IND vs WI: अंतिम टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में एंट्री, अर्शदीप बाहर
खबर सार :-
IND vs WI 5th T20I: भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन वह तय समय से पहले ही भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।
खबर विस्तार : -
IND v WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 का सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार (bhuvneshwar kumar) को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार 16 अक्टूबर को इस बात का आधिकारिक ऐलान 36 साल के भुवनेश्वर को अर्शदीप सिंह की जगह टीम में जगह मिली है। जो चौथे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। अर्शदीप सिंह के कंधे में चोट लग गई थी। इसी कारण वह आखिरी मैच नहीं खेलेंगे।
बता दें कि 36 वर्षीय भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। जो 22 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, अर्शदीप के चोटिल होने के कारण, उनकी वापसी उम्मीद से जल्दी हो गई है। भुवी की चार साल बाद टीम में वापसी हुई है। इसी के साथ ही अब कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या वाकई भुवनेश्वर कुमार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने का मौका मिलेगा। भुवनेश्वर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में था 2022 में खेला था। अब सबकी नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु होने वाले अंतिम टी20 में मैच पर टिक गई हैं।
भुवनेश्वर के लिए शानदार रहा IPL 2026
भुवनेश्वर के लिए IPL 2026 बहुत शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 7.95 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए। भुवनेश्वर 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 90 विकेट ले चुके हैं। उनके पास न्यूजीलैंड दौरे के दौरान 100 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने का मौका भी होगा। अगर भुवनेश्वर बेंगलुरु में खेलते हैं, तो उन्हें इसका फायदा मिलेगा, क्योंकि यह RCB टीम का होम ग्राउंड है। 2025 सीजन से ही RCB के साथ जुड़े रहने के कारण, भुवनेश्वर कुमार को वहां खेलने का काफी अनुभव है और वे वहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
ये भी पढ़ेंः- IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच बनने पर युवराज सिंह ने जताई खुशी
अर्शदीप के बाएं कंधे में पर लगी थी चोट
भारत-वेस्टइंडीज के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे T20 मैच के दौरान, बल्लेबाजी करते समय अर्शदीप के बाएं कंधे में चोट लग गई था। उन्हें भारतीय पारी के अंतिम ओवर में शमार जोसेफ की एक बाउंसर गेंद हाथ पर लग गई। इस दौरान दर्द में दिखे। हालांकि उन्होंने अगली गेंद का सामना तो किया, लेकिन फिर 'रिटायर्ड हर्ट' होकर मैदान से बाहर चले गए। वेस्टइंडीज ने यह मैच 24 रनों से जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया। अब फैसला काफी हद तक अर्शदीप की चोट पर निर्भर करेगा; अगर वह खेलने की स्थिति में नहीं होते हैं, तो भुवनेश्वर कुमार को एक सरप्राइज फैक्टर के तौर पर मौका दिया जा सकता है।
अंतिम टी20 के लिए भारतीय टीम
भारतीय टीम : संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर),वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई।
ये भी पढ़ेंः- पूनम राउत ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट कर प्रशंसकों का जताया आभार
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08