो 22 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, अर्शदीप के चोटिल होने के कारण, उनकी वापसी उम्मीद से जल्दी हो गई है। भुवनेश्वर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अंतिम टी20 मैच के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। भुवी की चार साल बाद टीम में वापसी हुई है। भुवनेश्वर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में था 2022 में खेला था। अब सबकी नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु होने वाले अंतिम टी20 में मैच पर टिक गई हैं।
30 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
हांगकांग सिक्सस 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान को UAE के साथ ग्रुप C में रखा गया है। ग्रुप स्टेज में, हर टीम का सामना अपने ग्रुप की बाकी दो टीमों से होगा। इसके बाद, उनके प्रदर्शन के आधार पर टीमें कप, प्लेट और बाउल कैटेगरी में आगे बढ़ेंगी।
हांगकांग सिक्सस का फॉर्मेट काफी अलग है। इसमें हर टीम में 6 खिलाड़ी होते हैं। जबकि मैच 5-5 ओवर का खेला जाता है। विकेटकीपर को छोड़कर, बाकी हर खिलाड़ी को एक ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति रहती है। भारतीय टीम पिछली बार रॉबिन उथप्पा की कप्तानी में उतरी थी। पाकिस्तान को हराने के बाद उसे कुवैत से हार मिली और नॉकआउट में जगह नहीं बना पाई थी। जबकि पाकिस्तान हांगकांग सिक्सेस का डिफेंडिंग चैंपियन है।
2026 हांगकांग सिक्सस के लिए भारतीय टीम
भारतः क्रुणाल पांड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया।
ये भी पढ़ेंः- IND vs WI: अंतिम टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में एंट्री, अर्शदीप बाहर
अन्य प्रमुख खबरें
-
India vs West Indies 5वें टी20 मैच पर बारिश का साया
2026-10-17
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11