IND vs WI: शाई होप के तूफानी शतक के बाद पॉल के पंजे में फंसी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी20

खबर सार :-

India vs West Indies 4th T20I: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सिलसिले को बरकरार नहीं रख सकी। चौथे टी20 में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया

खबर विस्तार : -

India vs West Indies 4th T20I: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से करारी शिकस्त दी। वेस्टइंडीज द्वारा दिए 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 223 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की जीत के हीरो कप्तान शाई होप और तेज गेंदबाज कीमो पॉल। शाई होप ने जहीं तूफानी शतक जड़ा वहीं पॉल ने पांच विकेट झटके। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है। अब 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाला सीरीज का आखिरी मैच एक रोमांचक निर्णायक मुकाबला होगा।

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 247 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने अपने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए। कप्तान शाई होप और ज्वेल एंड्रयू ने पहले विकेट के लिए 26 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी की। एंड्रयू 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद होप ने शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 58 रन जोड़े और टीम को 110 के स्कोर तक पहुंचाया। हेटमायर ने 12 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें 6 बाउंड्री शामिल थीं।

शाई होप का तूफानी शतक

शाई होप ने रोवमैन पॉवेल (24) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 46 रन जोड़े और टीम को 156 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद, होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 91 रनों की अटूट साझेदारी की, जिससे टीम का कुल स्कोर 247 तक पहुंच गया। होप ने 50 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 4 चौके शामिल थे। वहीं, रदरफोर्ड 26 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 7 बाउंड्री शामिल थीं। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें- अभिषेक के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, तीसरे मैच में मिली 14 रनों से हार, इंडिया ने सीरीज में बनायी 2-1 की बढ़त

संजू सैमसन की पारी गई बेकार 

जवाब में, भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए, संजू सैमसन ने 25 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी की। संजू 23 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे। इसके बाद, 97 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने ईशान किशन (6) और कप्तान श्रेयस अय्यर (16) के विकेट गंवा दिए। यहाँ से अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों में 33 रन जोड़कर भारत की उम्मीदों को फिर से जगाया; हालाँकि, 11वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा (29) और नमन धीर (0) दोनों आउट हो गए।

 पॉल के पंजे में फंसा भारत 

130 रन तक पहुंचते-पहुंचते भारत के 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद, तिलक वर्मा (43) और नितीश रेड्डी (41) ने छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की, लेकिन जैसे ही यह जोड़ी टूटी, टीम के विकेट जल्दी-जल्दी गिरने लगे। 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह (5) 'रिटायर्ड आउट' हो गए, जिससे वेस्टइंडीज की जीत पक्की हो गई। वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने 4 ओवरों में 41 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि गुडाकेश मोती ने 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर ने एक-एक विकेट लिया।

FAQ...

1- भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला किसने जीता?

चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है।

2- चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज की जीत के हीरो कौन रहे?

वेस्टइंडीज की जीत के हीरो कप्तान शाई होप और कीमो पॉल रहे। शाई होप ने जहां नाबाद शतक जड़ा वहीं कीमो पॉल ने 5 विकेट झटके। 

3- भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और अंतिम टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ेंः- पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान ने T20 में रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

अन्य प्रमुख खबरें