IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 31 साल पुराना महारिकॉर्ड टूटा
खबर सार :-
Ind vs NZ 1st Test: न्यूज़ीलैंड के 368 रनों के जवाब में, भारत ने 9 विकेट खोकर 720 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। यह पहली बार है जब भारत ने न्यूज़ीलैंड की धरती पर 700 रनों का आंकड़ा पार किया है, और इस दौरान टीम ने 10 अहम रिकॉर्ड भी बनाए।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 1st Test: वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन, भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी 720/9 के स्कोर पर डिक्लेयर कर दी। जो न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है। ऐसा करके भारत ने 31 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड पहले वेस्ट इंडीज के नाम था। वेस्टइंडीज ने 1995 में वेलिंगटन में ही अपनी पारी 660/5 पर घोषित की थी।
न्यूजीलैंड की धरती पर बना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
न्यूजीलैंड की धरती पर बना यह अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 2019 में हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी 715/6 पर घोषित की थी। भारत के लिए, यह कुल मिलाकर तीसरा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी यह उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत का अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ आया था, जहां टीम ने 759/7 पर पारी घोषित की थी। उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 2009 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ बना था, जहां टीम ने 726/9 पर पारी घोषित की थी।
इस मैच में बनाया गया स्कोर भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत का चौथा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर 707 रन है, जो उन्होंने 2010 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा, 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 705/7 पर पारी घोषित की थी यह टेस्ट क्रिकेट में उनका पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।
भारत के टेस्ट में सबसे बड़े स्कोर
- 759/7d बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2016
- 726/9d बनाम श्रीलंका, ब्रेबोर्न, 2009
- 720/9d बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
- 707 -आउट बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2010
- 705/7d बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2004
टेस्ट मैचों में सर्वाधिक बार 700+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पांचवीं बार है जब भारत ने एक पारी में 700 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस सूची में फिलहाल श्रीलंका सबसे ऊपर है। श्रीलंका ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 700 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा सात बार किया है। इस सूची में इंग्लैंड (4), ऑस्ट्रेलिया (4), वेस्टइंडीज (4), पाकिस्तान (2) और न्यूजीलैंड (1) भी शामिल हैं।
- 7- श्रीलंका
- 5- भारत
- 4- इंग्लैंड
- 4- ऑस्ट्रेलिया
- 4- वेस्टइंडीज
- 2- पाकिस्तान
- 1- न्यूजीलैंड
भारत ने छक्कों का भी बनाया रिकॉर्ड
भारत की इस पारी में 14 छक्के लगे। एक टेस्ट पारी में लगाए गए छक्कों की संख्या के लिहाज से, यह भारत का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले, 2019 में विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम इंडिया ने 14 छक्के लगाए थे। 2024 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 18 छक्के, 2009 में ब्रेबोर्न में श्रीलंका के खिलाफ 15 छक्के और 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 छक्के लगाने का प्रदर्शन क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के
- 18 बनाम इंग्लैंड, राजकोट, 2024
- 15 बनाम श्रीलंका, ब्रेबोर्न, 2009
- 14 बनाम साउथ अफ्रीका, विशाखापत्तनम, 2019
- 14 बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
न्यूजीलैंड के 368 रनों के जवाब में भारत ने बनाएं 720 रन
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को उनकी पहली पारी में 368 रनों पर समेट दिया। कीवी टीम इस स्कोर तक हेनरी निकोल्स (175) और ग्लेन फिलिप्स (118) के शतकों की बदौलत पहुंच सकी। इसके जवाब में भारत ने 720/9 रनों पर अपनी पारी घोषित की और न्यूजीलैंड पर 352 रनों की मजबूत बढ़त बनाई। भारत ने 50 से अधिक रनों की आठ साझेदारियां निभाईं। दो बल्लेबाजों केएल राहुल (136) और ऋषभ पंत (128) ने शतक लगाए, जबकि चार अन्य खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल (85), देवदत्त पडिक्कल (80) , शुभमन गिल (98) और ध्रुव जुरेल (78) ने अर्धशतक बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी की जमकर कुटाई की। डफी ने 33 ओवर में 201 रन लुटा दिए। डफी अब एक टेस्ट पारी में 200 रन लुटाने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ेंः- इंग्लिश कैप्टन ब्रूक की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया टी20 पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17
-
IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
2026-11-17
-
आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड
2026-11-17
-
वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
2026-11-17
-
IPL 2027: खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज पर फैंस की खास नजर
2026-11-17