आईपीएल की इस टीम ने बनाया धाकड़ प्लेयर को बैटिंग कोच, भारत को दो बार दिला चुका है विश्वकप का खिताब
खबर सार :-
इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। युवराज सिंह ने भारत को 2007 का टी20 विश्वकप और 2011 का वनडे विश्वकप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज ने इंडिया के लिए 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। युवराज की यह पहली कोचिंग की भूमिका होगी।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के 2027 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को अपना बल्लेबाजी कोच बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। भारत को 2007 का टी20 विश्वकप और 2011 का वनडे विश्वकप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने इंडिया के लिए 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। विश्वकप विजेता टीम के सदस्य 44 वर्षीय युवराज सिंह ने मौजूदा वर्षों में कई उभरते प्लेयरों के लिए मेंटर की भूमिका निभायी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज सिंह की यह पहली कोचिंग की भूमिका होगी। वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ औपचारिक कोचिंग की शुरुआत करेंगे।
फ्रेंचाइजी के साथ नई शुरुआत को लेकर उत्साहित
बल्लेबाजी कोच की भूमिका के साथ ही युवराज सिंह की दिल्ली फ्रेंचाइजी में वापसी भी हो रही है। 2015 में फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) ने युवराज को रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा था। उस दौरान युवराज आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए थे। 2015 सीजन में युवराज सिंह ने फ्रेंचाइजी के लिए सभी 14 मैच खेले थे। बल्लेबाजी कोच की भूमिका के बारे में युवराज सिंह ने कहा कि, वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ नई शुरुआत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फ्रेंचाइजी के साथ पुराना जुड़ाव रहा है और मालिकों को भी अच्छी तरह से जानता हूं मैं। ऐसे में यह मेरे लिए खास मौका होगा। मैं सौरव गांगुली के साथ फिर से काम करने के लिए भी काफी उत्सुक हूं, खासकर कोच के रूप में। कोचिंग के प्रति मेरा खास लगाव है और मैं इस प्रतिभाशाली टीम के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि यह मेरे लिए काफी रोमांचक सफर होगा और मैं टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।
भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर में से एक हैं युवराज
युवराज सिंह के बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्ति को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन, को-ओनर और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के फाउंडर पार्थ जिंदल ने कहा कि हम दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी परिवार में युवराज सिंह का स्वागत करते हुए बहुत उत्साहित हैं। युवराज सिंह भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर में से एक रहे हैं। मौजूदा समय में उन्होंने इंडियन क्रिकेट के कई होनहार युवाओं के लिए मेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युवराज सिंह का क्रिकेट अनुभव, मैच विजेता की सोच और प्लेयरों के साथ जुड़ने की क्षमता फ्रेंचाइजी के लिए बहुत अहम साबित होगी। मैं उन्हें पहले औपचारिक कोचिंग रोल के लिए शुभकामनाएं देता हूं और साथ मिलकर इस नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए खासा उत्साहित भी हूं। फ्रेंचाइजी में उनकी वापसी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े सभी लोगों के लिए एक खास पल है। मैं उन्हें आगे सौरव गांगुली और अन्य स्टाफ के साथ काम करते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।
साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं
दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर, जीएमआर स्पोर्ट्स के फाउंडर किरण कुमार गांधी ने कहा कि, युवराज सिंह के दिल्ली कैपिटल्स के साथ सहायक और बैटिंग कोच के तौर पर जुड़ने को लेकर बहुत खुश हूं। युवराज सिंह का शानदार क्रिकेट करियर, प्रतिस्पर्धा की भावना और खेल की गहरी समझ उन्हें फ्रेंचाइजी के कोचिंग सेटअप के लिए एक बेहतरीन एडिशन बनाती है। यह उनका आईपीएल में पहला औपचारिक कोचिंग रोल है और हमें पूरा भरोसा है कि उनकी समझ, जीतने की सोच और खिलाड़ियों को मेंटर करने की क्षमता हमारे प्लेयरों और हमारी कैंपेन में एक सार्थक बदलाव लाएगी। हम उनके साथ मिलकर काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस रोमांचक सफर की शुरुआत करने पर सफलता की शुभकामनाएं देते हैं।
ये भी पढ़ें- SA vs AUS: जोश हेजलवुड के आगे दक्षिण अफ्रीका ने किया 'सरेंडर', ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट 214 रनों से जीता
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 2nd Tes: न्यूजीलैंड ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 246
2026-11-27
-
IND-A vs SL-A: सितारों से सजी टीम इंडिया का टूटा सपना, फाइनल में श्रीलंका
2026-11-27
-
युवराज का 'गुरुमंत्र'...और वैभव ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
2026-11-25
-
India A vs UAE: वैभव ने 'दोहरा शतक' ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
2026-11-24
-
India A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी की सुनामी, 28 गेंदों पर ठोका शतक
2026-11-24
-
SMAT 2026: प्रियांश आर्य ने टी20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास
2026-11-24
-
वेलिंगटन मैच ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, भारत को भी लगा झटका
2026-11-23
-
IND vs NZ : मिचेल-फिलिप्स ने टाली हार, भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
2026-11-23
-
IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को हराया
2026-11-23
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21