IND vs AFG: अफगानिस्तान को रौंदकर भारत ने एशिया कप के फाइनल में मारी एंट्री, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत
खबर सार :-
IND vs AFG U19 Asia Cup 2026: भारतीय टीम अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत अब 14 नवंबर को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खिताबी मुकाबले में भिड़ेगा।
खबर विस्तार : -
IND vs AFG U19 Asia Cup 2026: भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में भारत ने लक्ष्य रायचंदानी, आर्यवीर सहवाग और वीके विनीत की शानदार पारियों के दम पर 36.5 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। भारत का फाइनल में अब मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा।
लक्ष्य और आर्यवीर ने दिलाई शानदार शुरुआत
अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग एक बार फिर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 16.6 ओवर में 117 रन जोड़े। आर्यवीर बेहतरीन फॉर्म में दिखे; उन्होंने आउट होने से पहले 57 गेंदों पर 51 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके बाद, लक्ष्य को वीके विनीत के रूप में एक और अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 89 गेंदों पर 77 रन जोड़े।
शतक से चुके लक्ष्य रायचंदानी
लक्ष्य रायचंदानी लय में दिख रहे थे और तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि,वह शतक बनाने से चूक गए और 90 गेंदों पर 93 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी इस पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल था। जबकि विनीत ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 62 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं, यशवर्धन चौहान 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ेंः- PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
अफगानिस्तान ने बनाए थे 227 रन
इससे पहले, अफगानिस्तान ने अपने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फरीदुल्लाह एहसास केवल 13 रन बनाकर आउट हो गए। आबिदुल्लाह नादरजान भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके और 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सुभान जखैल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 31 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद नोमान सलारजई और शाह फैसल रहीमी ने शानदार पारियां खेलीं और दोनों ने अर्धशतक पूरे किए।
नोमान ने 78 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए, जबकि शाह फैसल ने भी 72 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसके बाद वे ईशान सूद का शिकार बने। आखिरी ओवरों में कप्तान सोहेल खान ने नाबाद 36 रनों की अहम पारी खेली, जिससे अफ़ग़ानिस्तान की टीम 200 रनों के पार पहुंच सकी। भारत की ओर से ईशान सूद ने अपने 9 ओवरों में 43 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आर्यन सवसानी ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
14 नवंबर को भारत-पाकिस्तान में होगी खिताबी भिड़ंत
भारतीय टीम अब फाइनल में पाकिस्तान का सामना करेगी। 14 नवंबर को भारत के पास पाकिस्तान से बदला लेने का मौका होगा। क्योंकि ग्रुप स्टेज के दौरान पाकिस्तान ने भारत को हराया था। भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबलों का रिकॉर्ड बेहद रोमांचक और कड़ा मुकाबला रहा है। दोनों टीमें अब तक 9 बार आमने-सामने आई हैं। इसमें से पाकिस्तान ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि भारत ने 4 मैचों में जीत हासिल की है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, VK विनीत, अर्जुन राजपूत, यशवर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, काव्या पटेल, ईशान सूद, मोहित उलवा, आर्यन सवसनी।
अफगानिस्तान: अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्लाह एहसास, सुभान जखैल, नोमान सलारजई (विकेटकीपर),ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), शाह फैसल रहीमी, मोहम्मद अली, नूर अली नियाजी, बिलाल सलीमखिल।
ये भी पढ़ेंः- U-19 Asia Cup: आर्यवीर ने पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा निभाया, UAE के खिलाफ ठोके 160 रन
अन्य प्रमुख खबरें
-
PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
2026-11-12
-
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत
2026-11-12
-
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन
2026-11-11
-
आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ 160 रन ठोक पिता से किया वादा निभाया
2026-11-11
-
IPL 2027 : मुंबई-पंजाब में हार्दिक-अर्शदीप को लेकर हुई बड़ी ट्रेड डील
2026-11-11
-
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में लौटे रवींद्र-कॉनवे
2026-11-11
-
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-10
-
Ind vs Pak U19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
2026-11-09
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04