bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी

खबर सार :-

IND vs BAN Hong Kong Sixes: लगातार तीन हार के बाद, टीम इंडिया ने हांगकांग सिक्सस में अपनी पहली जीत दर्ज की है। उन्होंने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया।
bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा

खबर विस्तार : -

Bangladesh vs India Hong Kong Sixes: हांगकांग सिक्सस में लगातार तीन हार झेलने के बाद, टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। रविवार को मिशन रोड ग्राउंड पर खेले गए मैच में, भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश द्वारा दिए गए 116 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शशांक सिंह ने 15 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली। 

बांग्लादेश ने 6 ओवर में बनाए थे 116 रन

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, बांग्लादेश ने अपने 6 ओवरों में 5 विकेट खोकर 116 रन बनाए। कप्तान अबू हैदर रोनी ने सिर्फ 18 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली। जिसमें 8 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इसके अलावा, हबीबुर रहमान सोहन ने 6 गेंदों में 18 रन। जबकि शब्बीर रहमान ने 4 गेंदों में 13 रन और चौधरी मोहम्मद रिजवान ने 5 गेंदों में 12 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान क्रुणाल पांड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने 2 ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। राहुल त्रिपाठी ने 1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ेंः- WBBL 12: सोफी डिवाइन की जगह पर्थ स्कॉर्चर्स की कैप्टन होंगी बेथ मूनी, लगातार अच्छे प्रदर्शन का मिला ईनाम

भारत अंतिम ओवर में जीता मैच

117 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की। भारत ने यह मैच मैच 5 विकेट से जीता। टीम इंडिया के लिए शशांक सिंह ने 15 गेंदों में 50 रन बनाए। जिसमें 7 छक्के और 1 चौका शामिल थे। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट के कारण मैदान से बाहर (रिटायर हर्ट) जाना पड़ा। शशांक सिंह के अलावा राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए। जबकि नीतीश राणा 4 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। साथ राहुल तेवतिया 5 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रुणाल पांड्या को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

इससे पहले ग्रुप-सी में खेल रही भारतीय टीम को अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जहां उसे पहले मैच में पाकिस्तान से 4 विकेट से, दूसरे मैच में यूएई से 6 विकेट से और तीसरे मैच में इंग्लैंड से 3 विकेट से हार मिली थी। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। बांग्लादेश पर जीत के बाद, भारतीय टीम 11वें स्थान पर रही।

भारत की प्लेइंग 6:  शशांक सिंह (विकेटकीपर), नितीश राणा,  क्रुणाल पंड्या (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया।

बांग्लादेश की प्लेइंग 6:  सब्बीर रहमान (विकेटकीपर), अबू हिदर रोनी (कप्तान), हबीबुर रहमान सोहन, चौधरी एमडी रिजवान, अहरार अमीन, मृत्युंजय चौधरी।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 4th T20: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को बुरी तरह से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी शतक

अन्य प्रमुख खबरें