IND W vs ZIM W 2nd T20I: शैफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने 67 गेंद शेष रहते दर्ज की ऐतिहासिक जीत
खबर सार :-
IND W vs ZIM W 2nd T20I: भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर एक रिकॉर्ड जीत दर्ज की। भारत ने 67 गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल की।
खबर विस्तार : -
IND W vs ZIM W 2nd T20I: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे T20 मैच में भारतीय महिला किक्रेट टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। मेहमान टीम को 102 रन पर रोकने के बाद भारत ने महज 8.5 ओवर में 103 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए शैफाली वर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही, 'वुमन इन ब्लू' ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मैच 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
भारत ने 67 गेंद शेष रहते दर्ज की ऐतिहासिक जीत
103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, 'वुमन इन ब्लू' ने सिर्फ 8.5 ओवर में ही जीत हासिल की। 100 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महिला T20 इंटरनेशनल में, सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज करने का यह एक नया रिकॉर्ड है। इस सूची में वेस्टइंडीज दूसरे स्थान पर है, जिसने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 65 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने भी 2024 में ऐसा ही कारनामा किया था, जब उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 60 गेंदें बचा ली थीं।
ये भी पढ़ेंः- Pakistan vs Sri Lanka: बाबर आजम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पांचवें खिलाड़ी
जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 3.4 ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। केलिस न्धलोवु और बिलव्ड बिज़ा की जोड़ी टीम के स्कोर में केवल 10 रन ही जोड़ सकी। नंदनी शर्मा ने न्धलोवु (0) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद, बिज़ा और चिपों मुगेरी-तिरिपानो ने दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 10 रन जोड़े। बिज़ा 13 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। कुछ ही देर बाद मेहमान टीम ने अपना तीसरा विकेट शार्ने मायर्स (9) भी खो दिया।
8.1 ओवर तक जिम्बाब्वे ने 30 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, चिपों मुगेरी-तिरिपानो ने कप्तान जोसेफिन न्कोमो के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी की और टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, निकी प्रसाद ने 15वें ओवर की पहली दो गेंदों पर तिरिपानो (34) और फिर न्याशा ग्वांज़ुरा (0) के विकेट लेकर जिम्बाब्वे को और बड़ी मुश्किल में डाल दिया। हालांकि जोसेफिन न्कोमो (27*) ने छठे विकेट के लिए मोडेस्टर मुपाचिकवा के साथ मिलकर 20 गेंदों में 19 रन जोड़े और टीम का स्कोर 102 तक पहुंचाया। भारत की ओर से, निक्की प्रसाद ने अपने 2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरानी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
शैफाली का तूफानी अर्धशतक
जवाब में, भारत ने 8.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। कप्तान स्मृति मंधाना के साथ बल्लेबाजी करते हुए शैफाली वर्मा ने 47 गेंदों में 96 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम जीत के बिल्कुल करीब पहुंच गई। शैफाली 25 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुईं उनकी इस पारी में 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे। इसके बाद, कप्तान मंधाना ने अनुष्का शर्मा (1*) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए। जिम्बाब्वे के लिए एकमात्र सफलता बिलेव्ड बिज़ा को मिली, जिन्होंने एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः- IND vs WI 5th T20: टी20 में भारत ने रचा इतिहास, बनाया सबसे तेज अर्धशतक, बारिश ने मैच किया बर्बाद

अन्य प्रमुख खबरें
-
बाबर आजम के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, 16,000 रन बनने वाले बने 5वें खिलाड़ी
2026-10-18
-
IND vs WI: टी20 में भारत ने रचा इतिहास, बारिश ने मैच किया बर्बाद
2026-10-18
-
India vs West Indies 5वें टी20 मैच पर बारिश का साया
2026-10-17
-
क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के कप्तान, भुवनेश्वर कुमार की वजह से चमकी किस्मत
2026-10-17
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13