IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, मिशेल सेंटनर अचानक टीम से हुए बाहर

खबर सार :-

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से शुरू होने वाला है, लेकिन न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी मिशेल सेंटनर अचानक टीम से बाहर हो गए हैं। उनके हाथ में चोट लग गई है।
टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, सेंटनर टीम से हुए बाहर

खबर विस्तार : -

IND vs NZ Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 और वनडे के बाद अब टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। हालांकि 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर अचानक टीम से बाहर हो गए है। वह दाहिने हाथ में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

दरअसल मिचेल सेंटनर को यह चोट रविवार रात माउंट मौनगानुई में भारत के खिलाफ पांचवें ODI मैच के दौरान लगी, जब अर्शदीप सिंह की एक बाउंसर गेंद उनके हाथ पर लग गई। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया है कि रविवार को पांचवें और आखिरी वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान सैंटनर के हाथ में चोट लग गई थी। स्कैन कराने पर पता चला है कि उनके हाथ में फ्रैक्चर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके खेलने को लेकर अपडेट समय आने पर दिया जाएगा।

सेंटनर की जगह फॉक्सक्रॉफ्ट टीम में शामिल

सेंटनर की जगह न्यूजीलैंड ने स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को टीम में शामिल किया है। फॉक्सक्रॉफ्ट ने मई में आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 98 रन बनाए थे। इसके अलावा, वह 8 वनडे और 7 टी20 मैचों में भी खेल चुके हैं। सेंटनर की गैरमौजूदगी में, ग्लेन फिलिप्स एक स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में अहम भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ : टेस्ट में होगी टीम इंडिया की असली 'अग्निपरीक्षा', न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब रहा है रिकॉर्ड

सेंटनर की उम्मीदों पर लगा झटका

यह चोट सेंटनर की टेस्ट क्रिकेट खेलने की उम्मीदों के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के एक बड़े ऑफर को ठुकरा दिया था, ताकि वे न्यूजीलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में अपने इंटरनेशनल करियर पर ध्यान दे सकें। न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो 9 दिसंबर से शुरू होगी। उम्मीद है कि सेंटनर तब तक फिट हो जाएंगे।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में होगा, जिसकी शुरुआत 27 नवंबर से होगी।

 न्यूजीलैंड टेस्ट स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ब्लेयर टिकनर।

भारत का टेस्ट स्क्वाडः शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़।

ये भी पढ़ेंः- रोहित शर्मा आज भी नहीं भूले 264 रनों की पारी, बोले- उस मैच के हालात याद कर अब भी होती हैरानी

अन्य प्रमुख खबरें