IND vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव की वापसी, संजू देंगे बड़ी कुर्बानी !

खबर सार :-

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, शनिवार को खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
IND vs NZ 2nd T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव की वापसी

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 2nd T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को उसी मैदान हैगली ओवल पर खेला जा रहा है। जहां पहले टी20 में टीम इंडिया ने 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उस मैच में खूब रन बने थे। वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं- ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है, जबकि मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है।

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सबकी नजरे

बता दें कि इस मुकाबले में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी। क्योंकि चोटिल ईशान किशन की जगह उन्हें प्लेइंग में शामिल किया गया है। वह लंबे समय से प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के मौके का इंतजार कर थे। वेस्टइंडीज सीरीज के सभी पांच मैचों से बाहर रहने के बाद, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। अब, ईशान किशन के चोटिल होने से वैभव के लिए प्लेइंग इलेवन मिली गई है। शुक्रवार को BCCI ने अपने सोशल मीडिया चैनलों के जरिए बताया कि ईशान किशन चोटिल हैं और दूसरे T20 में नहीं खेल पाएंगे। ईशान के बाहर होने के बाद बैकअप के तौर पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है।

क्यों वैभव के लिए संजू देंगे बड़ी कुर्बानी

वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से इसका सीधा असर संजू सैमसन की बैटिंग पोजीशन पर पड़ेगा। क्योंकि वैभव के लिए संजू सैमसन को अपना ओपनिंग स्लॉट छोड़ना पड़ सकता है और वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। दरअसल संजू सैमसन पहले भी टीम इंडिया और IPL में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। ऐसे में, अभिषेक और वैभव पारी की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। हालांकि श्रेयस अय्यर साफ कर दिया है कि वैभव वैभव नंबर 3 पर खेलेंगे।

ये भी पढ़ेंः-IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे वैभव

टॉस जीतने के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करेंगे। जिसका मुख्य कारण ओस (dew) है। खिलाड़ियों को थकान से उबरने और पर्याप्त आराम करने का समय मिल गया है। सभी खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हैं, और टीम का माहौल सकारात्मक है। खिलाड़ियों के लिए मैदान पर आक्रामक रवैया बनाए रखना बहुत जरूरी है। इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव किए गए हैं: चोट के कारण ईशान किशन बाहर हैं। उनकी जगह वैभव को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, मयंक की जगह प्रिंस को टीम में लिया गया है।

4 जुलाई को वैभव ने किया था इंटरनेशनल डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ एक T20 मैच से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 246 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं और उनका करियर-बेस्ट स्कोर 81 रन है। जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में वैभव को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी पर होंगी। वहीं, भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन

ये भी पढ़ेंः- ENG vs SL: श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, ODI में चेज किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, 429 रन बनाकर भी हार गया इंग्लैंड

 

अन्य प्रमुख खबरें