IND vs NZ 1st Test: डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स ने टाली टीम की हार, भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

खबर सार :-

IND vs NZ 1st Test Day 5: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ है। बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब हो पाएगा, लेकिन डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा कर दिखाया।
IND vs NZ : मिचेल-फिलिप्स ने टाली हार, भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 1st Test: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। पांचवें दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों टीम की हार को टाल दिया। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल की जोड़ी ने 258 गेंदों का सामना किया और छठे विकेट के लिए 63 रनों की अटूट साझेदारी की, जिससे भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने से रोक दिया गया। मिशेल 186 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि फिलिप्स 126 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मिचेल-फिलिप्स ने टाली न्यूजीलैंड की हार

दरअसल आखिरी दिन, मैच ड्रॉ कराने के लिए न्यूजीलैंड को 8 विकेट हाथ में रहते हुए 90 ओवर तक बल्लेबाजी करनी थी। पांचवें दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड ने सेट बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (65 रन) का अहम विकेट गंवा दिया। फिर रचिन रवींद्र भी 37 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टॉम ब्लंडेल, डेरिल मिशेल के साथ जुड़े और इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 102 गेंदों पर 37 रन जोड़े। ब्लंडेल 15 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला, क्रीज पर डटे रहे और यह सुनिश्चित किया कि दूसरे और तीसरे सत्र में न्यूजीलैंड का कोई और विकेट न गिरे। 

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक, SENA देशों के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

आखिरी दो सत्रों में विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

भारतीय गेंदबाज आखिरी दो सत्रों में केवल एक ही विकेट ले सके। अपनी दूसरी पारी में, न्यूजीलैंड ने 120 ओवर बल्लेबाजी की और 5 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने में अभी 15 ओवर शेष थे तभी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों से हाथ मिलाकर मैच ड्रॉ कराने पर सहमती जता दी। भारत के लिए दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया। 

352 रनों की बढ़त के बाद भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। टीम के लिए हेनरी निकोल्स ने 175 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने शानदार 118 रन बनाए। इसके जवाब में, भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 352 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। केएल राहुल (136 रन) और ऋषभ पंत (128 रन) ने शतक लगाए, जबकि यशस्वी जायसवाल (85 रन), शुभमन गिल (98 रन), देवदत्त पडिक्कल (80 रन) और ध्रुव जुरेल (78 रन) ने अर्धशतक बनाए।

WTC पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को झटका

मैच ड्रॉ कराने के बावजूद, न्यूजीलैंड को WTC पॉइंट्स टेबल में एक बड़ा झटका लगा है और वे टॉप-2 से बाहर हो गए हैं। मैच से पहले वे दूसरे स्थान पर थे, लेकिन ड्रॉ के कारण उनका पॉइंट्स प्रतिशत गिरकर 66.67% हो गया, जिससे वे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 69.23% पॉइंट्स प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत 50% पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है, जबकि दक्षिण अफ़्रीका 75% पॉइंट्स के साथ टॉप पर कायम है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)….

1- भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच का क्या नतीजा रहा ?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है।

2- टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को क्यों नहीं चुना गया?

कोच सितांशु कोटक के अनुसार, टीम प्रबंधन ने सभी पांच दिनों के खेल और पिच की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अंशुल कंबोज को मौका दिया था। इसलिए सिराज को मौका नहीं मिला।

3- भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कब और कहां होगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

ये भी पढ़ेंः- IND A vs PAK A: शतकवीर तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हराया

अन्य प्रमुख खबरें