IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक, SENA देशों के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

खबर सार :-

IND vs NZ 1st Test: ऋषभ पंत ने वेलिंगटन टेस्ट में शानदार शतक (128 रन) लगाया, जिससे भारत को 352 रनों की मजबूत बढ़त मिल गई। इस शतक के साथ पंत ने कई रिकॉर्ड बनाए।
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने लंबे समय बाद वैसी पारी खेली, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। लंबे समय तक बल्ले से खामोश रहने और काफी आलोचना झेलने के बाद आखिरकर पंत ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन (रविवार), एक बेहतरीन और आक्रामक शतक लगाया जो उनके टेस्ट करियर का 9वां शतक है। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए। 

पंत ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो पहले कभी नहीं हुआ था। उनके इस शतक की बदौलत, भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित कर दी और कीवी टीम पर 352 रनों की बढ़त हासिल कर ली। पंत ने 153 गेंदों का सामना करते हुए 128 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसके अलावा पंत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-2 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। 

SENA देशों के खिलाफ पंत ने मनाया रिकॉर्ड

इस शतक के साथ, पंत 'SENA' देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। वे अब उन दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनमें मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, केएल राहुल, सईद अनवर, यूनिस खान और कुमार संगकारा शामिल हैं। जिन्होंने इन देशों में शतक लगाए हैं।

ये भी पढ़ें- नेपाल को 306 रनों से रौंदकर इंडिया ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, दर्ज की लिस्ट-ए इतिहास की सबसे बड़ी जीत

ऋषभ पंत के 9 टेस्ट शतकों में से 7 शतक विदेशी धरती पर आए हैं। 'SENA' (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में पंत की कुछ प्रमुख पारियां इस प्रकार हैं:- 2018 में 'द ओवल' में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन, 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 146 रन, 2025 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 134 और 118 रन, 2019 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 159 रन, 2022 में केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन और वेलिंगटन में चल रहे मौजूदा मैच में खेली गई 128 रनों की पारी। 

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने 

Rishabh Pant ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए। छठे छक्के के साथ, वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पंत के नाम अब रेड बॉल क्रिकेट में 108 छक्के हो गए हैं, जो उन्होंने 53 मैच की 91 पारियों में लगाए। जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के नाम टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के दर्ज हैं। मैकुलम अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है, जिन्होंने 138 छक्के लगाए हैं। पंत भविष्य में इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (100) चौथे स्थान पर हैं, न्यूजीलैंड के टिम साउथी (98) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (98) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं; दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस (97) छठे स्थान पर हैं; भारत के वीरेंद्र सहवाग (91) सातवें स्थान पर हैं, श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज (90) आठवें स्थान पर हैं; भारत के रोहित शर्मा (88) नौवें स्थान पर हैं; और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (88) दसवें स्थान पर हैं।

टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के

  • 138 - बेन स्टोक्स
  • 108 - ऋषभ पंत*
  • 107 - ब्रेंडन मैकुलम
  • 100 - एडम गिलक्रिस्ट
  • 98 - क्रिस गेल
  • 98 - टिम साउथी
  • 97 - जैक्स कैलिस
  • 91 - वीरेंद्र सहवाग

भारत ने पहली पारी में बनाए 720 रन

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को उनकी पहली पारी में 368 रनों पर समेट दिया। कीवी टीम इस स्कोर तक हेनरी निकोल्स (175) और ग्लेन फिलिप्स (118) के शतकों की बदौलत पहुंच सकी। इसके जवाब में भारत ने 720/9 रनों पर अपनी पारी घोषित की और न्यूजीलैंड पर 352 रनों की मजबूत बढ़त बनाई।

भारत ने 50 से अधिक रनों की आठ साझेदारियां निभाईं। दो बल्लेबाजों केएल राहुल (136) और ऋषभ पंत (128)  ने शतक लगाए, जबकि चार अन्य खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल (85), देवदत्त पडिक्कल (80) , शुभमन गिल (98) और ध्रुव जुरेल (78)  ने अर्धशतक बनाए। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी की जमकर धुनाई की। डफी ने 33 ओवर में 200 से ज्यादा रन लुटाए। डफी अब एक टेस्ट पारी में 200 रन लुटाने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। फिलहाल न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी  में 2 विकेट पर 119रन बना लिए हैं। हालंकि अभी वह भारत से 233 रन पीछे हैं।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 31 साल पुराना महारिकॉर्ड टूटा

अन्य प्रमुख खबरें