IND vs NZ T20:  न्यूजीलैंड की धरती पर 2019 से 'अजेय' है टीम इंडिया, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट

खबर सार :-

IND vs NZ T20 : वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में 2-2 से ड्रॉ के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड दौरे पर अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पांच मैचों की T20 सीरीज खेलेगी।
IND vs NZ T20:  न्यूजीलैंड की धरती पर 2019 से 'अजेय' है टीम इंडिया

खबर विस्तार : -

IND vs NZ T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज गुरुवार (22 अक्टूबर) से शुरू होने वाली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। जबकि न्यूजीलैंड की टी20 टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे। टीम इंडिया की कोशिश न्यूजीलैंड की धरती पर जीत के साथ शुरुआत करने की होगी। भारतीय टीम ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला था, जहां टीम इंडिया ने फाइनल जीता था।

IND vs NZ हेड टू हेड रिकॉर्ड

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 31 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की धरती पर कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें पांच जीते हैं और चार हारे हैं। भारत 2019 के बाद से न्यूजीलैंड में कोई T20I मैच नहीं हारा है। हालांकि कीवी टीम घरेलू हालात का फायदा उठाकर भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती वहां के हालात के हिसाब से ढलना होगा। ऐसे में, गेंदबाजों और बैटिंग लाइन-अप का प्रदर्शन सीरीज़ के नतीजे पर असर डाल सकता है।

2019 में न्यूज़ीलैंड की धरती पर आखिरी बार मिली थी हार

टीम इंडिया को न्यूज़ीलैंड में पिछली हार 10 फरवरी, 2019 को हैमिल्टन में मिली थी, जहां न्यूज़ीलैंड ने एक करीबी मुकाबले में 4 रन से जीत हासिल की थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज में अपना शानदार रिकॉर्ड बनाए रखने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म करने के बाद न्यूजीलैंड पहुंची है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पिछली 5 टी20 सीरीज का रिकॉर्ड

सीरीज                परिणाम

2019-20    भारत ने 5-0 से सीरीज जीती
2021-22    भारत ने 3-0 से सीरीज जीती
2022-23    भारत ने 1-0 से सीरीज जीती
2022-23    भारत ने 2-1 से सीरीज जीती
2025-26    भारत ने 4-1 से सीरीज जीती

शानदार फॉर्म में भारीतय बल्लेबाज

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम के गेंदबाजों को घरेलू मैदान पर संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए टीम में लौटे हैं। भुवनेश्वर निश्चित रूप से न्यूज़ीलैंड में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिचों पर अपनी प्रतिभा दिखाना चाहेंगे। हालांकि, अर्शदीप सिंह की फिटनेस को लेकर संदेह बना हुआ है, जो चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I से बाहर हो गए थे। अर्शदीप का पूरी तरह से फिट होना भारतीय टीम के लिए बहुत ज़रूरी होगा।

ये भी पढ़ेंः- Pakistan vs Sri Lanka: बाबर आजम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पांचवें खिलाड़ी

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख                   मुकाबला            मैदान

22 अक्टूबर 2026    पहला टी20    क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर 2026    दूसरा टी20    क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर 2026    तीसरा टी20    वेलिंगटन
30 अक्टूबर 2026    चौथा टी20      ऑकलैंड
1 नवंबर 2026          पांचवां टी20    हैमिल्टन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार मुकाबले दोपहर 12:30 बजे से खेले जाएंगे। पहला पहला टी20 आज दोपहर 12.30 से खेला जाएगा। जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा। 

पिच रिपोर्ट

यह मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। हेगले ओवल की पिच नई गेंद से तेज गेंदबाज़ों के लिए अच्छी स्विंग और सीम मूवमेंट देती है। बल्लेबाज़ों को पहले चार से छह ओवर में सावधानी से खेलना होगा। शुरुआती ओवरों के बाद, बैटिंग आसान हो जाती है, जिससे बल्लेबाज लगातार अच्छा खेल पाते हैं और रन बना पाते हैं। मैच के दौरान मौसम ज़्यादातर साफ और धूप वाला रहने की उम्मीद है, ज़्यादा से ज़्यादा टेम्परेचर लगभग 24°C रहेगा और बारिश की संभावना बहुत कम (लगभग 10%) होगी।

भारतीय टीम का टी20 स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

ये भी पढ़ेंः- प्रज्ञान ओझा बने भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर, सेलेक्शन कमेटी में रमेश पोवार की भी हुई एंट्री
 

अन्य प्रमुख खबरें