IND-A vs SL-A: सितारों से सजी भारतीय टीम का टूटा सपना, इंडिया ए को हराकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका

खबर सार :-

IND-A vs SL-A, Asia Cup Rising Stars 2026: खराब गेंदबाजी और फील्डिंग ने टीम इंडिया के सपनों को तोड़ दिया; श्रीलंका ने भारत को हराकर राइजिंग एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई।
IND-A vs SL-A: सितारों से सजी टीम इंडिया का टूटा सपना, फाइनल में श्रीलंका

खबर विस्तार : -

IND-A vs SL-A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में सितारों से सजी भारतीय ए टीम का फाइनल में पहुंचने और 13 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने का सपना टूट गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद के अर्धशतकों की मदद से 317 स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका-A ने ओपनिंग जोड़ी लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने के शतकों की मदद से 41.3 ओवर में 8 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम फाइनल में पहुंच गई है। अब फाइनल में उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल (पाकिस्तान-A बनाम बांग्लादेश-A) के विजेता से होगा। दूसरा सेमीफाइनल इस शनिवार को दोहा के उसी मैदान पर खेला जाएगा।

भारत की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने जड़े अर्धशतक

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 80 रनों की शानदार साझेदारी की। वैभव 27 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने और अभिषेक शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 83 गेंदों में 79 रन जोड़े, जिससे टीम का कुल स्कोर 159 तक पहुंच गया। अभिषेक 63 गेंदों में 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें 12 बाउंड्री शामिल थीं। 

ये भी पढ़ेंः- युवराज का 'गुरुमंत्र'...और वैभव ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोहरे शतक के बाद 'बॉस बेबी' ने खुद खोला राज

तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा (53 रन) ने कुमार कुशाग्र (21 रन) के साथ मिलकर 38 रन जोड़े। जब स्कोर 235 तक पहुंचा, तब तक भारतीय टीम अपना छठा विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद, शाहबाज़ अहमद (54*) और तनुष कोटियन (28) ने सातवें विकेट के लिए 55 गेंदों पर 73 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम 300 रनों के पार पहुँच गई। श्रीलंका की ओर से रविंडु फर्नांडो, जनिथ लियानागे और निपुन धनंजय ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गरुका संकेथ और लाहिरू समराकून को 1-1 विकेट मिला।

लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने का शतक

जवाब में, लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने ने पहले विकेट के लिए 21.3 ओवरों में 174 रनों की साझेदारी की। सिनेथ 70 गेंदों पर 105 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 6 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इसके बाद, क्रूसपुले ने निशान मदुष्का के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 गेंदों पर 91 रन जोड़े, जिससे टीम जीत के करीब पहुंच गई। श्रीलंकाई टीम को 265 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। 

क्रूसपुले 107 गेंदों पर 116 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के और 12 चौके शामिल थे। इसके बाद, निशान मदुष्का (58*) और पवन रत्नायके (31*) ने तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 53 रनों की अटूट साझेदारी की और टीम को एक आसान जीत दिलाई। भारतीय टीम की ओर से हर्षित राणा और शाहबाज़ अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

गेंदबाज बने भारत की हार का कारण  

भारतीय की हार का सबसे बड़ा कारण गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। भारतीय गेंदबाज 318 रनों के स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहे। हर्षित राणा ने सात ओवरों में 61 रन दिए, अरशद खान ने 4 ओवरों में 46 रन लुटाए, तनुष कोटियन ने छह ओवरों में 48 रन दिए और शाहबाज ने 10 ओवरों में 60 रन खर्च किए। जिससे भारतीय टीम को हरा सामना करना पड़ा।

IND A vs SL A : 13 सालों का सूखा बरकरार

इस बार भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल थे। इसे देखते हुए, पूरी उम्मीद थी कि टीम इंडिया खिताब अपने नाम कर लेगी। हालांकि, टीम ऐसा करने में नाकाम रही और 13 साल के इंतजार के बाद भी खिताब जीतने का सपना अधूरा ही रह गया।

इस बार भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल थे। ऐसे में उम्मीद थी कि टीम इंडिया इस बार खिताब अपन नाम करेगी। हालांकि, टीम इंडिया ऐसा नहीं कर सकी और 13 सालों बाद खिताब जीतने का सपना टूट गया।

ये भी पढ़ेंः- IPL 2026 नीलामी में आर्यवीर सहवाग और मोहित उल्वा की एंट्री, BCCI ने जारी की 1,220 खिलाड़ियों की लिस्ट

अन्य प्रमुख खबरें