Virat Kohli Birthday: 38 साल के हुए किंग कोहली, जानें उनके शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज

खबर सार :-

Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 38 साल के हो चुके विराट को क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है।
Virat Kohli Birthday:  कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज

खबर विस्तार : -

Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी गुरुवार 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर कोई कोहली को शुभकामनाएं दे रहा है। कोहली का पहला प्यार क्रिकेट  है; उन्होंने इस खेल में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए पूरी लगन और कड़ी मेहनत की है, एक ऐसा सफर जो आज भी जारी है। क्रिकेट के अलावा, विराट को टैटू का भी बहुत शौक है। 

विराट के शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज 

दरअसल विराट कोहली टैटू के बहुत बड़े शौकीन हैं, जो उनके शरीर पर बने टैटू से साफ पता चलता है। उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर 13 टैटू हैं। हालांकि हर टैटू का अपना एक खास मतलब है। आइये जानते है विराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू के बार राज के बारे में....

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर

1- कोहली के बाएं ट्राइसेप पर 'ओम' का निशान है, जो आध्यात्मिकता और ब्रह्मांड की उस ध्वनि का प्रतीक है, जो पूरे ब्रह्मांड में हमेशा गूंजती रहती है।

2- उनके बाएं कंधे पर एक मठ (monastery) का टैटू है। यह एक ऐसी जगह होती है जहां धार्मिक समुदाय के लोग, अक्सर भिक्षु, बाहरी दुनिया के शोर-शराबे से दूर रहकर अपनी आध्यात्मिक साधना करते हैं।

3- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की राशि वृश्चिक (Scorpio) है। इस वजह से दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से में उन्होंने बिच्छू का टैटू बनवाया है। वृश्चिक राशि वाले बहुत ज्यादा पैशन, इंटेंसिटी और समर्पण दिखाने के लिए जाने जाते हैं। ये सभी गुण कोहली के व्यक्तित्व में भी साफ तौर पर दिखाई देते हैं।

4- कोहली के बाएं हाथ पर 175 नंबर का टैटू बनवाया है, जो विराट के वनडे कैप नंबर है।

5- विराट ने अपने बाएं हाथ पर '269' नंबर का टैटू भी बनवाया है, जो उनका टेस्ट कैप नंबर है।

6- 'किंग' कोहली के नाम से मशहूर विराट ने अपने बाएं हाथ पर अपने पिता प्रेम कोहली और अपनी मां सरोज कोहली के नाम का टैटू बनवाया है।

7- उनके बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से पर एक शानदार जापानी समुराई का टैटू है। यह पारंपरिक 'बुशिडो' (Bushido) कोड से प्रेरित है। एक ऐसी विचारधारा जो अनुशासन और सम्मान पर केंद्रित है। विराट खुद ताकत, अनुशासन और आत्म-नियंत्रण की मिसाल हैं। ये सभी गुण समुराई टैटू डिजाइन से जुड़े हुए हैं।

8- उनके बाएं कंधे पर, जापानी समुराई टैटू के ठीक ऊपर, विराट ने 'गॉड्स आई' (ईश्वर की आंख) का टैटू भी बनवाया है। यह प्रतीक उनके इस विश्वास को दर्शाता है कि उनके हर काम पर नजर रखी जा रही है, जिससे वे अपने फैसलों के प्रति जिम्मेदार बने रहते हैं।

9- विराट कोहली के बाएं कंधे पर बने टैटू में एक 'पियोनी' (peony) फूल भी शामिल है। एशिया में खासकर चीनी परंपरा में इस फूल का गहरा सांस्कृतिक महत्व है; इसे अक्सर धन, समृद्धि, सम्मान और उच्च सामाजिक दर्जे से जोड़ा जाता है।

10- उनके दाहिने हाथ के निचले हिस्से (forearm) पर 'मेटाट्रॉन क्यूब' (Metatron’s Cube) बना है। यह एक ज्यामितीय, क्यूब जैसा पैटर्न है जो आध्यात्मिक प्रतीक माना जाता है।

11- उनके बाएं हाथ पर भगवान शिव की एक तस्वीर है, जिसमें वे कैलाश पर्वत पर ध्यानमग्न हैं और बैकग्राउंड में मानसरोवर झील दिखाई देती है। यह टैटू विराट के आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है।

12- 2026 IPL शुरू होने से पहले कोहली ने अपने बाएं हाथ पर 'कमल' (lotus) का एक टैटू बनवाया, जो उनकी जीवन यात्रा का प्रतीक है।

13- कोहली ने अपने बाएं हाथ पर एक और नया टैटू बनवाया है, जिसमें एक गोल डिजाइन है। इसमें एक केंद्र बिंदु से कई घुमावदार रेखाएं बाहर की ओर निकल रही हैं। यह पानी की सतह पर गिरने वाली एक बूंद से बनने वाली लहरों जैसा दिखता है। यह डिजाइन दिखाता है कि कैसे एक छोटी सी घटना या किसी व्यक्ति के काम का बहुत गहरा और दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है।

virat-kohli

कोहली का करियर

बता दें कि विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ एक वनडे मैच से की थी। टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, अब उनका अगला लक्ष्य भारत को 2027 के वनडे विश्व कप में जीत दिलाना है। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच से पहले तक, विराट ने 317 वनडे मैचों में 15,109 रन बनाए हैं, जिसमें 55 शतक और 79 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन (30 शतकों के साथ) और 125 टी20 मैचों में 4,188 रन (एक शतक और 38 अर्धशतकों के साथ) बनाए हैं।

विराट कोहली के रिकॉर्ड

  • भारतीय कप्तान के तौर पर 7 दोहरे शतक जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा दोहरे शतक हैं।
  •  कोहली ने बतौर टेस्ट कप्तान 68 टेस्ट जीते, जो किसी भारतीय कप्तान की सबसे ज्यादा जीत है।
  • कप्तान के रूप में, विराट कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में 5,864 रन बनाए, जिसमें 20 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। यह किसी भी टेस्ट कप्तान द्वारा बनाए गए रनों की चौथी सबसे बड़ी संख्या है।
  • टेस्ट कप्तान के तौर पर, विराट कोहली ने अपनी घरेलू जमीन पर खेली गई सभी 11 में 11 सीरीज जीतीं।
  • विराट कोहली ने SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में 12 शतक लगाए हैं। इस तरह, वह भारतीयों में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वालों की सूची में सचिन तेंदुलकर (17 शतक) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
  • कप्तान के रूप में विराट कोहली का बल्लेबाजी औसत 70.02 रहा। उन्होंने 30 टेस्ट मैचों की 46 पारियों में 2,871 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे।
  • ऑस्ट्रेलिया में विराट ने 12 शतक लगाए, जो ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है.
  • वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल जीतने वाले अकेले क्रिकेटर।

ये भी पढ़ेंः- Urvil Patel: उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक, रणजी ट्रॉफी में पहली बार किया ये कारनामा

अन्य प्रमुख खबरें