IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
खबर सार :-
India vs New Zealand 1st ODI: भारत के खिलाफ पहले वनडे से पहले न्यूजीलैंड को एक झटका लगा है। ट्रेनिंग के दौरान मैट हेनरी से टकराने के कारण डेवोन कॉनवे को 'कन्कशन' हो गया है। उनकी जगह टिम सीफर्ट लेंगे।
खबर विस्तार : -
IND vs NZ 1st ODI: टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब पांच मैचों की वनडे श्रृंखला बुधवार 4 नवंबर से शुरू हो रही है। टी20 सीरीज हारने के बाद, न्यूजीलैंड को पहले वनडे से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोट के कारण बाहर हो गए हैं। मंगलवार को ईडन पार्क में मैच से पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान, एक कैच पकड़ने की कोशिश में कॉनवे की टक्कर तेज गेंदबाज मैट हेनरी से हो गई। वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत दोनों खिलाड़ियों को देखा। सिर पर चोट लगने के कारण कॉनवे को 'कन्कशन' हुआ है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने बयान जारी कर कॉनवे के पहले वनडे से बाहर होने की पुष्टि की। टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि इस टक्कर में हेनरी भी शामिल थे, लेकिन वह ठीक हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने कहा कि कॉनवे को आगे की जांच के लिए A&E विभाग ले जाया गया, जहां 'कन्कशन' की पुष्टि हुई। इस वजह से वह बुधवार को भारत के खिलाफ होने वाले पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों की निगरानी की जाएगी और भारत के खिलाफ बाकी वनडे सीरीज में उनके खेलने की संभावना पर विचार किया जाएगा।
कॉनवे की जगह सीफर्ट को मिलेगा मौका
न्यूजीलैंड के चोटिल खिलाड़ियों की सूची में कॉनवे का नाम कोई पहला नहीं। इस सूची में ऑलराउंडर मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र पहले ही हैमस्ट्रिंग और कंधे की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। विकेटकीपर-ओपनर टिम सीफर्ट, जिन्हें शुरुआत में केवल पहले दो वनडे मैचों के लिए चुना गया था, उन्हें सोमवार को भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया। कप्तान मिशेल सैंटनर ने संकेत दिया है कि कॉनवे की जगह सीफर्ट को टीम में मौका मिल सकता है। सैंटनर ने कहा, हमारी टीम में सीफर्ट एक बैक-अप बल्लेबाज हैं। अगर कॉनवे नहीं खेल पाते हैं, तो यह उनके लिए एक सीधा मौका हो सकता है। वैसे, कॉनवे वनडे क्रिकेट में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ेंः- ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप में खेली गई वो 'जादुई' पारी नहीं भूलेंगे फैंस
कॉनवे का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका
न्यूजीलैंड पहले ही भारत के खिलाफ T20 सीरीज हार चुका है। ऐसे में, वनडे सीरीज के पहले मैच से कॉनवे का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है। 35 वर्षीय बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज ने 43 वनडे मैचों की 42 पारियों में 1,692 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 152 रन है।
गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती थी। हालांकि, न्यूज़ीलैंड ने आखिरी दो मैच जीतकर शानदार वापसी की। अब दोनों टीमें एक वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सभी वनडे भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे के खेले जाएंगे जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
- मैच तारीख स्थान समय (भारतीय समयानुसार)
- पहला वनडे 4 नवंबर 2026 ऑकलैंड सुबह 7:30 बजे
- दूसरा वनडे 7 नवंबर 2026 वेलिंग्टन सुबह 7:30 बजे
- तीसरा वनडे 10 नवंबर 2026 हेमिल्टन सुबह 7:30 बजे
- चौथा वनडे 13 नवंबर 2026 माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे
- पांचवां वनडे 15 नवंबर 2026 माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे
भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंडः मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, टिम सीफर्ट, काइल जेमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर, ग्लेन फिलिप्स।
ये भी पढ़ेंः- ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड और श्रीलंका को भी छोड़ा पीछे
अन्य प्रमुख खबरें
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01
-
आस्ट्रेलिया की हार पर बोले, डेविड वॉर्नर, टीम में लड़ने का जज्बा नहीं
2026-11-01
-
IND vs NZ: 5वें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-01
-
bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा
2026-11-01
-
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-10-30
-
सोफी डिवाइन की जगह पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान
2026-10-30
-
IND vs NZ: चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव बाहर
2026-10-30
-
एमआई के कोचिंग स्टाफ में उथप्पा, मैक्लेनेघन, धवल कुलकर्णी की एंट्री
2026-10-30
-
बांग्लादेश के 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर बनाए 134 रन
2026-10-29
-
Eng vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 387 रनों का टारगेट, बेन डकेट का शतक
2026-10-29
-
एमआई से अलग हुए लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन
2026-10-29