IND vs NZ 3rd T20I: अभ‍िषेक की सुनामी में सहमा न्यूजीलैंड, वैभव भी चमके, भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

खबर सार :-

IND vs NZ 3rd T20 : भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 38 गेंदों पर 113 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 छक्के लगाए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। भारत ने तीसरा टी20 6 विकेट से जीत लिया।
तीसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, अभ‍िषेक ने ठोका शतक

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 3rd T20I:  वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में, टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की विध्वंसक पारी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। अभिषेक ने महज 35 गेंदों में शतक जड़ते हुए, मैदान पर चौकों और छक्कों की 'सुनामी' ला दी। उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत, भारत ने न्यूजीलैंड के 199 रनों के बड़े लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में पर कब्जा कर लिया है। साथ ही टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

कीवी टीम ने बनाए थे 198 रन, मिशेल की बेहतरीन पारी 

इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल के नाबाद 89 रन और अंत में बेवन जैकब्स नाबाद 39 रनों की मदद से 20 ओवरों में 198/3 का स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर और भी बड़ा हो सकता था, लेकिन प्रिंस यादव ने आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कोई भी बाउंड्री नहीं लगाने दी। इसके अलावा फिन एलन ने 40 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के लगाए।  वहीं फिलिप्स ने 17 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

अभ‍िषेक-वैभव ने पावरप्ले में बनाया विश्व रिकॉर्ड

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने भारत को एक धमाकेदार शुरुआत दिलाई। बाएं हाथ के दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि पावर प्ले का नया रिकॉर्ड बन गया। वैभव और अभिषेक ने 6 ओवर के पावरप्ले में 118 रन बनाए जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले का एक विश्व रिकॉर्ड है। इन 118 रनों में से वैभव ने 17 गेंदों पर 44 रन बनाए। जबकि अभिषेक ने 20 गेंदों पर 67 रन जड़े। भारत का पहला विकेट 133 के स्कोर पर गिरा। वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। 

ये भी पढ़ेंः- IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत-दीप्ति का शतकीय प्रहार, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 329 रनों का टारगेट 

पावरप्ले में 100 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

  • 118/0: भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
  • 116/0: रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021 (5.4 ओवर)
  • 113/1: ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
  • 103/1: जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
  • 102/0: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
  • 100/0: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025
  • 100/0: भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026

 भारत ने 13.2 ओवर में हासिल किया 199 रनों का लक्ष्य 

अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपना चौथा शतक पूरा किया; उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल थे। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर, जब टीम का स्कोर 178 रन था, तब वे आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर (5 रन) और संजू सैमसन (18 रन) भी आउट हो गए। भारत ने 13.2 ओवर में 199 रनों के लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। नमन धीर (4*) और तिलक वर्मा (1*) नाबाद रहे। इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

अभिषेक शर्मा का 35 गेंद पर ठोका शतक

इस मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फिर 35 गेंदों में शतक पूरा किया। वे 38 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हुए। जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे यानी उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से ही 102 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है; रोहित शर्मा ने भी 35 गेंदों में शतक लगाया है। गौरतलब है कि इससे ठीक एक महीने पहले, अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक बनाया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल,मैथ्यू फिशर, जैकब डफी।

FAQ...

1- तीसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को कितने विकेट से हराया ?

भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। जिन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतकीय पारी खेली।

2- तीसरे टी20 में भारत की जीत के मुख्य हीरो कौन रहे?

तीसरे टी20 में भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए।

3- भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का परिणाम क्या रहा ?

तीसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया। इसी के साथ ही सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है।

ये भी पढ़ेंः- PAK vs ENG: इंग्लैंड पर पाकिस्तान की एतिहासिक जीत, शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए की रिकॉर्ड साझेदारी

अन्य प्रमुख खबरें