IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में 209 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, ROKO फिर फ्लॉप, ईशान-अक्षर ने बचाई लाज

खबर सार :-

IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने 209 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बुरी तरह फ्लॉप रहे। फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 से आगे है।
IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में 209 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 5th ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवें और निर्णायक मुकाबला माउंट माउंगानुई स्थित बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 209 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में बे ओवल मैदान पर तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर से संघर्ष करते नजर आए। रोहित शर्मा और विराट कोहली यानी ROKO तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। हालांकि ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जिससे टीम 200 रनों का आंकड़ा पार कर सकी।  

ROKO फिर फ्लॉप

इस पहले मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट 5 रन ही बना सके। रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज में लगातार दूसरे मौके का फायदा नहीं उठा सके और 18 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और सिर्फ 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

अक्षर पटेल और ईशान किशन ने बचाई लाज

बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिससे टीम इंडिया एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। अक्षर की 55 गेंदों की पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल था, जबकि ईशान ने 58 गेंदों की अपनी पारी में 2 छक्के और 3 चौके लगाए। इसके अलावा नमन धीर ने 22 रन का योगदान दिया, जबकि अपना डेब्यू कर रहे यश ठाकुर बिना खाता खोले आउट हो गए।

ये भी पढ़ेंः- Under-19 Asia Cup : मनाल-मोहित की शानदार साझेदारी से भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को दी मात

आखिरी विकेट के लिए मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 26 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम का कुल स्कोर 209 तक पहुंच गया। अर्शदीप ने आउट होने से पहले 4 गेंदों पर 14 रन बनाए , जबकि सिराज 20 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 1 छक्का और 1 चौका शामिल था। भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई।

सैंटनर-डफी ने झटके 3-3 विकेट

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और अपने 10 ओवरों में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं जैकब डफी ने 8.1 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मैथ्यू फिशर ने 7 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्लेयर टिकनर और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट लिया। फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है, तो वह 3-1 से सीरीज अपने नाम कर लेगी। वहीं, अगर न्यूजीलैंड जीतता है, तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा, विराट कोहली,  ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर।

ये भी पढ़ेंः- Syed Mushtaq Ali Trophy: मुंबई की धमाकेदार जीत में चमके सूर्यकुमार यादव, कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी फेल

 

अन्य प्रमुख खबरें